Priyanka Chopra के पर्स का खुलासा, हनुमान चालीसा से लेकर काला धागा तक, देसी टच ने जीता फैंस का दिल

Priyanka Chopra Secrets: प्रियंका चोपड़ा ने अपने पर्स में रखी चीजों का खुलासा किया है, जिसमें हनुमान चालीसा, काला धागा और पति निक जोनस की फोटो शामिल है। उनका यह देसी अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
Priyanka Chopra Bag Secrets Hanuman Chalisa Bollywood celebrity lifestyle
प्रियंका चोपड़ा (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Priyanka Chopra Hanuman Chalisa: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी लाइफस्टाइल को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पर्स में रखी जाने वाली चीजों का खुलासा किया, जिसने फैंस को हैरान भी किया और कहीं न कहीं उनसे और जोड़ भी दिया। अक्सर सेलेब्रिटीज के महंगे हैंडबैग्स को देखकर लोगों के मन में सवाल उठता है कि आखिर इन बैग्स में क्या-क्या होता होगा।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने टोट बैग की झलक दिखाई और उसमें रखी कई खास चीजों के बारे में बताया। प्रियंका के बैग में रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के साथ-साथ कुछ ऐसी चीजें भी शामिल हैं, जो उनकी पर्सनल मान्यताओं और सेहत से जुड़ी हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने पर्स में हमेशा एक इनहेलर रखती हैं, क्योंकि उन्हें अस्थमा की समस्या है। इसके अलावा परफ्यूम, हेयर स्प्रे, सनग्लासेस और जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी उनके बैग का हिस्सा होते हैं।

प्रियंका चोपड़ा की देसी कनेक्शन

हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा उनकी उन चीजों को लेकर हो रही है, जो उनके ‘देसी कनेक्शन’ को दर्शाती हैं। प्रियंका ने बताया कि वह अपने साथ हमेशा हनुमान चालीसा की एक छोटी किताब रखती हैं। उनका मानना है कि यह उन्हें मानसिक शांति देती है और हर यात्रा में सुरक्षा का एहसास कराती है। उन्होंने यह भी कहा कि भले ही वह इसे रोज न पढ़ पाएं, लेकिन जब भी समय मिलता है, जरूर पढ़ने की कोशिश करती हैं।

प्रियंका चोपड़ा का बैग

इतना ही नहीं, प्रियंका चोपड़ा अपने बैग में काला धागा यानी नजर बट्टू भी रखती हैं। उनका कहना है कि भारतीय संस्कृति में यह बुरी नजर से बचाने का प्रतीक माना जाता है और उन्हें इसे पहनना और साथ रखना अच्छा लगता है। प्रियंका चोपड़ा के बैग में एक और खास चीज है कि उनकी और उनके पति निक जोनास की पहली तस्वीर, जो 2018 में खींची गई थी। यह फोटो उनके लिए बेहद खास है और वह इसे हमेशा अपने साथ रखती हैं।

प्रियंका चोपड़ा की वर्क फ्रंट

इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने अपने बैग में टाइड पेन (दाग हटाने वाला) और एक पोर्टेबल चार्जर भी दिखाया। मजेदार बात यह रही कि चार्जर पर उन्होंने लेबल लगा रखा है, ताकि घर में कोई उसे गलती से इस्तेमाल न कर ले। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म ‘वाराणसी’ के जरिए भारतीय सिनेमा में वापसी करने वाली हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com