Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 22 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गड़चिरोली के नप उपचुनाव में BJP को लगा झटका! कुरखेड़ा में कांग्रेस तो अहेरी में शरद पवार गुट ने लहराया परचम

Gadchiroli Bypoll Election: गड़चिरोली उपचुनाव में भाजपा को झटका लगा है। कुरखेड़ा नपं में कांग्रेस की प्रतिभा उईके और अहेरी में शरद पवार गुट की संजना मडावी जीतीं, जबकि गड़चिरोली में भाजपा जीती।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: Jun 22, 2026 | 11:01 AM

गड़चिरोली उपचुनाव में जीत के बाद जश्न मनाते कुरखेड़ा में कांग्रेस, अहेरी में शरद पवार गुट के कार्यकर्ता (सोर्स- फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Gadchiroli Bypoll Election Results: गड़चिरोली नगर परिषद व नगर पंचायत में विहित कालावधि पूर्ण होने के पूर्व निधन होने के चलते रिक्त हुए पार्षद पदों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया था। जिसके तहत गड़चिरोली जिले में गड़चिरोली नगर परिषद तथा कुरखेडा व अहेरी नगर पंचायत के रिक्त पदों के लिए 20 जून को मतदान लिया गया। वहीं आज रविवार 21 जून को मतगणना हुई।

इस उपचुनाव में कुरखेडा नपं में कांग्रेस तथा अहेरी नपं में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने बाजी मारने के चलते सत्तारूढ़ भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा ने केवल गड़चिरोली में अपना गड बचाने में सफल रही है। चुनाव में जीतने के बाद विजेता दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जल्लोष किया, वहीं हारनेवाले खेमें में सन्नाटा पसरा दिखाई दिया।

भाजपा के अंकुश नैताम की 264 वोटो से जीत

गड़चिरोली नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 9-अ के उपचुनाव का परिणाम रविवार को घोषित किया गया। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्योशी अंकुश दिलीप नैताम ने कांग्रेस के विनोद भांडेकर को पराजित कर 264 वोटों से शानदार जीत दर्ज की। रविवार को हुई मतगणना में घोषित परिणाम के अनुसार अंकुश नेताम को 1,371 वोट मिले।

सम्बंधित ख़बरें

पुरंदर एयरपोर्ट परियोजना पर किसानों का सवाल, 75% भूमि अधिग्रहण के दावे पर उठाए गंभीर प्रश्न

केवल पात्र किसानों को मिले कर्जमाफी का लाभ, सरकार ने मनपाओं से मांगा अधिकारियों-कर्मचारियों का पूरा ब्योरा

चंद्रपुर में रेल यात्रियों की समस्याओं पर बड़ा मंथन, DRM बैठक का मिला आश्वासन

मृग नक्षत्र रहा सूखा, अब आर्द्रा नक्षत्र पर किसानों की उम्मीद, गोंदिया में केवल 9.3 मिमी बारिश

उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के विनोद भांडेकर को 1,107 वोट मिल पाए, वहीं निर्दलीय प्रत्याषी सुनील बावने को केवल 98 वोट ही मिल सके। इसके साथ ही 44 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ता तथा समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर और आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान शहर में विजयी रैली भी निकाली गई।

कुरखेडा में कांग्रेस की प्रतिभा उईके विजयी

कुरखेड़ा नगरपंचायत प्रभाग क्र. 16 के रिक्त हुए सीट पर लिए गए उपचुनाव में महाविकास आघाडी से कांग्रेस की प्रतिभा रवि उईके ने भाजपा की नीलिमा जयराम हारामी का 18 वोटों के अंतर से पराजित किया। इस सीट के लिए 217 मतदाताओं ने मतदान किया। इसमें से 117 वोट प्रतिभा उईके को मिले, वहीं भाजपा के नीलिमा हारामी को 99 वोट मिले।

वहीं 1 मतदाता ने नोटा का बटन दबाया। सार्वत्रिक चुनाव 2022 में इस प्रभाग में भाजपा के गौरी उईके की जीत हुई थी। लेकिन उनके अचानक हुए निधन से उक्त जगह रिक्त थी। भाजपा की ओर से इस सीट पर गौरी उईके की पुत्री निलीमा हारामी को तिकट दिया गया था। वहीं कांग्रेस की ओर से प्रतिभा उईके को मैदान में उतारा था। पंचवार्षिक कालावधी पूर्ण होने में महज 6 माह का कालावधि बाकी है, ऐसे में तथा नवनिर्वाचित सदस्य को अल्प कालावधि मिलनेवाला था।

लेकिन आगामी सार्वत्रिक चुनाव के पूर्वतैयारी के तौर पर दोनों गुट द्वारा यह चुनाव प्रतिष्ठा का बनाया था। रविवार को सुबह 10 बजे मतगणना प्रक्रिया संपन्न कराते हुए महाविकास आघाडी के कांग्रेस की प्रत्याशी प्रतिभा उईके को विजयी घोषित किया गया। इस समय महाविकास आघाड़ी के नेते विधायक रामदास मसराम, उबाठा के तहसील प्रमुख आशिष काले, जयंत हरडे, आशा तुलावी, भावेश मुंगणकर समेत पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की ओर से तहसील कार्यालय के समक्ष पटाखों की आतिषबाजी करते हुए जल्लोष किया गया।

अहेरी नपं में ‘तुतारी’ ने खोला खाता

 गडचिरोली जिले की अहेरी तहसील में पेरमिली नगरपंचायत अंतर्गत व्यापक प्रतिष्ठा की बनी प्रभाग क्र.9 के उपचुनाव के नतिजे आज रविवार 21 जून को घोषित हुए। इस चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी को पराजित कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। अहेरी नपं में ‘तुतारी’ चिन्ह पर चुनाव लढनेवाले प्रत्याशी ने पहली बार अपना खाता खोला है।

यह भी पढ़ें:- ठाणे में उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, हजारों लोगों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प

इस जीत से राजनितिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस प्रभाग में भाजपा तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) में कांटे की टक्कर देखने को मिली। रविवार को हुए मतगणना में शरद पवार की प्रत्याशी संजना हनुमंतु मडावी ने बाजी मारी है। उन्हें कुल 197 वोट मिले, वहीं भाजपा के प्रत्याशी माया शंकर येलुरकर को 187 वोट मिले। संजना मडावी ने महज 10 वोटो के अंतर से जीत दर्ज की।

9 मतदाता ने नोटा का बटन दबाया। चुनाव निर्णय अधिकारी हेमंत गांगुर्डे तथा सहाय्यक चुनाव निर्णय अधिकारी अभिजित सोनवाणे ने चुनाव व मतगणना की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण की। जीत के बाद अहेरी में शरद पवार गुट के कार्यकर्ताओं ने जल्लोष किया।

Gadchiroli local body byelection results bjp congress ncp sharad pawar win

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 22, 2026 | 10:05 AM

Topics:  

  • Gadchiroli News
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.