-
रवि, 5 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Akola Murghas Plant Subsidy Scheme Animal Husbandry
अकोला में मुरघास संयंत्र योजना शुरू, पशुपालकों को मिलेगा 19.50 लाख तक अनुदान
Akola Murghas Scheme: अकोला में पशुपालकों को आत्मनिर्भर और उद्यमी बनाने के लिए मुरघास संयंत्र वितरण योजना लागू की गई है। पात्र लाभार्थियों को 19.50 लाख रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा।

Murghas harvester (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Akola Animal Husbandry Subsidy: पशुपालन क्षेत्र में आधुनिकता का समावेश कर पशुपालकों को उद्यमी बनाने के उद्देश्य से मुरघास संयंत्र वितरण योजना लागू की गई है। इस योजना के अंतर्गत पात्र पशुपालकों को मुरघास हार्वेस्टर और बेलर संयंत्र पर अनुदान दिया जाएगा। सामान्य वर्ग के लिए 50 प्रतिशत अधिकतम 13 लाख रु. तथा अनुसूचित जातिजनजाति वर्ग के लिए 75 प्रश अधिकतम 19.50 लाख रु। अनुदान का प्रावधान है। पशुसंवर्धन आयुक्त किरण पाटिल ने बताया कि इस योजना से पशुपालकों को चारा संकट से राहत मिलेगी और साथ ही उन्हें अपना व्यवसाय शुरू करने का अवसर भी मिलेगा।
योजना के तहत लाभार्थियों को एक साथ चार कतारें काटने वाला हार्वेस्टर और बेलर संयंत्र उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना की पात्रता शर्तों में कम से कम 10 बड़े पशुधन या 100 बकरियां / भेड़ें होना आवश्यक है, इसी तरह स्वयं का न्यूनतम 50 हॉर्स पॉवर का ट्रैक्टर होना चाहिए। अत्यल्प व अल्प भूधारक, वनाधिकार धारक तथा महिला बचत समूहों को प्राथमिकता दी जा रही है, दिव्यांगों के लिए 5 प्रश और महिलाओं के लिए 30 प्रश आरक्षण लागू रहेगा।
तीन माह के भीतर संयंत्र खरीदना अनिवार्य
आवश्यक दस्तावेजों में पशुधन संख्या प्रमाणपत्र, ट्रैक्टर का आरसी कार्ड, बैंक ऋण स्वीकृति पत्र या स्वनिधि का प्रमाण, दिव्यांग / बचत समूह का प्रमाणपत्र शामिल हैं। चयनित लाभार्थी को एक माह के भीतर राशि जमा करनी होगी और तीन माह के भीतर संयंत्र खरीदना अनिवार्य होगा। निर्धारित लागत से अधिक खर्च होने पर अतिरिक्त राशि लाभार्थी को स्वयं वहन करनी होगी। अनुदान की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से जमा की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
Bhandara News: भंडारा में 6,944 किसानों को मिला सौर कृषि पंप का लाभ, सिंचाई हुई आसान
आचार संहिता के कारण टली थी नांदेड़-मुंबई ट्रेन, 6 जुलाई से शुरू, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव करेंगे उद्घाटन
Washim News: वाशिम में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में तेजी, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
Akola News: अकोला में आत्मा योजना बैठक, किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर
किसान समूहों का समावेश
सहकारी संस्था, किसान उत्पादक कंपनी एफपीसी, एफपीओ, आत्मा अंतर्गत पंजीकृत समूह, महिला आर्थिक विकास समूह तथा उमेद अंतर्गत पंजीकृत प्रभाग संघ को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए संस्था में कम से कम 50 सदस्य, 5 लाख रुपये की पूंजी, पिछले तीन वर्षों का लेखापरीक्षण तथा लाभ की स्थिति आवश्यक है।
ये भी पढ़े: ट्रैफिक सुधार या सफाई मिशन? नागपुर में कबाड़ वाहनों पर सख्ती, ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान
पशुसंवर्धन विभाग ने पात्र पशुपालकों और किसान समूहों से अपील की है कि वे जिला उपआयुक्त पशुसंवर्धन एवं दुग्ध व्यवसाय कार्यालय से संपर्क कर सभी शर्तें पूरी कर इस योजना का लाभ उठाएं। यह योजना पशुपालकों को न केवल चारा संकट से उबारने में मदद करेगी बल्कि उन्हें उद्यमिता की ओर अग्रसर करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।
Akola murghas plant subsidy scheme animal husbandry
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 05 July 2026: रविवार का राशिफल, जानें किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
Jul 05, 2026 | 12:10 AMविपुल शाह से आलिया भट्ट तक, इंडस्ट्री के नए निर्देशकों पर खेला बड़ा दांव, बदल सकती है बॉलीवुड की तस्वीर
Jul 04, 2026 | 11:14 PMउज्जैन: 41 किलो चांदी से चमका चिंतामन गणेश मंदिर का गर्भगृह, गुप्त दान की हो रही चर्चा। देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 11:11 PMदिल्ली छोड़ मनाली में बस गया युवक, Blinkit का ऑर्डर लेने के लिए 1 किमी पैदल उतरना पड़ता है; वीडियो वायरल
Jul 04, 2026 | 11:06 PMलखनऊ रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, BJP अध्यक्ष के स्वागत में पहुंचा मुस्लिम समुदाय, तस्वीरों में देखें- PHOTOS
Jul 04, 2026 | 10:59 PM‘द अलायंस’ में होगी वंशज सिंह की धमाकेदार वापसी! वाइल्डकार्ड एंट्री से पहले कुशाल टंडन को दी खुली चुनौती
Jul 04, 2026 | 10:58 PMBSUSC Recruitment 2026: बिहार के विश्वविद्यालयों में 3,674 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती
Jul 04, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

समय रैना के शो में वर्दी पहनकर पहुंचा UP पुलिस का कांस्टेबल, हाजिरजवाबी से जज हुए क्लीन बोल्ड; देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 09:41 PM
काशी विश्वनाथ मंदिर में दान राशि की पारदर्शिता पर सवाल, वरिष्ठ वकील ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र; देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 09:29 PM
‘सर तन से जुदा’ गाने पर खूब नाचे स्कूली बच्चे, स्क्रीन पर दिखा पाकिस्तानी! वायरल VIDEO पर मचा बवाल
Jul 04, 2026 | 09:10 PM
Agra Crime News: पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया शव, 45 दिन तक सबको करती रही गुमराह। देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 08:13 PM
Raja Raghuvanshi Murder Case: SC में सोनम रघुवंशी की जमानत पर सुनवाई के बाद परिवार का बड़ा बयान। देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 07:47 PM
Ketan Agarwal Murder Case: पुलिस कस्टडी में सिया गोयल ने दिखाई मिडिल फिंगर, वायरल VIDEO से मचा बवाल
Jul 04, 2026 | 07:14 PM














