-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Shiv Sena Ubt Anand Dube Criticizes Pm Modi Over Failed Promises And Pok Stance
अपनी नाकामी छिपाने के लिए पुरानी सरकारों पर हमला बोलते हैं मोदी, शिवसेना(UBT) ने उठाया सवाल
- Written By: अर्पित शुक्ला
Shiv Sena UBT: शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने पीएम मोदी पर वादाखिलाफी और पीओके पर ठोस कदम न उठाने का आरोप लगाया, साथ ही पुरानी सरकारों को दोष देने की नीति पर निशाना साधा।

शिवसेना (यूबीटी) प्रवक्ता आनंद दुबे (Image- IANS)
Mumbai News: शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनकी कथनी और करनी में अंतर होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी 11 साल की सरकार के वादों को पूरा करने में नाकाम रहे हैं और अपनी असफलताओं को पुरानी सरकारों के पीछे छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रधानमंत्री हर मुद्दे पर राजनीति करते हैं, जो देश और विशेष रूप से महाराष्ट्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।
आनंद दुबे ने कहा कि पीएम मोदी अक्सर पुरानी सरकारों पर निशाना साधते हैं, लेकिन अपने कार्यकाल में किए गए वादों जैसे ‘अच्छे दिन’, प्रतिवर्ष दो करोड़ नौकरियां, रुपये-डॉलर के अंतर को नियंत्रित करना, कालाबाजारी पर रोक और विदेशों में छिपे काले धन को वापस लाने जैसे मुद्दों पर चुप्पी साध लेते हैं।
उन्होंने कहा, “पीएम मोदी को 2009 की बातें छोड़कर 2025 की बात करनी चाहिए। उनके बड़े-बड़े दावे खोखले साबित हुए हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
पैसों की जरूरत पड़ती है, सत्ता में…ओमराजे निंबालकर का शिंदे के साथ जाने का ऐलान, उद्धव का प्लान फेल!
भाजपा पर प्रियंका चतुर्वेदी ने साधा निशाना, कहा एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष के अस्तित्व को मिटाने की कोशिश
शिवसेना (UBT) में नेतृत्व बदलाव के संकेत, Aditya Thackeray बन सकते हैं कार्याध्यक्ष
Mahrashtra Politics: फडणवीस सरकार के साथ आए उद्धव ठाकरे, ऐसा क्या हुआ कि BJP के समर्थन में उतरी शिव सेना(UBT)?
शिवसेना (यूबीटी) नेता ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए भारतीय सेना की तारीफ की, जिसने पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकवादियों को ठिकाने लगाया। उन्होंने कहा कि सेना ने अपनी ताकत और साहस का परिचय दिया, लेकिन पीएम मोदी की नीतियों में स्पष्टता की कमी है। ऑपरेशन सिंदूर के बावजूद पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) को भारत का हिस्सा बनाने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ट्वीट के बाद सीजफायर की घोषणा ने भारत की स्थिति को कमजोर किया।
आनंद दुबे ने कहा, “पीओके भारत का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए, लेकिन पीएम मोदी कहते कुछ हैं और करते कुछ और। उनकी नीतियों में स्थिरता नहीं है।”
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार महाराष्ट्र में स्थानीय समस्याओं को नजरअंदाज कर केवल राजनीति कर रही है, जबकि राज्य का नेतृत्व इन समस्याओं को बेहतर तरीके से संभाल सकता है। मैं पीएम मोदी से अपील करता हूं कि वे अपनी असफलताओं को स्वीकार करें और विकास के लिए ठोस कदम उठाएं। आपने विकास के तमाम बड़े-बड़े दावे किए थे, जिसमें आप नाकाम साबित हुए। ऐसे में आप केवल और केवल अपनी असफलताओं को पुरानी सरकार के पीछे छुपा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- ‘बिहार में बनेगी महागठबंधन की सरकार’, कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
उन्होंने कहा, “पीएम मोदी को पुरानी सरकारों को दोष देने के बजाय अपने कार्यकाल की उपलब्धियों पर ध्यान देना चाहिए। महाराष्ट्र की जनता अब केवल वादों से नहीं, बल्कि परिणामों से प्रभावित होगी। मैं उनसे गुजारिश करता हूं कि वे 2009 की बातों को छोड़कर 2025 की बात करें। पीएम मोदी हर जगह राजनीति करते हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।” -एजेंसी इनपुट के साथ
Shiv sena ubt anand dube criticizes pm modi over failed promises and pok stance
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सदन के संकटमोचक नरोत्तम मिश्रा: जब चलती सदन में पलटा था पासा- जानें पूरी इनसाइड स्टोरी
Jul 11, 2026 | 03:22 PMराजस्थान में प्रसूताओं की मौत से मचा हड़कंप, भीलवाड़ा-बांसवाड़ा मामले में अशोक गहलोत ने मांगी केंद्रीय जांच
Jul 11, 2026 | 03:21 PMमहाज्योति को 1500 करोड़ का बजट मिले, विधान परिषद में परिणय फुके की जोरदार मांग
Jul 11, 2026 | 03:20 PMMumbai Railway: 17 साल बाद रफ्तार पकड़ी CSMT-कुर्ला 5वीं-6वीं रेल लाइन परियोजना, 27.43 करोड़ का टेंडर जारी
Jul 11, 2026 | 03:20 PMसीताबर्डी महाजन प्लाजा अवैध निर्माण: नागपुर हाई कोर्ट ने मनपा को दिया 6 हफ्ते में कार्रवाई का अल्टीमेटम
Jul 11, 2026 | 03:13 PMयूपी पंचायत चुनाव: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, अब ब्लॉक प्रमुखों को भी मिल सकती है जिम्मेदारी
Jul 11, 2026 | 03:12 PMApple vs OpenAI: AI की दुनिया में छिड़ी सबसे बड़ी जंग, कोर्ट पहुंचा मामला, iPhone के भविष्य पर भी मंडराया खतरा
Jul 11, 2026 | 03:07 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM














