अकोला मनपा अकोला मनपा (सोर्स - नवभारत)
Akola Municipal Corporation: अकोला महानगरपालिका के स्थायी समिति सभापति पद के चुनाव में शहर सुधार समिति के विजय अग्रवाल विजयी हुए हैं। वे मनपा के 17वें स्थायी समिति सभापति बने। इस पद के लिए शहर सुधार समिति के विजय अग्रवाल और कांग्रेस के महम्मद फजलु के बीच सीधी टक्कर हुई। मतदान में अग्रवाल को 19 जबकि फजलु को केवल 6 मत मिले।
महापौर और उपमहापौर चुनाव की तरह एमआईएम ने इस बार भी तटस्थ भूमिका निभाई। मनपा स्थायी समिति सभापति पद के साथ चार जोन सभापति तथा महिला-बाल कल्याण समिति सभापति पद के लिए सोमवार को विशेष सभा आयोजित की गई। मनपा में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। 80 में से 38 सीटें जीतकर भाजपा सबसे बड़ा दल है।
भाजपा, राकांपा (शप), राकांपा (अप), शिवसेना और महानगर विकास आघाडी मिलकर शहर सुधार समिति का गठन किया गया, जिसके पास 44 सदस्य हैं। महापौर और उपमहापौर चुनाव के बाद स्थायी समिति सभापति पद का चुनाव हुआ। 16 सदस्यीय स्थायी समिति में शहर सुधार समिति का संख्याबल 39 है, जबकि कांग्रेस के 4, शिवसिना उबाठा, वंचित और एमआईएम के एक-एक सदस्य हैं।
सभापति पद के लिए अकोला शहर सुधार समिति से विजय अग्रवाल और कांग्रेस से महम्मद फजलु पहेलवान ने नामांकन दाखिल किया था। चुनाव का संचालन जिलाधिकारी वर्षा मीना ने किया। सभा में मनपा आयुक्त डा.सुनील लहाने, अतिरिक्त आयुक्त सुमेध अलोने, सचिव अमोल डोईफोडे, चुनाव विभाग प्रमुखअनिल बिडवे और जनसंपर्क अधिकारी भरत शर्मा उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें :- अच्छी बारिश के बाद भी यवतमाल में जल संकट की आहट, 877 गांवों के लिए 15 करोड़ की कार्य योजना तैयार