बर्बाद किसानों के साथ मजाक कर रही सरकार, वडेट्टीवार बोले- 50,000 रु. प्रति हेक्टेयर दें मदद

Nagpur News: नागपुर में कांग्रेस के विधायक विजय वडेट्टीवार ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार बर्बाद किसानों के साथ मजाक कर रही है।
Nagpur News: नागपुर में कांग्रेस के विधायक विजय वडेट्टीवार ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार बर्बाद किसानों के साथ मजाक कर रही है।
विजय वडेट्टीवार (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Vijay Wadettiwar: नागपुर में विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए घोषित मदद को बहुत कम बताते हुए आरोप लगाया है कि यह किसानों के साथ घोर मजाक है। उन्होंने प्रेस-परिषद में कहा कि अतिवृष्टि का सर्वाधिक फटका मराठवाड़ा में लगा है। जनवरी से सिंतबर तक 781 किसानों ने सुसाइड कर लिया।

बीते पखवाड़े भर में 74 किसानों ने आत्महत्या की। ऐसा होते हुए भी सरकार ने किसानों के लिए अत्यंत कम मदद राशि घोषित की है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने केन्द्र का इंतजार न करते हुए 50,000 रुपये प्रति हेक्टेयर मदद दी है तो महाराष्ट्र सरकार ऐसा क्यों नहीं कर सकती?

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रति हेक्टेयर 50,000 रुपये मदद की मांग की है। उन्होंने कहा कि चुनाव पूर्व महायुति ने किसानों को कर्जमाफी का वादा किया था लेकिन तारीख पे तारीख चल रही है। अब तक कर्जमाफी की घोषणा नहीं की गई।

जरांगे की भाषा दूसरे की

वडेट्टीवार ने आरक्षण के संदर्भ में कहा कि मनोज जरांगे पाटिल ने मराठाओं के साथ ओबीसी का भी नुकसान किया। राहुल गांधी ने जातिवार जनगणना और आरक्षण की सीमा 50 फीसदी से अधिक करने की मांग लगातार की है। उन्हें जरांगे टॉरगेट कर रहे हैं। जरांगे का संघर्ष आम जनता के लिए है या फिर विरोधियों के विरोध में है। बीते कुछ दिनों से उनके बयानों से ऐसा लग रहा है कि वे किसी दूसरे की भाषा बोल रहे हैं। जल्द ही यह स्पष्ट होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com