Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अकोला में खाद और बीज खरीदने उमड़े किसान, कालाबाजारी की आशंका से बढ़ी चिंता

Kharif Season Fertilizer Distribution: अकोला में खरीफ सीजन से पहले खाद-बीज के लिए केंद्रों पर भीड़। कालाबाजारी रोकने के लिए कलेक्टर वर्षा मीणा ने 7/12 उतारा और पहचान पत्र अनिवार्य कर नियम सख्त किए।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: Jun 12, 2026 | 08:59 AM

खाद प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)

Follow Us
Follow Us:

Akola Farmers Fertilizer Purchase Queue: मानसून की समुचित बारिश होने के बाद ही अकोला जिले में खरीफ फसलों की बुआई शुरू होती है। अभी मानसून पहुंचा ही नहीं है। जिले में किसान मानसून की बारिश आने से पहले ही अपने खेतों की सफाई तथा बुआई पूर्व किए जाने वाले कार्य पूरे कर लेते हैं। जिससे मानसून की समूचित बारिश होते ही किसान अपने खेतों में तेजी से खरीफ फसलों की बुआई कर सकें।

खेतों की सफाई छोड़ कतारों में खड़े रहने को मजबूर अन्नदाता

इस बार की स्थिति जिले भर में थोड़ी अलग है। किसान खेतों की सफाई तथा अन्य कार्य करने की बजाए कृषि सेवा केंद्रों के सामने जो खाद उन्हें चाहिए उसे खरीदने के लिए कतारों में लगे हैं। अकोला जिले की कुछ तहसीलों में कृषि सामग्री बिक्री प्रतिष्ठानों के सामने कहीं भीड़ बहुत अधिक है तो कहीं कहीं भीड़ कुछ कम है लेकिन किसान आसानी से खाद, बीज आदि खरीद नहीं पा रहे हैं।

आर्थिक संकट के बीच मनचाही कृषि सामग्री का संकट

किसानों का ध्यान इस ओर लगा है कि मानसून की बारिश शुरू होने से पहले ही उन्हें जितने प्रमाण में जो बीज चाहिए, जो खाद चाहिए वह उपलब्ध हो जाए, बारिश से पूर्व खेतों की सफाई हो जाए लेकिन फिलहाल किसानों के लिए यह सभी बातें आसान नहीं हैं। आर्थिक संकट में फंसा हुआ जिले का किसान खरीफ फसलों की बुआई के लिए पहले तो पैसों का इंतजाम करता है चाहे बैंकों से फसल कर्ज मिले या निजी स्तर पर कर्ज मिले उसे हर हाल में खरीफ फसलों की बुआई तो करनी ही हैं।

सम्बंधित ख़बरें

अमरावती मनपा में हाई-वोल्टेज ड्रामा, बुलेट प्रूफ जैकेट में पहुंचे किरीट सोमैया, रास्ते में लेटे पार्षद

भंडारा में कागजों तक सीमित डम्पिंग यार्ड, सुप्रीम कोर्ट के नियमों की खुलेआम अनदेखी

अमरावती MLC चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार और यशोमती ठाकुर में आर-पार; अनिल बोंडे और फडणवीस का तीखा पलटवार

सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र की आर्थिक स्थिति पर उठाए सवाल, लाडली बहन योजना के लिए फंड ट्रांसफर पर जताई चिंता

इस विषम परिस्थिति में भी किसानों को आसानी से उनके मनचाहे बीज और खाद उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। कुछ किसानों ने अपने खेतों को पूरी तरह से ठीक कर लिया है तो कुछ किसान अभी भी अपने खेतों को ठीक करने में लगे हैं।

यह भी पढ़ें:- नासिक विधान परिषद चुनाव का सस्पेंस खत्म; गोकुल गिते ने पीछे खींचे कदम, महायुति के नरेंद्र दराडे की राह आसान

सरकार की सख्ती के बावजूद लग रही कतारें

  • हाल ही में 1976 मीट्रिक टन यूरिया जिले के किसानों के लिए पहुंच गया है। उस पर इस खरीफ सीजन में जिले भर में यूरिया और डीएपी खाद खरीदने के लिए कृषि सेवा केंद्रों पर हो रही भीड़ तथा कालाबाजारी को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी वर्षा मीणा ने जिले के सभी खाद विक्रेताओं को यूरिया और डीएपी की विक्री करने के लिए पूरी तरह से नियोजन करने के आदेश दिए हैं।
  • इस आदेश में कहा गया है कि, यूरिया और डीएपी खाद खरीदने के लिए आनेवाले प्रत्येक व्यक्ति की किसान के रूप में पहचान कर लें। इसके लिए सात बारह का उतारा और आधार कार्ड की कॉपी आवश्यक कर दी गयी है। इसी तरह प्रत्येक किसान को अधिक से अधिक खाद के 5 बैग का वितरण ही किया जा रहा है।
  • इस तरह के आदेश भी प्रशासन द्वारा दिए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि यदि किसी के पास किसान होने के समुचित प्रमाण नहीं है तो उसे बिक्री न की जाए। आश्चर्य तो इस बात का है कि, कृषि विभाग लगातार प्रयत्न कर रहा है कि, किसानों को समूचित खाद और बीज उपलब्ध करवाई जाए। इसके बावजूद भी कृषि सामग्री केंद्रों के सामने इतनी कतारें लग रही है।

Akola kharif season fertilizer shortage collector orders urea distribution rules 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 12, 2026 | 08:59 AM

Topics:  

  • Akola News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.