मनपा चुनाव की टाइमलाइन तय, अकोला में 80 पार्षदों के लिए मुकाबला, गठबंधन पर सस्पेंस बरकरार
Akola Municipal Election 2026: अकोला मनपा चुनाव में 31 दिसंबर को नामांकन जांच, 3 जनवरी को चुनाव चिन्ह मिलेंगे। गठबंधन का फैसला 2 जनवरी के बाद होने की उम्मीद।
- Written By: प्रिया जैस
साजिद खान पठान और विजय अग्रवाल (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Akola Voting Date: सन 2017 के बाद अब अकोला मनपा के चुनाव होने जा रहे हैं। फिलहाल यहां प्रशासक राज है। 23 दिसंबर से 30 दिसंबर तक चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों से नामांकन पत्र स्वीकार करना शुरू है। 31 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी।
उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 2 जनवरी 2026 है। इसी तरह 3 जनवरी को चुनाव चिन्ह का वितरण होगा। इसी प्रकार 3 जनवरी को ही चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची घोषित होगी। 15 जनवरी को अकोला मनपा चुनाव के लिए मतदान होगा और 16 जनवरी को मतगणना होगी।
विविध राजनीतिक पार्टियां मनपा चुनाव को लेकर किस पार्टी के साथ गठबंधन करेंगी इसकी घोषणा दो, तीन दिनों में होने की उम्मीद है।
यहां पर 20 प्रभागों के लिए 80 पार्षद चुने जाएंगे। सभी इच्छुक उम्मीदवारों का ध्यान इस ओर लगा हुआ है कि, कब राजनीति पार्टियों के गठबंधन की घोषणा होती है।
सम्बंधित ख़बरें
प्राइवेट NEET कोचिंग सेंटरों पर चलेगा सरकार का हथौड़ा! राजस्व मंत्री विखे पाटिल ने की पाबंदी की मांग
Kalyan: रेलवे यार्ड में 14 साल की लड़की से दरिंदगी, रेप की घटना से फिर दहल उठा महाराष्ट्र
छत्रपति संभाजीनगर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल; आम आदमी का बजट बिगड़ा, ऑटो एलपीजी हुई सस्ती
पुणे कृषि महाविद्यालय में ‘अजित दादा पवार देशी गाय केंद्र’ का नामकरण, महिला किसानों के रोजगार पर जोर
जल्दी ही होगा गठबंधन का निर्णय : पठान
अकोला पश्चिम के कांग्रेसी विधायक साजिद खान पठान ने कहा कि, राष्ट्रवादी कांग्रेस शरद पवार गुट तथा शिवसेना उबाठा के साथ बातचीत शुरू है। जल्दी ही सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने बताया कि कांग्रेस समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ गठबंधन करेगी।
उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि, चुनाव लड़ने हेतु इच्छुक उम्मीदवारों का कांग्रेस के प्रति काफी रुझान देखा जा रहा है। मनपा चुनाव में लोगों का काफी प्रतिसाद मिल रहा है। यह देखते हुए ऐसा लगता है कि, मनपा चुनाव में कांग्रेस को भारी सफलता मिलेगी।
यह भी पढ़ें – मुंडे-तडकरे-नवाब मलिक…NCP ने दिखाए चुनावी तेवर, जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, देखें नाम
गठबंधन को लेकर चर्चा शुरू : अग्रवाल
भाजपा के पूर्व महापौर तथा मनपा चुनाव प्रभारी विजय अग्रवाल से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि, मनपा चुनाव हेतु गठबंधन को लेकर शिवसेना शिंदे गुट तथा राकां अजित पवार गुट के साथ बातचीत शुरू है। दो तीन दिनों में इस बारे में निर्णय हो जाएगा। उन्होंने कहा कि, भाजपा अपनी सहयोगी पार्टियों को साथ लेकर चलेगी।
जल्दी ही वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में गठबंधन को लेकर निर्णय घोषित किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों का भाजपा को भारी प्रतिसाद मिल रहा है। इस बार मनपा चुनाव में पिछले वर्ष से भी अधिक भारी प्रतिसाद मिलेगा ऐसा अनुमान है। उन्होंने कहा कि, जल्दी ही गठबंधन के विषय में आपको जानकारी दी जाएगी।
