अकोला मनपा की 80 सीटों का फैसला आज, शांतिपूर्ण वोटिंग के बाद अब प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, किसका होगा मेयर?
Akola Municipal Election: 55% मतदान के साथ 469 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में बंद। पिंक बूथ और पर्दानशीन केंद्रों पर उत्साह। आज आएंगे नतीजे।
- Written By: प्रिया जैस
अकोला चुनाव (सौजन्य-नवभआरत)
Akola NMC Voting Percentage: अकोला महानगरपालिका आम चुनाव के लिए गुरुवार को शहर के सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कुछ केंद्रों पर मामूली विवाद की घटनाएं हुईं, लेकिन संपूर्ण प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही। सुबह के समय ठंड के बावजूद मतदाताओं में उत्साह देखा गया। कई मतदान केंद्रों पर मतदाता लंबी कतारों में खड़े होकर लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग कर रहे थे।
प्रशासन और पुलिस तंत्र ने मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी की थी। इस तरह गुरुवार को 80 सीटों पर चुनाव लड़ रहे 469 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया है। दोपहर 3.30 बजे तक कुल 43.35 प्रश मतदान हुआ था। देर शाम तक करीब 55 प्रतिशत मतदान होने का अनुामान लगाया गया है। शहर के 630 मतदान केंद्रों पर कुल 5 लाख 50 हजार मतदाताओं के लिए व्यवस्था की गई थी।
मनपा की 80 सीटों के लिए चुनाव हो रहा है, जिसमें प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ-साथ निर्दलीय उम्मीदवार मिलाकर कुल 469 उम्मीदवार मैदान में हैं। प्रत्येक प्रभाग में मतदाताओं को चार उम्मीदवारों को वोट देना था। मतदान केंद्रों पर मनपा चुनाव विभाग ने पेयजल, व्हीलचेयर, दिव्यांगों के लिए रैंप, मंडप, मतदाता सूची और नाम खोजने की सुविधा जैसी व्यवस्थाएं की थीं।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट, जानें क्या है मामला
मुंबई का नया कायाकल्प: गोरेगांव के मोतीलाल नगर में 1 लाख करोड़ का निवेश करेंगे अडानी
नागपुर में सिलेंडर ब्लास्ट का तांडव: चाय बनाते समय घर में हुआ धमाका, पति की मौत, पत्नी और बच्चों समेत 10 घायल
धाराशिव में खूनी रंजिश: जमीन विवाद में चाचा ने की 21 वर्षीय भतीजे की हत्या, सोते समय पेट में घोंपा चाकू
मतदाताओं की स्थिति
अंतिम मतदाता सूची के अनुसार अकोला मनपा क्षेत्र के 20 प्रभागों में पुरुष मतदाता 2,74,877, महिला मतदाता 2,75,142 और अन्य मतदाता 41 हैं। कुल मतदाता संख्या 5,50,060 है। विशेष बात यह है कि पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। इनमें अनुसूचित जाति के 90,961 और अनुसूचित जनजाति के 11,574 मतदाता शामिल हैं।
संवेदनशील केंद्रों पर वेबकास्टिंग
मनपा क्षेत्र में कुल 630 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए थे। मतदान के लिए 670 कंट्रोल यूनिट और 1,837 बैलेट यूनिट का उपयोग किया गया। इनमें से 67 संवेदनशील मतदान इमारतों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई थी।
255 केंद्रों पर पर्दानशीन व्यवस्था
कुल 255 मतदान केंद्रों पर मुस्लिम महिला मतदाताओं के लिए पर्दानशीन (पर्दा व्यवस्था) सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। इन केंद्रों पर स्वतंत्र महिला कर्मचारी नियुक्त कर सामाजिक और सांस्कृतिक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए उचित व्यवस्था की गई।
विशेष मतदान केंद्र : पिंक बूथ, दिव्यांग केंद्र, आदर्श केंद्र
निर्वाचन निर्णय अधिकारी के निर्देशानुसार प्रत्येक ज़ोन में विशेष मतदान केंद्र बनाए गए। इनमें महिला कर्मचारियों से संचालित पिंक बूथ, दिव्यांग कर्मचारियों से संचालित स्वतंत्र मतदान केंद्र और प्रत्येक निर्वाचन अधिकारी के कार्यक्षेत्र में एक आदर्श मतदान केंद्र शामिल था। इन आदर्श केंद्रों पर विशेष सुविधाएं, सुयोग्य प्रबंधन और सजावट की गई थी।
यह भी पढ़ें – कहीं भिड़े प्रत्याशी…तो कहीं मतदाता की हुई मौत, छावनी बना उत्तर नागपुर, विदर्भ के मनपा चुनाव में मचा बवाल
213 केंद्रों पर व्हीलचेयर सुविधा
मनपा चुनाव विभाग ने दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए 213 मतदान केंद्रों पर व्हीलचेयर की व्यवस्था की थी।
दोपहर साढ़े तीन बजे तक मतदान प्रश
अकोला महानगरपालिका के छह ज़ोन में दोपहर 3:30 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कुल मतदान प्रतिशत 43.35 रहा।
– जोन 1 : 45.52%
– ज़ोन 2 : 39.33%
– ज़ोन 3 : 45.18%
– ज़ोन 4 : 43.71%
– ज़ोन 5 : 42.94%
– ज़ोन 6 : 42.95%
सभी जगह तगड़ा पुलिस बंदोबस्त
पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक के मार्गदर्शन में शहर में सभी जगह तगड़ा पुलिस बंदोबस्त लगाया गया है। बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी लगातार कार्यरत हैं।
