Pune: मनपा चुनाव की जंग, तैयार प्रशासन;15 चुनाव निर्णय अधिकारियों (आरओ) की नियुक्ति की गई

Maharashtra News: पुणे मनपा चुनाव 2025-26 के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। 15 चुनाव निर्णय अधिकारियों की नियुक्ति के साथ 22 विशेष कक्ष, 4,012 मतदान केंद्र और 23 हजार कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
Pune Local Body Election Candidates Disqualified
पुणे महानगरपालिका (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Pune Municipal Corporation Election 2025: पुणे महानगरपालिका के आगामी आम चुनाव 2025-26 के लिए प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 15 चुनाव निर्णय अधिकारियों (आरओ) की नियुक्ति की गई है।

इसके साथ ही प्रत्येक अधिकारी की सहायता के लिए सहायक चुनाव निर्णय अधिकारी (1, 2 और 3) भी नियुक्त किए गए हैं और सभी कार्यालयों के स्थान निश्चित कर दिए गए हैं। चुनाव संबंधी कामकाज के लिए कुल 22 विशेष कक्ष स्थापित किए गए हैं, जिनके लिए 15 नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

इसके अलावा, चुनाव निर्णय अधिकारियों के स्तर पर भी 22 कक्षों के लिए अलग से नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए पुणे मनपा ने 'अनापत्ति बकाया प्रमाण पत्र' (एनओसी) प्राप्त करने हेतु एक विशेष कंप्यूटर प्रणाली उपलब्ध कराई है। इसके माध्यम से उम्मीदवार एक ही स्थान पर आवेदन करके या ऑनलाइन पद्धति से एनओसी प्राप्त कर सकते हैं।

साथ ही, चुनाव प्रचान के लिए आवश्यक अनुमतियां जैसे वाहन परमिट, अस्थायी प्रचार कार्यालय और जनसभाओं की अनुमति के लिए प्रत्येक चुनाव निर्णय अधिकारी के कार्यालय में 'एक खिड़की कक्षा स्थापित किया जा रहा है।

पुलिस प्रशासन भी चौकस

कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग द्वारा 160 पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की जा रही है। मतदान प्रक्रिया के लिए लगभग 23 हजार कर्मचारियों (पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी 1, 2, 3) की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। चुनाव के लिए कुल 4 वार्डों (प्रभागां) में 4012 मतदान केंद्र निश्चित किए गए है।

Navbharat Live
navbharatlive.com