- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nitin Gadkari Nagpur Civic Polls Ticket Remark
1 सीट पर 6 दावेदार, टिकट बंटवारे को लेकर नितिन गडकरी की दो टूक, बोले- मेरे पास है सभी सर्वे
Nagpur Local Body Elections: नागपुर मनपा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा 1 सीट के लिए कई योग्य दावेदार हैं, सभी के साथ न्याय करना कठिन है।
- Written By: प्रिया जैस

नितिन गडकरी (सौजन्य-नवभारत)
BJP Ticket Distribution: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि नागरिकों को सारी सुविधाएं व सुगम विकास मिलना चाहिए। इसके लिए आने वाला महानगरपालिका चुनाव जीतना है। जीतना भी है और अच्छा कार्यकर्ता भी बनना है। उन्होंने कहा कि मनपा चुनाव में 1 सीट के लिए 5-6 योग्य व अच्छे उम्मीदवार हैं। ऐसे में सभी के साथ न्याय करना कठिन है।
अन्याय होने के बाद भी जो अच्छा व्यवहार बनाए रखता है वही सच्चा कार्यकर्ता होता है। वे भारत रत्न अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर आयोजित अटल संवाद सभा कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि बीते चुनाव में 108 सीटें जीती थीं और इस बार कम से कम 10 सीटें अधिक चाहिए। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी, गिरीश व्यास, बंटी कुकड़े आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम में देरी से पहुंचने का कारण बताते हुए कहा कि अटलबिहारी वाजपेयी कहते थे कि घर आए लोगों से मिले बिना बाहर मत जाओ। गडकरी ने टोला मारा कि आज सुबह घर पर बड़ी ‘भीड़’ थी। उन्होंने उम्मीदवारी के लिए आने वालों की ओर संकेत करते हुए कहा कि हमारे लिए यह बड़ी दुविधा की स्थिति है।
सम्बंधित ख़बरें
पिंपरी-चिंचवड़ में किराएदारों की जानकारी छिपाना पड़ेगा भारी, मकान मालिकों पर होगी कार्रवाई
PCMC Financial Crisis: पिंपरी-चिंचवड़ मनपा पर 4493 करोड़ का कर्ज, विकास कार्यों पर मंडराया संकट
Pune First Branding Campaign: पुणे मनपा का ‘पुणे प्रथम’ अभियान शुरू, शहर को मिलेगी नई वैश्विक पहचान
पुणे में भूमिगत मेट्रो निर्माण का बड़ा चरण शुरू, स्वारगेट से कात्रज तक बनेगी आधुनिक सुरंग
पूरे परिवार के लिए मांग रहे टिकट
गडकरी ने कहा कि सत्ता के माध्यम से शहर की स्थिति बदलने की मानसिकता रखने वालों को ही नगरसेवक बनना चाहिए। अगर सुबह उठकर काम करने की इच्छा नहीं है तो उम्मीदवारी मत मांगिए। उन्होंने बताया कि एक ही घर से पति, पत्नी, बहन द्वारा उम्मीदवारी मांगी जा रही है। योग्य हो तो उम्मीदवारी देने में कोई आपत्ति नहीं है लेकिन पति पत्नी के लिए या पिता बेटे के लिए न आएं। लोग स्वयं अपने लिए आएं।
सर्वेक्षण के आधार पर ही उम्मीदवारी
पार्टी में पहले से ही उम्मीदवारी के लिए बहुत लोग हैं। दूसरी पार्टियों से आने वाले कुछ लोग पहले कहते हैं- ‘हमें कोई अपेक्षा नहीं है’ लेकिन फिर उम्मीदवारी मांगते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उम्मीदवारी देना हमारे हाथ में नहीं, जनता के हाथ में है। 4 सर्वेक्षण हुए हैं। एक मेरे पास है और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 3 सर्वेक्षण मुझे दिए हैं। सारे सर्वे जनता के बीच जाकर किए गए हैं। चारों मेरे पास हैं।
यह भी पढ़ें – Nagpur News: चुनाव आयोग की ID पहनकर दादागिरी! ट्रक ड्राइवर को बेरहमी से पीटा, मचा हंगामा
उन्होंने शहर अध्यक्ष तिवारी को सलाह दी कि अध्ययन करने के बाद ही उम्मीदवारी दें और सर्वेक्षण की सीमा से बाहर न जाएं। जनता को जिन लोगों की आवश्यकता है और जो जनता के अपेक्षित काम कर सकते हैं, ऐसे लोगों को ही उम्मीदवारी देने का निर्देश भी उन्होंने दिया।
विधायकी के लिए दबाव डाला
इस अवसर पर गडकरी ने शहर की महापौर रहीं एक महिला का किस्सा भी बिना नाम लिए बताया। उन्होंने कहा कि एक महिला कार्यकर्ता ने नगरसेवक बनने की इच्छा जताई। उसे उम्मीदवारी दी गई और वह नगरसेवक चुनी गई। इसके बाद वह महापौर पद के लिए रोने लगी।
उसे महापौर भी बनाया गया। फिर उसने विधायक पद की उम्मीदवारी के लिए दबाव डाला। अब वह फिर से नगरसेवक पद के लिए उम्मीदवारी मांग रही है। उनके इस तंज पर कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के बीच हंसी फूट पड़ी।
अटल का सपना अधूरा
गडकरी ने कहा कि अटल के जीवन से प्रेरणा लेकर जिस देश का निर्माण करना है, वह सपना अब भी अधूरा है। आदर्श राजनीति का स्वरूप अटल का जीवन था। शोषित-वंचितों का जीवन बदलने के लिए पार्टी की स्थापना हुई। पहले सत्ता में रहे लोगों ने जो किया वही हम भी करें तो उनके जाने और हमारे आने में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। सत्ता परिवर्तन लक्ष्य नहीं बल्कि समाज परिवर्तन हमारी जिम्मेदारी है।
Nitin gadkari nagpur civic polls ticket remark
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Vrishabha Sankranti: वृषभ संक्रांति में इस विधि से करेंगे पूजा, तो मिलेगा पितरों का आशीर्वाद, घर में आएगी बरकत
May 14, 2026 | 02:17 PMनागपुर में मिशन मुक्ति-3 की कार्रवाई, एलआईसी चौक पर संयुक्त अभियान, 9 लोगों का पुनर्वास शुरू
May 14, 2026 | 02:10 PMयूपी में कुदरत का कहर, 24 घंटे में 101 की मौत, सीएम योगी ने किया मुआवजे का ऐलान, अधिकारियों को दिया निर्देश
May 14, 2026 | 02:09 PMपिंपरी-चिंचवड़ में किराएदारों की जानकारी छिपाना पड़ेगा भारी, मकान मालिकों पर होगी कार्रवाई
May 14, 2026 | 02:02 PMनागपुर में नकली बीज का बड़ा रैकेट बेनकाब, कृषि विभाग-पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 52 लाख का माल जब्त
May 14, 2026 | 02:00 PMLPG से लदे दो भारतीय जहाजों ने पार किया होर्मुज स्ट्रेट, इस तरकीब से चुपचाप निकले बाहर, नाकेबंदी फेल
May 14, 2026 | 01:59 PMसनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM
मैंने उसे पहले ही दी थी सलाह…प्रतीक के निधन पर अखिलेश यादव ने बताया 2 महीने पुरानी मुलाकात का राज
May 14, 2026 | 12:56 PM
NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM













