Akola News: अकोला में SIR अभियान तेज, 96.18% मतदाता सूची पुनरीक्षण फॉर्म वितरित
Akola Election Office: अकोला जिले में विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत 96.18 प्रतिशत फॉर्म वितरित किए गए हैं। अब तक 62.26 प्रतिशत मतदाता डेटा का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है।
अकोला मतदाता सूची पुनरीक्षण- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Akola Voter List Revision: विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण एसआईआर अभियान में अकोला जिले ने संतोषजनक परिणाम दिखाया है। जिले में अब तक 15 लाख 34 हजार 737 फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं, जो कुल मतदाताओं का 96.18 प्रतिशत है। वहीं 9 लाख 93 हजार 449 फॉर्म का डिजिटाइजेशन भी पूरा हो चुका है, जो 62.26 प्रतिशत के बराबर है। जिले में कुल 15 लाख 95 हजार 644 मतदाताओं का पुनरीक्षण किया जा रहा है।
इस कार्य में 1,741 बूथ स्तरीय अधिकारी बीएलओ जुटे हुए हैं। जिलाधिकारी वर्षा मीना के मार्गदर्शन में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान ने गति पकड़ी है। उन्होंने स्वयं जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया तथा बूथ स्तरीय अधिकारियों से चर्चा कर अभियान की प्रगति की समीक्षा की।
अकोला में वोटर लिस्ट रिवीजन की रफ्तार तेज
जिला निर्वाचन कार्यालय, सभी मतदाता पंजीकरण कार्यालयों और बूथ स्तरीय अधिकारियों के समन्वित प्रयासों से फॉर्म वितरण का कार्य लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है। मूर्तिजापुर विधानसभा क्षेत्र में 99.28 प्रश फॉर्म वितरण तथा 78.40 प्रश डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है। अकोट विधानसभा क्षेत्र में 99.98 प्रश फॉर्म वितरण और 70.55 प्रश डिजिटाइजेशन दर्ज किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
5 मिनट में नरीमन प्वाइंट से कफ परेड! दक्षिण मुंबई की दो मेगा परियोजनाओं पर आज अहम फैसला
CM देवेंद्र फडणवीस से लेकर सुनेत्रा पवार तक, इन दिग्गजों ने अजित दादा को दी भावुक श्रद्धांजलि, देखें तस्वीरें
अब 10 लाख के बजाय जमा करने होंगे लाख रुपये! हाईकोर्ट से सामाजिक कार्यकर्ता शेखर जनबंधु को बड़ी राहत
तेज हवाओं के साथ मुंबई-ठाणे में भारी बारिश, निचले इलाकों में भरा पानी, 48 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
ये भी पढ़े: Yavatmal News: मारेगांव के जलका पीएमश्री स्कूल में शिक्षकों की भारी कमी, अभिभावकों का अनोखा विरोध
96% से ज्यादा फॉर्म वितरण पूरा
इसके अलावा बालापुर में 99.60 प्रश फॉर्म वितरण एवं 64.26 प्रश डिजिटाइजेशन, अकोला पूर्व में 99.20 प्रश फॉर्म वितरण एवं 61.39 प्रश डिजिटाइजेशन, जबकि अकोला पश्चिम में 86.61 प्रश फॉर्म वितरण और 39.31 प्रश डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा हो चुका है।
