'द अलायंस' में होगी वंशज सिंह की धमाकेदार वापसी! वाइल्डकार्ड एंट्री से पहले कुशाल टंडन को दी खुली चुनौती

The Alliance Twist: द अलायंस से एलिमिनेट होने के बाद वंशज सिंह ने अपनी वाइल्डकार्ड एंट्री कन्फर्म कर दी। कुशाल टंडन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनकी वापसी के बाद दोनों के बीच टकराव हो सकता है।
Vanshaj Singh Wild Card Entry Kushal Tandon The Alliance Reality Show
वंशज सिंह और कुशाल टंडन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Vanshaj Singh Wild Card Entry: रियलिटी शो 'द अलायंस' में यूट्यूबर वंशज सिंह भले ही हाल ही में एलिमिनेट हो गए हों, लेकिन उनका सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। वंशज ने खुद पुष्टि कर दी है कि वह जल्द ही वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के रूप में शो में वापसी करेंगे। खास बात यह है कि उन्होंने री-एंट्री से पहले ही टीवी अभिनेता कुशाल टंडन पर निशाना साधते हुए साफ कर दिया है कि इस बार वह अधूरे हिसाब बराबर करने के इरादे से लौट रहे हैं।

शो से बाहर आने के बाद वंशज सिंह ने एक इंटरव्यू में अपनी वापसी की पुष्टि की। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह दोबारा शो में नजर आएंगे, तो उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के कहा कि हां, बिल्कुल। मेरी वाइल्डकार्ड एंट्री होगी। जो जवाब अभी बाकी रह गए हैं, अब जाकर सबके मुंह पर दूंगा। उनके इस बयान के बाद यह साफ हो गया है कि शो में उनकी वापसी केवल गेम खेलने के लिए नहीं, बल्कि पुराने विवादों का जवाब देने के लिए भी होगी।

कुशाल टंडन से पुरानी रंजिश

दरअसल, वंशज सिंह और कुशाल टंडन के बीच शो के दौरान कई बार तीखी बहस देखने को मिली थी। वंशज के एलिमिनेट होने के बाद कुशाल ने इसे कर्मा बताया था। उन्होंने कहा था कि वंशज अपने से बड़े लोगों की इज्जत नहीं करते और उन्हें अपने व्यवहार में बदलाव लाने की जरूरत है। कुशाल के इस बयान पर अब वंशज ने भी पलटवार करने का मन बना लिया है।

शो छोड़ते वक्त भी दी थी चेतावनी

एलिमिनेशन के समय भी वंशज सिंह ने कुशाल टंडन को खुली चुनौती दी थी। उन्होंने कहा था कि पीठ पीछे खेलने के बजाय सामने आकर बात करने की आदत डालो। इतना ही नहीं, उन्होंने कुशाल की उम्र को लेकर भी तंज कसते हुए कहा था कि उनसे दोगुनी उम्र होने के बावजूद वह उन्हें शो से बाहर कराने में पूरी ताकत लगा रहे थे।

कब होगी वापसी

फिलहाल मेकर्स ने वंशज सिंह की वाइल्डकार्ड एंट्री की तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। हालांकि, खुद वंशज के बयान के बाद यह लगभग तय माना जा रहा है कि वह जल्द ही शो में दोबारा दिखाई देंगे। अब दर्शकों की नजर इस बात पर टिकी है कि उनकी वापसी के बाद कुशाल टंडन और उनके बीच का विवाद किस नए मोड़ पर पहुंचता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com