Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 7 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Akola News: 35 साल से फरार पत्नी का हत्यारा गिरफ्तार, मकान बेचने आया तो पुलिस ने दबोचा

Akola Accused Arrested: अकोला में 1991 में पत्नी की हत्या के बाद 35 साल से फरार चल रहे आरोपी को खदान पुलिस ने गिरफ्तार किया। मकान बेचने के लिए शहर आने पर पुलिस ने उसे गौतम नगर से दबोच लिया।

  • Author By manoj choubey | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Jul 07, 2026 | 07:43 PM

Murder Accused (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Akola Wife Murder Case: पत्नी की हत्या कर पिछले 35 वर्षों से पुलिस को चकमा दे रहे एक शातिर फरार आरोपी को आखिरकार खदान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान एकनाथ गायकवाड़ के रूप में हुई है। वह वर्ष 1991 में पत्नी की हत्या के बाद जमानत पर रिहा होकर फरार हो गया था और तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

जानकारी के अनुसार, 21 मार्च 1991 को गुढ़ी पड़वा के दिन एकनाथ गायकवाड़ ने अपनी पत्नी चित्रलेखा की निर्मम हत्या कर दी थी। इस मामले में तत्कालीन सिविल लाइंस पुलिस थाने में उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी किया था, लेकिन न्यायालय से जमानत मिलने के बाद वह फरार हो गया।

1991 में पत्नी की हत्या कर फरार हुआ आरोपी

लगातार गैरहाजिर रहने पर न्यायालय ने उसके खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट स्टैंडिंग अरेस्ट वारंट जारी कर दिया था। करीब साढ़े तीन दशक तक फरार रहने के बाद हाल ही में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एकनाथ गायकवाड़ अपना पुराना मकान बेचने के उद्देश्य से अकोला के गौतम नगर स्थित एक रिश्तेदार के घर आया है।

सम्बंधित ख़बरें

राज्य में ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ अभियान को मिली नई रफ्तार, 5,010 स्वास्थ्यकर्मियों को मिला प्रशिक्षण

अकोला में ग्राम पंचायत कार्यालय में भीषण आग, महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज जलकर राख

छत्रपति संभाजीनगर मनपा भर्ती परीक्षा पर संशय समाप्त, 8 और 9 जुलाई को 29 हजार अभ्यर्थियों देंगे Online Exam

अकोला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सिंधी कैंप से ढाई लाख रुपये का प्रतिबंधित गुटखा जब्त

ये भी पढ़े: नागपुर मनपा परिवहन विभाग में 200 करोड़ का घोटाला! विपक्ष ने सबूतों के साथ खोली कुप्रबंधन व भ्रष्टाचार की पोल

आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा

सूचना मिलते ही खदान पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और गौतम नगर क्षेत्र में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई खदान पुलिस थाना प्रभारी मनोज केदारे के मार्गदर्शन में पुलिसकर्मी गिरीष वीर, नासिर शेख, राजेश वानखड़े, संदीप काटकर और रुपेश डोंगरे की टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दी। आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया।

Akola wife murder accused arrested after 35 years

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 07, 2026 | 07:16 PM

Topics:  

  • Akola News
  • Crime
  • Maharashtra News
  • Youth Arrested

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.