Akola News: मूर्तिजापुर में छात्रों का लोकतांत्रिक अधिकारों के समर्थन में प्रदर्शन, सोनम वांगचुक को समर्थन
Sonam Wangchuk Protest: सोनम वांगचुक के आंदोलन के समर्थन में मूर्तिजापुर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों ने विशाल मार्च निकाला।
मूर्तिजापुर छात्र मार्च (सोर्सः सोेशल मीडिया)
Murtizapur Students March: पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक के आमरण अनशन और शांतिपूर्ण आंदोलन के समर्थन में सोमवार को मूर्तिजापुर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों ने विशाल मार्च निकाला।
बाबासाहब आंबेडकर प्रतिमा, बस स्टैंड से शुरू हुआ यह मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वीर भगतसिंह चौक पहुंचा और वहां से उपविभागीय अधिकारी एसडीओ कार्यालय तक गया। इस मार्च को शहर और आसपास के क्षेत्रों के विभिन्न सामाजिक संगठनों तथा विभिन्न राजनीतिक दलों का भी समर्थन मिला।
अकोला के मूर्तिजापुर में छात्रों का मार्च
मार्च के दौरान विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, लोकतंत्र, संविधान और अहिंसा के समर्थन में नारे लगाए। हाथों में तिरंगा और विभिन्न मांगों से जुड़े संदेश लिखे हुए तख्तियां लेकर छात्र शांति पूर्वक आगे बढ़े। पूरे आंदोलन के दौरान अनुशासन बनाए रखा गया।
सम्बंधित ख़बरें
कम यात्रियों के कारण इंडिगो का बड़ा फैसला, नवी मुंबई से हटाकर मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट हुई हुबली फ्लाइट
ठाणे में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई अजित पवार की जयंती, सरकारी कार्यालय से लेकर सड़कों तक उमड़ा जनसैलाब
नागपुर MIDC का बड़ा कदम: बंद पड़े 39 औद्योगिक प्लॉट वापस लिए गए, मिलाप पोर्टल के जरिए नए उद्यमियों को मिलेंगे
मुंबई के पुलों और फ्लाईओवरों की डिजाइन खामियां रोकने के लिए BMC ने बनाया 29 विशेषज्ञों का पैनल
इस दौरान एक विवाद भी सामने आया। कुछ विद्यार्थियों का आरोप है कि एसडीओ कार्यालय पहुंचने पर अतिरिक्त एसडीओ ने उनसे पूछा कि क्या उनके पास कार्यालय तक आने और मोर्चा निकालने की अनुमति है तथा अनुमति पत्र दिखाने को कहा। विद्यार्थियों का कहना है कि इस तरह की पूछताछ से कई छात्र असहज और भयभीत हो गए।
पर्यावरण और संविधान के समर्थन में उठाई आवाज
मार्च में शामिल लोगों ने इस व्यवहार पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी अधिकारी जनता के सेवक हैं और उन्हें शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों के साथ संवेदनशील व्यवहार करना चाहिए। उनका कहना था कि किसी भी अधिकारी को विद्यार्थियों पर अनावश्यक दबाव बनाने का प्रयास नहीं करना चाहिए।
ये भी पढ़े: Amaravati News: एमपी की 4 बीज कंपनियों पर FIR, बोगस सोयाबीन बीज से किसानों को लाखों का नुकसान
शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से हुए इस मार्च की शहर और आसपास के क्षेत्र में व्यापक चर्चा रही। आंदोलन में शामिल लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए अपनी मांगों को प्रशासन तक पहुंचाया।
