आषाढ़ी वारी 2026: पंढरपुर के लिए रवाना हुई गोपालकृष्ण गोसेवा केंद्र की चिकित्सा सेवा टीम
Akola Ashadhi Wari: अकोला के गोपालकृष्ण गोसेवा एवं अनुसंधान केंद्र की चिकित्सा एवं सेवा टीम आषाढ़ी वारी के दौरान पंढरपुर जाने वाले वारकरियों की सेवा के लिए रवाना हुई।
- Written By: आंचल लोखंडे
Ashadhi Wari (सोर्सः सोशल मीडिया)
Akola Pandharpur Wari: आषाढ़ी वारी के दौरान पंढरपुर जाने वाले विठ्ठल भक्त वारकरियों की सेवा के लिए कानशिवनी स्थित गोपालकृष्ण गोसेवा एवं अनुसंधान केंद्र की चरण एवं चिकित्सा सेवा टीम गुरुवार को पंढरपुर के लिए रवाना हुई। पिछले 36 वर्षों से यह सेवा प्रकल्प वारकरियों को निःशुल्क चिकित्सा, भोजन, अल्पोपहार, चश्मा तथा चरण सेवा उपलब्ध कराता आ रहा है। सेवा दल का प्रस्थान समारोह अलशी प्लॉट स्थित जोगी भवन में हुआ।
इस अवसर पर हभप भक्तराज महाराज वाघमारे, हभप सुजित महाराज देशमुख तथा हभप संतोष महाराज पिसे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। संतों ने सेवा वाहन का विधिवत पूजन कर टीम को आशीर्वाद प्रदान किया तथा वर्षों से निरंतर चल रही इस सेवा परंपरा की सराहना की।
36 वर्षों से निभा रहा सेवा धर्म
यह सेवा दल पंढरपुर मार्ग पर देहू में संत तुकाराम महाराज की पालकी समारोह सहित विभिन्न स्थानों पर वारकरियों को चिकित्सा सहायता, भोजन, अल्पोपहार एवं अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराएगा। टीम में चिकित्सा विभाग, चरण सेवा विभाग, चश्मा विभाग, अल्पोपहार विभाग, अन्न विभाग, वाहन विभाग तथा मार्ग नियोजन विभाग शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
कक्षा 9 की छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म, नासिक के एक आश्रम का सनसनीखेज मामला, मचा हड़कंप
15 साल से अधूरी BSUP परियोजना पर सरकार गंभीर, 3,662 परिवारों को राहत की उम्मीद, PPP मॉडल से होगा निर्माण
अकोला में सिटी बस सेवा का इंतजार खत्म! 15 अगस्त से पहले मनपा को मिलेंगी 15 बसें, किराया केवल ₹10 से ₹20
राम मंदिर दान कोष विवाद: नागपुर कांग्रेस का पोद्दारेश्वर मंदिर के सामने भजन सत्याग्रह, जांच की मांग
चिकित्सा सेवा टीम
चिकित्सा विभाग में डॉ. शिवचरण सिंह ठाकुर, डॉ. राजकुमार बुले, डॉ. रमेश बरडे, डॉ। दिनेश काकड़, डॉ. विजय घंगाले, डॉ. गीता घंगाले, डॉ. विद्याधर वणवे, डॉ. जुनेश्वर बिडवे, डॉ. सचिन पारसकर, डॉ. प्रणाल पाटिल, डॉ. मुकुंद साठे, डॉ. नीलेश राऊत, डॉ. अमोल दिवाने, डॉ. मुरलीधर जलमकर तथा डॉ. शेखर जंबुरे सहित कई चिकित्सक सेवाएं देंगे।
मलहम-पट्टी, चरण सेवा, चश्मा, भोजन, अल्पोपहार, वाहन एवं अन्य विभागों में भी बड़ी संख्या में स्वयंसेवक जिम्मेदारी संभालेंगे। कार्यक्रम का प्रास्ताविक गोपालकृष्ण गोसेवा एवं अनुसंधान केंद्र के प्रमुख प्रकाश वाघमारे ने प्रस्तुत किया। उन्होंने सेवा प्रकल्प की जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष सैकड़ों स्वयंसेवक वारकरियों की सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करते हैं।
ये भी पढ़े: भंडारा: फिर्यादी से 10,000 रुपये की रिश्वत मांगने पर मामला दर्ज, ACB के जाल में करडी थाने का हवलदार
स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान
पुणे के नितिन पागृत के मुख्य यजमानत्व में संचालित इस सेवा प्रकल्प में डॉ. धनश्री खवले, रवि चांडक, घनश्याम कोठारी, विजय गोडॉ, सचिन पागृत, राजेंद्र चितलांगे, मुकुंद देशपांडे, अजय हनुमंते, संजय शिसोदिया, संदेश मोरे, संतोष कुटाफले, अशोक अग्रवाल, सुशील पवार, संजय अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, संजय गोडॉ, जयंत कुरेकर, सिताराम भारस्कर, देवकिशन भट्टड, धर्मेंद्र केला, नवीन चांडक, आशीष बाहेती, प्रकाश बजाज, जीतेंद्र मोटवानी, प्रकाश चौधरी, धनंजय बुले, पारणकर, मीना खोवाल, ज्योति पंड्या, सुनंदा वाघमारे, रत्ना पानझडे, दिशा कलंत्री सहित अनेक स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।
