Akola News: अकोला में आत्मा योजना बैठक, किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर

Agriculture Planning Meeting: अकोला तहसील में आत्मा योजना के तहत कृषि विभाग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें वर्ष 2026-27 की कृषि कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
akola atma yojana krishi salahkar samiti 2026
Development Program (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Akola ATMA Scheme: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरित क्रांति के प्रणेता दिवंगत वसंतराव नाईक की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा का पूजन कर कृषि विभाग की कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) अंतर्गत अकोला तहसील स्तरीय किसान सलाहकार समिति की महत्वपूर्ण बैठक का शुभारंभ किया गया। यह बैठक तहसील कृषि अधिकारी कार्यालय, अकोला में हुई। बैठक की अध्यक्षता तहसील कृषि अधिकारी प्रवीण भोर ने की। बैठक में कृषि विभाग की ओर से नव नियुक्त समिति सदस्यों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य नए सदस्यों को आत्मा योजना की कार्यप्रणाली से परिचित कराना तथा आगामी वर्ष के कृषि कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना था।

प्रारंभ में तहसील कृषि अधिकारी प्रवीण भोर, तहसील प्रौद्योगिकी अधिकारी वी।एम। शेगोकार तथा सहायक प्रौद्योगिकी प्रबंधक अर्चना पेठे ने आत्मा योजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं, उनके स्वरूप, उद्देश्यों एवं तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए स्वीकृत आत्मा कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही तहसील में संचालित प्राकृतिक खेती विद्यालय, कृषि फसल प्रदर्शन तथा किसानों के सतत विकास के लिए आयोजित किए जाने वाले अध्ययन दौरों की योजना पर भी सदस्यों को जानकारी दी गई।

अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचें

बैठक का मुख्य आकर्षण तहसील किसान सलाहकार समिति के नए अध्यक्ष का चयन रहा। उपस्थित सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से डोंगरगांव निवासी किशोर काकडे का कृषि विभाग अकोला तहसील किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चयन किया गया। उनकी नियुक्ति का उपस्थित सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।

कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ

नवनियुक्त अध्यक्ष किशोर काकडे ने कहा कि युवा सांसद अनूप धोत्रे तथा अकोला पूर्व के विधायक रणधीर सावरकर ने उन पर जो विश्वास व्यक्त कर यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य अकोला तहसील के अधिक से अधिक किसानों तक कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ पहुंचाना रहेगा।

बैठक में संतोष शिवरकर, अंबादास उमाले, जयंत मसने, मनीष गावंडे, माधव मानकर, गिरीश जोशी, राजेश नागमते, श्रावण इंगले, प्रवीण हगवणे, प्रशांत ठाकरे, संजय कोरडे, विवेक भरणे, राजेश ठाकरे, महेंद्र काले, राजेश बेले, जयकुमार ठोकल, वैभव माहोरे, अंकुश इंगले, विजय गावंडे, संतोष डोंगरे, श्रीकांत इंगले, सतीश गावंडे, रवि गावंडे, उमेश गावंडे, देवेंद्र देवर, संजय गावंडे, वसंत गावंडे, प्रकाश गावंडे, जगन्नाथ मुरूमकार, अनिल गावंडे, अमन महल्ले तथा लव पाटिल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

मार्गदर्शिका का वितरण

कृषि विभाग की ओर से सभी उपस्थित सदस्यों को मार्गदर्शिका पुस्तिका, पेन, नोटपैड एवं फोल्डर वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में सहायक कृषि अधिकारी धर्मेंद्र राठोड ने सभी उपस्थित सदस्यों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने नव नियुक्त सदस्यों बाबूलाल कागंटे, महेंद्र बढे, दीपक पाटिल, लिला मोहरकार, विठ्ठल चतरकर, दीपक तायडे, शिल्पा साखरे, लिला कंटाले, सुयोग दांदले, दिनेश तराले, विनय भटकर, रेणुका बोर्डे, आकाश थोरात, सुभाष टिकार, नंदकिशोर गावंडे, शुभांगी भटकर तथा सरिता वाकोडे सहित सभी सदस्यों एवं कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार माना।

बैठक का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि कृषि विभाग और नवगठित किसान सलाहकार समिति मिलकर अकोला तहसील के किसानों के सतत विकास तथा कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संयुक्त रूप से कार्य करेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com