- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Akola Municipal Corporation Property Tax Recovery Crisis Target Pending
अकोला मनपा का 15 दिन में 204 करोड़ वसूली की चुनौती, बकायेदारों पर जब्ती की तैयारी
अकोला महानगरपालिका को 204 करोड़ रुपये के संपत्ति कर बकाया वसूली में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कर वसूली में कमी के कारण आर्थिक स्थिति पर दबाव बढ़ रहा है।

Akola Municipal Corporation News: अकोला महानगरपालिका का वित्तीय वर्ष 2025-26 का कर वसूली लक्ष्य 284.36 करोड़ रुपये था, लेकिन अब तक केवल 80.32 करोड़ रुपये ही वसूले गए हैं। परिणामस्वरूप लगभग 204.04 करोड़ रुपये का संपत्ति कर बकाया रह गया है।
सामान्य कर की मांग 102.66 करोड़ थी, जबकि वसूली मात्र 41.71 करोड़ रुपये हुई है। कर भुगतान में मंदी के कारण मनपा की आर्थिक स्थिति पर गंभीर दबाव बना हुआ है। मनपा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संपत्ति कर ही उसका मुख्य आर्थिक स्रोत है।
यदि नागरिक समय पर कर भरें तो शहर में कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं। आयुक्त डा. सुनील लहाने ने चेतावनी दी है कि कर न भरने वालों की सूची सार्वजनिक की जाएगी और जब्ती की कार्रवाई भी की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला में खरीफ सीजन से पहले कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 केंद्रों के लाइसेंस निलंबित और 5 को थमाया नोटिस
अकोला: 3 मई तक भीषण हीटवेव और अचानक बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर न निकलने की दी सलाह
अकोला मई माह में धार्मिक पर्वों की धूम, बुद्ध पूर्णिमा से होगी शुरुआत और मलमास की पूर्णिमा पर होगा समापन
अकोला-वाशिम हाईवे पर भीषण हादसा, कार और टाटा मैजिक की जोरदार भिड़ंत, 15 महिला मजदूर घायल
आर्थिक वर्ष समाप्त होने में केवल 15 दिन शेष हैं। लक्ष्य पूरा करने के लिए मनपा ने अभय योजना लागू की है और कई स्थानों पर संपत्तियों को सील करने की कार्रवाई भी की जा रही है। हाल ही में आयोजित दो दिवसीय कर वसूली शिविर में 20 प्रभागों के 48 स्थानों पर कर वसूला गया।
इसमें शनिवार को 43 लाख और रविवार को 44 लाख रुपये, इस तरह कुल मिलाकर 87 लाख रुपये का कर वसूला गया।
मनपा क्षेत्र में हजारों संपत्तियों का पंजीकरण अब तक नहीं हुआ है, जिससे करोड़ों रुपये का राजस्व हाथ से निकल रहा है। इसके अलावा शहर की 119 निजी स्कूलों पर भी करोड़ों रुपये का संपत्ति कर बकाया है।
कर विभाग ने इनमें से कुछ संस्थानों को जब्ती नोटिस भेजे हैं। स्कूल संचालक कर माफी की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है।
कर विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। उन्हें रोजाना 50 से 55 घरों पर जाकर कर वसूली करने और उसकी रिपोर्ट उपायुक्त विजय पारतवार को देने का निर्देश दिया गया है।
इस तरह मनपा की आर्थिक स्थिति संभालने के लिए कर वसूली पर जोर दिया जा रहा है। लेकिन नागरिकों के सहयोग के बिना लक्ष्य पूरा करना कठिन है।
Akola municipal corporation property tax recovery crisis target pending
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Breaking News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बड़ा हादसा, बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा; 4 शव बरामद
Apr 30, 2026 | 07:34 PMPriyanka Chopra के पर्स का खुलासा, हनुमान चालीसा से लेकर काला धागा तक, देसी टच ने जीता फैंस का दिल
Apr 30, 2026 | 07:31 PMIPL 2026 के बीच दिल जीत लेगा GT खिलाड़ियों का ये अंदाज, कैंसर पीड़ितों के लिए दान की अपनी मैच फीस और जर्सी
Apr 30, 2026 | 07:27 PMBitter Gourd: करेले के साथ गलती से भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने!
Apr 30, 2026 | 07:20 PMAyushman Bharat Diwas 2026: कैसे PM-JAY ने करोड़ों लोगों को दी सस्ती और आसान इलाज की सुविधा
Apr 30, 2026 | 07:19 PMमुंबई-अयोध्या के बीच दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, 5 मई से शुरू होगी नियमित सेवा, आधुनिक सुविधाओं से है लैस
Apr 30, 2026 | 07:16 PMBLO से RO तक, सभी के पास होगा QR कोड वाला डिजिटल कार्ड; 4 मई को कैसे होगी वोटों की गिनती? ECI ने बताया प्लान
Apr 30, 2026 | 07:13 PMवीडियो गैलरी

Exit Poll Analysis: सच या महज अंदाजा? जानें 2004 में कैसे फेल हुए थे सारे सर्वे और क्या है इतिहास, देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 11:29 PM
उपराष्ट्रपति वेंस को पेंटागन पर शक, क्या राष्ट्रपति ट्रंप को अंधेरे में रख रही है अमेरिकी सेना? देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 11:27 PM
‘दिल्ली के सामने नहीं झुकेगा बंगाल’, मतदान के बाद अभिषेक बनर्जी ने BJP को दी खुली चुनौती- VIDEO
Apr 29, 2026 | 10:02 PM
Saayoni Ghosh: ग्लैमर की दुनिया से सियासत के शिखर तक, कैसे बनीं ममता बनर्जी की ‘फायरब्रांड’ नेता? VIDEO
Apr 29, 2026 | 09:50 PM
‘राजा हम शर्मिंदा हैं, तेरा कातिल…’, सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने पर छलका भाई का दर्द, देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 08:13 PM
झांसी नगर निगम में हाई वोल्टेज ड्रामा; पार्षद ने अधिकारी को थमाया बादाम का पैकेट, देखें VIDEO
Apr 28, 2026 | 11:21 PM














