अकोला में कर्जमाफी की सुगबुगाहट: 1558 खातों में आधार न होने से फंसा पेंच, ‘केवाईसी’ के लिए प्रशासन ने कसी कमर
Akola News: अकोला में जून 2026 तक की कर्जमाफी की तैयारी शुरू है। 1558 किसानों के खातों में आधार लिंक न होने से समस्या आ रही है। भारी बारिश से हुए भारी नुकसान के बाद किसान राहत की उम्मीद लगाए हैं।
- Written By: रूपम सिंह
अकोला किसान (फोटो-सोशल मीडिया)
Akola Loan Waiver 2026: अकोला किसानों के लिए फसल कर्जमाफी योजना की तैयारी शुरू हो गई है। सहकार विभाग द्वारा किसानों की केवाईसी और आधार प्रस्तुतीकरण की प्रक्रिया चलाई जा रही है। जिले में अब तक 1558 खातों में आधार उपलब्ध नहीं है, जून 2025 और 30 सितंबर तक बकाया कर्ज की जानकारी संकलित की जा रही है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इन्हीं तिथियों पर मुहर लगी तो इस वर्ष बकाया कर्जमाफी से कई किसान वंचित रह सकते हैं। कर्जमाफी की मांग को लेकर प्रहार जनशक्ति पार्टी के प्रमुख बच्चू कडू ने आंदोलन किया था,
जिसके बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जून 2026 तक कर्जमाफी करने का आश्वासन दिया। इसके लिए राज्य सरकार ने अक्टूबर 2025 में ‘मित्र’ संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित की। अब सरकरी पोर्टल पर कर्ज की जानकारी भरने की प्रक्रिया शुरू हुई है, जिसके लिए सभी किसानों की केवाईसी आवश्यक है।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला में अवैध गर्भपात किट बेचने वाले रैकेट का पर्दाफाश: LCB और FDA की संयुक्त कार्रवाई, एक गिरफ्तार
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा कदम: किसान कर्जमुक्ति योजना 2026 की पहली सूची जारी; DBT से सीधे खाते में आएगी राहत
Akola News: अकोला में SIR अभियान तेज, 96.18% मतदाता सूची पुनरीक्षण फॉर्म वितरित
Akola News: मूर्तिजापुर में छात्रों का लोकतांत्रिक अधिकारों के समर्थन में प्रदर्शन, सोनम वांगचुक को समर्थन
कई सहकारी सोसायटियों और बैंकों के पास किसानों के आधार कार्ड उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए आधार प्रस्तुतीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस संदर्भ में जिला उपनिबंधक डा।प्रवीण लोखंडे ने कहा कि सेवा सहकारी संस्था और सहकारी बैंकों से लिए गए कर्ज की केवाईसी जरूरी है। मृत किसानों के वारिसों को भी आधार कार्ड जमा करना होगा।
ये भी पढ़ें :- अकोला में शिवसेना शहर प्रमुख राहुल कराले पर जानलेवा हमले का प्रयास: पुलिस ने 2 घंटे में 4 आरोपियों को दबोचा
कर्जमाफी की आवश्यकता क्यों
- जून 2025 में अतिवृष्टि से 4215 हेक्टेयर क्षेत्र की फसल नष्ट, 7577 अकोला किसानों को 6.05 करोड़ का नुकसान।
- जुलाई में 7031 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित, 11,597 किसानों को 6.21 करोड़ का नुकसान।
- अगस्त में 1,06,649 हेक्टेयर क्षेत्र की फसल नष्ट, 1,20,697 किसानों को 92 करोड़ का नुकसान।
- सितंबर में 1,99,565 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित, 2,09,457 किसानों को 186.33 करोड़ का नुकसान।
तहसीलनुसार आधार रहित खाते
| क्रमांक | तहसील | आधार रहित किसान खाते |
|---|---|---|
| 1 | अकोला | 256 |
| 2 | पातुर | 133 |
| 3 | तेल्हारा | 253 |
| 4 | मुर्तिजापुर | 437 |
| 5 | अकोट | 78 |
| 6 | बार्शीटाकली | 320 |
| 7 | बालापुर | 81 |
