Ayushman Bharat Diwas 2026: कैसे PM-JAY ने करोड़ों लोगों को दी सस्ती और आसान इलाज की सुविधा

Ayushman Bharat Diwas : हर साल 30 अप्रैल को मनाया जाने वाला आयुष्मान भारत दिवस, देश की सबसे बड़ी हेल्थ स्कीम PM-JAY के प्रभाव और उपलब्धियों को उजागर करता है।
Ayushman Bharat has made healthcare affordable by providing up to ₹5 lakh free treatment to millions.
आयुष्मान भारत दिवस (फोटो - गूगल इमेज)
Published on
Updated on

PM-JAY Scheme : हर साल 30 अप्रैल को मनाया जाने वाला आयुष्मान भारत दिवस देश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत योजना के प्रभाव को दर्शाता है। इस योजना को नरेंद्र मोदी ने 23 सितंबर 2018 को झारखंड के रांची से लॉन्च किया था।

इसका उद्देश्य गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत हर परिवार को सालाना ₹5 लाख तक का कैशलेस इलाज दिया जाता है, जिससे लाखों लोगों का इलाज आसान और सस्ता हो गया है।

आयुष्मान भारत योजना का प्रभाव

आयुष्मान भारत योजना के तहत देशभर के सरकारी और निजी अस्पतालों में 1900 से ज्यादा मेडिकल प्रक्रियाओं का इलाज कवर किया जाता है। इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें पहले से मौजूद बीमारियां भी कवर होती हैं और मरीज को किसी तरह का कैश भुगतान नहीं करना पड़ता।

योजना का लाभ देश के लगभग 10.74 करोड़ परिवारों (करीब 50 करोड़ लोगों) को मिल रहा है। इसके अलावा, यह योजना पोर्टेबल है, यानी लाभार्थी देश के किसी भी पैनल अस्पताल में जाकर इलाज करा सकते हैं।

2025 तक करोड़ों आयुष्मान कार्ड जारी हुए

आयुष्मान भारत योजना ने अब तक लाखों लोगों को महंगे इलाज के खर्च से बचाया है। 2025 तक करोड़ों आयुष्मान कार्ड जारी किए जा चुके हैं और लाखों मरीजों को मुफ्त इलाज मिल चुका है।

साथ ही, देशभर में 1 लाख से ज्यादा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोले गए हैं, जिससे गांव और दूरदराज के इलाकों में भी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंची हैं। आयुष्मान भारत दिवस के जरिए लोगों को इस योजना के बारे में जागरूक किया जाता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com