- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Vidarbha Municipal Election 2026 Voting Percentage Clashes Voter List Errors
कहीं भिड़े प्रत्याशी…तो कहीं मतदाता की हुई मौत, छावनी बना उत्तर नागपुर, विदर्भ के मनपा चुनाव में मचा बवाल
- Written By: प्रिया जैस
Vidarbha Municipal Election: विदर्भ निकाय चुनाव 2026 में अकोला, अमरावती और चंद्रपुर में 57.62% मतदान। चंद्रपुर में भिड़े उम्मीदवारों के पति, अकोला में बुजुर्ग की मौत। जानें पूरी रिपोर्ट।

विदर्भ में मनपा चुनाव (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Vidarbha Polling Day Violence: महानगरपालिका चुनावों में अकोला, अमरावती और चंद्रपुर में मतदाताओं में सुबह से ही खास उत्साह नजर नहीं आया। दोपहर तक मतदान की रफ्तार बेहद धीमी रही, हालांकि शाम होते-होते कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगती दिखाई दीं। तीनों महानगरपालिकाओं में औसतन 57.62 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कई बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।
चंद्रपुर में चुनाव के दौरान एक मतदान केंद्र पर दो महिला उम्मीदवारों के पतियों के बीच मारपीट की घटना सामने आई, जिससे तनाव की स्थिति बन गई। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। वहीं अकोला में मतदान के लिए पहुंचे एक वृद्ध मतदाता की हृदयाघात से मौत हो गई। दोपहर 3.30 बजे तक अकोला में 43.35 प्रश, अमरावती में 40.62 प्रतिशत और चंद्रपुर में 38.12 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।
उल्टे क्रम में लगी मशीनें
शाम के समय मतदान प्रतिशत में आंशिक बढ़ोतरी हुई। अमरावती में सुबह से मतदान की गति धीमी रही। मतदाता सूची में गड़बड़ियों के कारण कई मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। एक ही परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग प्रभागों में दर्ज पाए गए।
सम्बंधित ख़बरें
अधिक मास में 201 किलो आमों से सजी रामदेव बाबा समाधि, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
मॉसिकॉल की मूल्यवान जमीन निजी बिक्री से बचेगी? अमरावती विकास को लेकर मंत्रालय में हुई अहम बैठक
नए शैक्षणिक सत्र से पहले स्कूलों की बढ़ी मुश्किलें, मुफ्त स्कूल यूनिफॉर्म अनुदान में 20% कटौती
अमरावती में अधजली युवती की लाश मिलने से सनसनी, पहचान छिपाने के लिए रची गई खौफनाक साजिश
प्रभाग क्रमांक 12 स्थित नरसम्मा कॉलेज मतदान केंद्र पर ईवीएम मशीनें उल्टे क्रम में लगाए जाने का आरोप पूर्व विधायक अभिजीत अडसूल ने वीडियो जारी कर लगाया। नागपुर शहर में मतदान की पूर्व संध्या पर हुई कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़ दिया जाए तो, मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से चली और शांतिपूर्ण रही।
नागपुर में मतदान केंद्र के भीतर हंगामा
नागपुर के मनपा चुनाव के इतिहास में भले ही बैलेट पेपर से चुनावों के दौरान कुछ बूथ कैप्चरिंग जैसी घटनाएं होती रही हों, किंतु ईवीएम से वोटिंग शुरू होने के बाद से इन घटनाओं पर कुछ हद तक अंकुश लग गया। उत्तर नागपुर के कुछ मतदान केंद्रों के भीतर भी हंगामा देखा गया। जरीपटका जैसे इलाके में 2 बूथों पर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में हाथापाई तक हुई।
पुलिस छावनी बना रहा पूरा उत्तर नागपुर
उत्तर नागपुर के कई इलाकों के कुछ मतदान केंद्रों के परिसर पुलिस छावनी के रूप में तब्दील हो चुके थे। जहां सुबह तो स्थिति काफी शांतिपूर्ण दिखाई देती रही, किंतु जैसे-जैसे तापमान बढ़ा, उसी क्रम से सियासी तापमान भी बढ़ता दिखाई दिया। राजनीतिक दलों द्वारा मतदान केंद्रों के आसपास लगाए गए बूथ पर भारी मात्रा में पार्टी समर्थक और कार्यकर्ता जुटे हुए थे, जहां मतदाताओं को फुसलाने जैसी कुछ हरकतों के बाद जरीपटका, नारा, सुगत नगर और देर शाम सुयोग नगर में भी गड़बड़ी को लेकर मामला तनावपूर्ण हो गया।
गुरुवार को हुए महानगर पालिका चुनाव के मतदान के दौरान मतदाता सूचियों में भारी गड़बड़ी सामने आई। किसी का मतदान केंद्र बदल गया तो किसी का प्रभाग ही बदल दिया गया। कई स्थानों पर मृत व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में दर्ज पाए गए, तो कई जीवित मतदाताओं के नाम सूची से गायब थे। इससे मतदाताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और कई मतदाता अपने मताधिकार से वंचित रह गए।
अकोला में मतदाता की मौत
अकोला के प्रभाग क्रमांक 18 स्थित शाहबाबू हाईस्कूल मतदान केंद्र पर मतदान के लिए आए एक वृद्ध मतदाता की मौत हो गई। मृतक की पहचान गौतम गरड़ (62) के रूप में हुई है। वे सुबह करीब 11.30 बजे मतदान केंद्र पहुंचे थे, जहां अचानक गिर पड़े, पुलिस और नागरिकों ने उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें – मार्कर पर मचा बवाल! वोटिंग के बाद राज पर बरसे सीएम फडणवीस, बोले- अपनी हार का बहाना ढूंढ रहा विपक्ष
डॉक्टरों के अनुसार मौत का कारण हृदयाघात बताया गया। शहर के कुछ हिस्सों में सुबह मतदान को लेकर उत्साह दिखा, जबकि पुराने शहर के भांडापुर इलाके में उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों के बीच विवाद की स्थिति बनी, जिसे पुलिस ने समय रहते शांत कराया।
चंद्रपुर में महिला प्रत्याशियों के पति भिड़े
चंद्रपुर महानगरपालिका चुनाव के दौरान एकोरी प्रभाग स्थित नेहरू स्कूल मतदान केंद्र पर दो महिला उम्मीदवारों के पतियों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया। निर्दलीय उम्मीदवार दीपा कासट के पति ललित कासट और शिवसेना (शिंदे गुट) के उम्मीदवार इस्मत के पति रशीद हुसैन के बीच विवाद बढ़कर हाथापाई में बदल गया। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया। घटना के बाद कुछ समय के लिए मतदान प्रभावित हुआ। पूरे दिन इलाके में भारी पुलिस बंदोबस्त तैनात रहा।
Vidarbha municipal election 2026 voting percentage clashes voter list errors
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे के दौंड में अवैध भ्रूणहत्या रैकेट का भंडाफोड़: 2 साल में 500 गर्भपात की आशंका; मकोका लगाने की मांग
Jun 04, 2026 | 02:21 PMदलाई लामा के स्वास्थ्य पर दुनिया की नजर, इलाज के लिए दिल्ली आ रहे हैं आध्यात्मिक गुरु
Jun 04, 2026 | 02:20 PMहजारों छात्रों का सवाल: नागपुर में रीजनल पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट कब बनेगा? फाइलों में अटका बड़ा प्रोजेक्ट
Jun 04, 2026 | 02:19 PMगर्मी में AC के साथ फैन चलाने का सही तरीका, कूलिंग भी बढ़ेगी और बिजली भी बचेगी
Jun 04, 2026 | 02:16 PMअधिक मास में 201 किलो आमों से सजी रामदेव बाबा समाधि, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
Jun 04, 2026 | 02:16 PMशादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप: मुरैना के डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस ने हिरासत में लिया
Jun 04, 2026 | 02:15 PMपुणे जहरीली शराब कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी गुरुमंगल विर्क के अवैध ठिकाने पर चला PCMC का बुलडोजर!
Jun 04, 2026 | 02:15 PMवीडियो गैलरी

चंद दिनों के मुख्यमंत्री है सम्राट! तेज प्रताप यादव ने कर दी भविष्यवाणी, गिना दिए राजनीति में बचे दिन
Jun 04, 2026 | 02:01 PM
बचाने कोई नहीं आया…मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड का खौफनाक सच, चश्मदीदों ने बताई पूरी घटना- VIDEO
Jun 04, 2026 | 01:39 PM
21 मौतों का जिम्मेदार कौन? BNB के नाम पर चल रहा था मौत का होटल, दिल्ली अग्निकांड हादसे के बाद उठे सवाल
Jun 03, 2026 | 10:28 PM
वाराणसी में आधी रात चला CM योगी का बुलडोजर, काशी रेलवे स्टेशन परिसर से मजार और मस्जिद पूरी तरह जमींदोज- VIDEO
Jun 03, 2026 | 10:14 PM
UP पुलिस का महा-ऑपरेशन, 453 बंधकों को आजाद कर भेजा गया नेपाल; लोग बोले- थैंक यू योगी जी, VIDEO वायरल
Jun 03, 2026 | 10:11 PM
Exclusive: प्रयागराज में सील हुआ Exampur कोचिंग, तो क्यों रो पड़े विवेक सर? खास इंटरव्यू में किया खुलासा
Jun 03, 2026 | 09:58 PM













