Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Aaj ka Rashifal |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

किसानों के लिए ‘हंबरडा’ आंदोलन, आश्वासन निभाए सरकार, शिवसेना (उबाठा) ने जमकर की नारेबाजी

Farmers Protest: शिवसेना उपनेता एवं विधायक नितिन देशमुख के नेतृत्व में बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने ‘हंबरडा’ आंदोलन आयोजित किया गया।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Oct 08, 2025 | 09:35 PM

किसानों के लिए ‘हंबरडा’ आंदोलन (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Akola News: राज्य सरकार द्वारा विधानसभा चुनाव के दौरान किसानों को दी गई संपूर्ण कर्जमाफी की घोषणा को अब तक अमल में न लाने के विरोध में शिवसेना उबाठा ने जोरदार आंदोलन किया। शिवसेना उपनेता एवं विधायक नितिन देशमुख के नेतृत्व में बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने ‘हंबरडा’ आंदोलन आयोजित किया गया। आंदोलन का उद्देश्य अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को न्याय दिलाना और उनकी आर्थिक समस्याओं का समाधान करना था। इस अवसर पर विधायक नितिन देशमुख ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान महायुति द्वारा किसानों को आश्वासन दिया गया था कि उनका संपूर्ण कर्ज पूरी तरह से माफ कर दिया जाएगा, लेकिन अभी तक कुछ भी नहीं किया गया है। इस कारण यह आंदोलन करना पड़ रहा है।

शिवसेना ने आरोप लगाया कि प्राकृतिक आपदाएं, अकाल, बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि, महंगे खाद-बीज और बढ़ते उत्पादन खर्च के कारण राज्य के किसान गंभीर आर्थिक संकट में फंसे हैं। उन्हें फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा और अधिकांश किसान बैंक व साहूकारों के कर्ज के नीचे दबे हुए हैं। कई किसानों को नोटिस, जब्ती की कार्रवाई और आत्महत्या जैसे गंभीर कदम उठाने की नौबत आ रही है। शिवसेना ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने शीघ्र निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन और तीव्र रूप ले सकता है।

शिवसेना उबाठा की प्रमुख मांगें

अकोला जिले में गीला अकाल घोषित किया जाए, किसानों को तुरंत संपूर्ण कर्जमाफी दी जाए, अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को प्रति हेक्टेयर 50,000 की तत्काल आर्थिक सहायता दी जाए, घर और पशुधन के नुकसान पर बिना किसी शर्त के मदद दी जाए, फसल बीमा के नियमों में शिथिलता लाकर बीमा राशि तुरंत वितरित की जाए, सभी प्रकार के कर्ज अल्पकालीन फसल कर्ज, मध्यम अवधि के सिंचाई उपकरण कर्ज, शेडनेट, पॉलीहाउस, दूध उत्पादन से जुड़े कर्ज और साहूकारी कर्ज को कर्जमाफी में शामिल किया जाए।

ये भी पढ़े: अपनी नाकामी छिपाने के लिए पुरानी सरकारों पर हमला बोलते हैं मोदी, शिवसेना(UBT) ने उठाया सवाल

आंदोलन में अनेकों की उपस्थिति

इस आंदोलन में विधायक नितिन देशमुख के नेतृत्व में शिवसेना नेता गोपाल दातकर, मंगेश काले, राहुल कराले, ज्ञानेश्वर गावंडे, अतुल पवनीकर, सुरेंद्र विसपुते, संजय भांबेरे, दीपक पाटिल, सरिता वाकोडे, वर्षा पिसोडे, देवराव पाटिल हागे, मनीष मोहोल, संगीता राठोड, शुभांगी भटकर, मंगेश साबे, सचिन थोरात, गजानन पुंडकर, संतोष लांडगे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Akola farmers to protest against humberda movement

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 08, 2025 | 09:35 PM

Topics:  

  • Akola News
  • Farmers Protest
  • Maharashtra
  • Shiv Sena (Uddhav Balasaheb Thackeray)

सम्बंधित ख़बरें

1

Washim: दिवाली के बाद फूटेंगे नप चुनाव के पटाखे,प्रभागवार आरक्षण की घोषणा

2

डफरीन में बाह्य निकायों हेतु स्वीकृत 122 पदों को भरने मंजूरी, सुलभा खोडके के प्रयासों को मिलीं सफलता

3

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनेगा नए भारत का प्रतीक: सीएम देवेंद्र फडणवीस

4

जेल में कैदी के पास मिले 2 मोबाइल, सुरक्षा व्यवस्था पर खड़ा हुआ सवाल, पहले भी मिले थे मोबाइल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.