नामांकन वापसी से बदली तस्वीर: अकोला में अब 41 नगराध्यक्ष और 703 सदस्य उम्मीदवार चुनावी मैदान में
Akola Election: अकोला जिले की नगर परिषद व नगर पंचायत चुनाव में नामांकन वापसी आखिरी दिन बड़ी संख्या में उम्मीदवार पीछे हटे। अब 6 निकायों में कुल 41 नगराध्यक्ष और 703 सदस्य उम्मीदवार मैदान में हैं।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Akola Election Nomination Withdrawal Update: अकोला जिले की 5 नगर परिषद और 1 नगर पंचायत चुनाव के लिए शुक्रवार नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन था। छानबीन के बाद नगराध्यक्ष पद के लिए कुल 59 और सदस्य पद के लिए 843 आवेदन वैध ठहराए गए थे। अंतिम दिन नगराध्यक्ष पद से 18 और सदस्य पद से 140 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिया।
अब नगराध्यक्ष पद के लिए 41 और सदस्य पद के लिए 703 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। लेकिन असली तस्वीर 25 नवंबर के बाद ही स्पष्ट होगी।
बार्शीटाकली में नगराध्यक्ष के लिए 5 प्रत्याशियों में मुकाबला
बार्शीटाकली नगर पंचायत में नगराध्यक्ष पद के 4 और 17 प्रभागों के 19 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया। अब यहां नगराध्यक्ष पद के लिए 5 और सदस्य पद के लिए 87 उम्मीदवार मैदान में हैं। हिवरखेड नगर परिषद में किसी भी नगराध्यक्ष उम्मीदवार ने नामांकन वापस नहीं लिया, जबकि 10 सदस्य पद के उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया। यहां अब 7 नगराध्यक्ष और 100 सदस्य उम्मीदवार मैदान में हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Akola: अनभोरा के पास भीषण सड़क हादसा, पंचर वाहन सुधार रहे 4 लोगों को ट्रक ने रौंदा
Akola: इंधन दरवृद्धि के विरोध में सड़क पर उतरी VBA, जिलाधिकारी कार्यालय तक निकाला बैलगाड़ी मोर्चा
पुरुषोत्तम मास में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, अकोला में निकली भव्य शोभायात्रा
Fire Accident: अकोला में आयशर ट्रैक्टर शोरूम में भीषण आग, पेट्रोल पंप के पास मची अफरा-तफरी
मुर्तिजापुर नगर परिषद में 2 नगराध्यक्ष और 23 सदस्य उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया। अब यहां 8 नगराध्यक्ष और 155 सदस्य उम्मीदवार मैदान में हैं। बालापुर नगर परिषद में 4 नगराध्यक्ष और 15 सदस्य उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया। अब यहां 6 नगराध्यक्ष और 95 सदस्य उम्मीदवार मैदान में हैं।
अकोट में 180 उम्मीदवार मैदान में
अकोट नगर परिषद में 7 नगराध्यक्ष और 54 सदस्य उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया। अब यहां 6 नगराध्यक्ष और 174 सदस्य उम्मीदवार मैदान में हैं। तेल्हारा नगर परिषद में किसी भी नगराध्यक्ष उम्मीदवार ने नामांकन वापस नहीं लिया, जबकि 18 सदस्य उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया। यहां अब 8 नगराध्यक्ष और 93 सदस्य उम्मीदवार मैदान में हैं।
यह भी पढ़ें:- अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ी, राणा कपूर के खिलाफ मुकदमे की मंजूरी, 12 दिसंबर को होगी सुनवाई
आवेदन वापसी के बाद स्थिति
| नगर परिषद/नगर पंचायत | सदस्य | नगराध्यक्ष |
|---|---|---|
| अकोट | 174 | 07 |
| मुर्तिजापुर | 155 | 08 |
| बालापुर | 095 | 06 |
| तेल्हारा | 093 | 08 |
| हिवरखेड | 099 | 07 |
| बार्शीटाकली | 087 | 05 |
| कुल | 703 | 41 |
26 नवंबर को चुनाव चिन्ह वितरण
नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव में नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 21 नवंबर थी। अपील वाले स्थानों पर 25 नवंबर तक नामांकन वापस लिया जा सकता है। इसलिए कुछ जगहों पर मुकाबले 25 नवंबर को स्पष्ट होंगे। 26 नवंबर को उम्मीदवारों की अंतिम सूची प्रकाशित होगी और उसी दिन चुनाव चिन्हों का वितरण किया जाएगा।
