अकोला: स्थायी समिति सभापति की जंग हुई दिलचस्प, BJP से विजय अग्रवाल मैदान में, कांग्रेस ने भी उतारा उम्मीदवार

Akola Local Body Seats: अकोला मनपा में स्थायी समिति सभापति पद के लिए भाजपा के विजय अग्रवाल का नाम तय माना जा रहा है। कांग्रेस की चुनौती के बीच नामांकन दाखिल किए गए हैं, जिससे मुकाबला रोचक हो गया है।
BJP's Vijay Agrawal is set to become Akola MNC Standing Committee Chairman. Congress filed a nomination to contest, while Aarti Ghogaliya is slated for the Women’s Welfare post.
अकोला मनपा विजय अग्रवाल (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Akola Municipal Corporation News: अकोला महानगरपालिका की राजनीति में सबसे अहम माने जाने वाले स्थायी समिति सभापति पद का सस्पेंस अब खत्म होने की ओर है। मनपा की तिजोरी की चाबियां भाजपा के वरिष्ठ और अनुभवी नेता पूर्व महापौर विजय अग्रवाल के हाथों में जाना लगभग तय हो गया है।

वहीं महिला एवं बाल कल्याण समिति की सभापति पद के लिए भाजपा पार्षद आरती घोगलिया का नाम निश्चित माना जा रहा है। भाजपा ने किया नामांकन स्थायी समिति सभापति पद को मनपा की आर्थिक नीतियों का केंद्र माना जाता है। इस पद पर कौन विराजमान होगा, इसे लेकर शहर में उत्सुकता थी। पार्षद हरीश अलीमचंदानी और विनोद मापारी के नाम भी चर्चा में थे, लेकिन भाजपा ने विजय अग्रवाल के नाम पर मुहर लगा दी।

विजय अग्रवाल ने नगरसचिव के समक्ष तीन नामांकन पत्र दाखिल किए, जबकि महिला एवं बाल कल्याण समिति के लिए आरती घोगलिया ने दो नामांकन पत्र दाखिल किए। इस अवसर पर महापौर शारदा खेडकर, उपमहापौर अमोल गोगे, भाजपा गुट नेता पवन महल्ले और शहर सुधार आघाडी के पदाधिकारी उपस्थित थे।

कांग्रेस भी मैदान में

चुनाव निर्विरोध न हो, इसके लिए गुट की ओर से स्थायी समिति सभापति पद के लिए मोहम्मद फजलू मोहम्मद करीम ने नामांकन दाखिल किया है। अब नामांकन पत्रों की छानबीन के बाद अतिम मुकाबले का चित्र स्पष्ट होगा। पूरे शहर की निगाहें इस चुनाव पर टिकी हैं।

मनपा में संख्याबल

हाल ही में हुए अकोला मनपा चुनाव में 80 सीटों में से भाजपा ने 38, कांग्रेस ने 21, उद्धवसेना ने 6, वंचित बहुजन आघाडी ने 5, राकांपा (अजीत पवार) ने 1, राकापा (शरद पवार) ने 3, महानगर विकास समिति ने 1, निर्दलीय ने 1 और एआईएमआईएम ने 3 सीटें जीती है।

पार्टी / गुट जीती गई सीटें
भाजपा (BJP) 38
कांग्रेस (INC) 21
शिवसेना (UBT) 06
वंचित बहुजन आघाडी (VBA) 05
राकांपा (शरद पवार / अजीत पवार) 04 (3+1)
AIMIM / अन्य / निर्दलीय 06
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com