अकोला में 4.92 लाख किसानों के लिए 446 करोड़ की सहायता राशि मंजूर, जानें कब मिलेगा पैसा
Akola News: अकोला जिले में अगस्त–सितंबर की भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित कुल 4.92 लाख किसानों को तीन चरणों में 446.58 करोड़ की सहायता मंजूर की गई।
- Written By: आकाश मसने
कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
Akola Farmers Assistance: अकोला जिले में अगस्त और सितंबर महीने में भारी बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान के कारण कुल 2 लाख 70 हजार किसानों को 255 करोड़ 15 लाख 67 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई और भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित 2 लाख 21 हजार 707 किसानों को 10 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर की दर से रबी सीजन के लिए बीज और अन्य सामग्री दी गई। इस तरह कुल 191 करोड़ 43 लाख रुपए डीबीटी पद्धति से वितरित किए गए।
भारी बारिश और बाढ़ से हुई आपदा के मद्देनजर सरकार ने सहायता और रियायतों की घोषणा की। जिले के पालकमंत्री आकाश फुंडकर ने भी प्रशासन को इस संबंध में बैठकें आयोजित करने और विस्तृत पंचनामा तैयार करने के निर्देश दिए।
प्रशासन ने नुकसान के कारण अगस्त-सितंबर महीनों में सहायता वितरण और रबी सीजन के बीज आदि के लिए सहायता वितरित करने की प्रक्रिया को लागू किया। इस तरह प्रशासन द्वारा किए गए पंचनामे के आधार पर तीन चरणों में कुल 4,92,199 किसानों को 446.58 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता मंजूर की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती के पीआई पर पत्नी को सड़क पर मारने का आरोप, डाबकी रोड पुलिस थाने में शिकायत
अंधश्रद्धा फैलाने वाले भोंदू बाबा गिरफ्तार, बच्चों पर अमानवीय प्रयोग, पुलिस ने अमरावती से पकड़ा
प्रतिबंधित प्लास्टिक और अस्वच्छता फैलाने वालों पर कार्रवाई, मनपा स्वच्छता विभाग ने वसूला 36 रु. हजार जुर्माना
गैस सिलेंडर की कमी से नागरिक त्रस्तलक्ष्य पूरा नहीं, लंबी कतारें और कालाबाजारी जारी
अगस्त माह में हुई अतिवृष्टि
अगस्त 2025 में अतिवृष्टि से प्रभावित 1,01,560 किसानों को 77 करोड़ 34 लाख 99 हजार की सहायता दी गई। इसमें अकोला तहसील के 35,145 किसानों को 30 करोड़ 93 लाख 3 हजार रुपए, मुर्तिजापुर के 35,182 किसानों को 28 करोड़ 21 लाख 48 हजार रुपए, अकोट के 21,254 किसानों को 13 करोड़ 14 लाख 42 हजार रुपए की राशि दी गई।
तेल्हारा तहसील के 6,417 किसानों को 2 करोड़ 92 लाख 14 हजार रुपए, पातुर तहसील के 2,796 किसानों को 1 करोड़ 59 लाख 65 हजार रुपए और बालापुर तहसील के 766 किसानों को 44 लाख 27 हजार रुपए राहत राशि दी गई है।
इसी तरह सितंबर 2025 में जलभराव से प्रभावित 1,68,932 किसानों को 177 करोड़ 80 लाख 68 हजार रुपए की सहायता मंजूर की गई। इसमें मुर्तिजापुर के 16,315 किसानों को 38 करोड़ 46 लाख 56 हजार रुपए की राशि दी गयी है।
बार्शीटाकली तहसील
इसी तरह बार्शीटाकली तहसील के 31,585 किसानों को 29 करोड़ 4 लाख 38 हजार रुपए, बालापुर तहसील के 33,588 किसानों को 26 करोड़ 88 लाख 65 हजार रुपए, अकोट तहसील के 21,175 किसानों को 25 करोड़ 16 लाख 43 हजार रुपए, तेल्हारा तहसील के 27,333 किसानों को 24 करोड़ 44 लाख 39 हजार रुपए, पातुर तहसील के 24,925 किसानों को 22 करोड़ 41 लाख 70 हजार रुपए और अकोला तहसील के 14,011 किसानों को 11 करोड़ 38 लाख 57 हजार रुपए की सहायता दी गई।
यह भी पढ़ें:- ‘सामना’ से संसद तक…कैसे बने संजय राउत शिवसेना की ताकत? राजनीति के साथ पत्रकारिता में भी किया कमाल
तहसीलवार आंकड़े
- अकोला तहसील के 37,848 किसानों को 37 करोड़ 36 लाख 6 हजार रुपए
- अकोट तहसील के 32,260 किसानों को 27 करोड़ 19 लाख 38 हजार रुपए
- बालापुर के 33,789 किसानों को 28 करोड़ 74 लाख 82 हजार रुपए
- बार्शीटाकली के 27,345 किसानों को 27 करोड़, 51 लाख 73 हजार रुपए
- मुर्तिजापुर के 40,644 किसानों को 28 करोड़ 62 लाख 34 हजार रु
- पातुर तहसील के 22,228 किसानों को 19 करोड़ 85 लाख 4 हजार रुपए
- तेल्हारा तहसील के 27,593 किसानों को 22 करोड़ 12 लाख 74 हजार रुपए की सहायता दी गयी है।
रबी सीजन के लिए 191.43 करोड़ की सहायता
रबी सीजन 2025 के लिए 323 करोड़ 49 लाख 68 हजार रुपए की निधि मंजूरी की गयी में जिसमें से 14 नवंबर तक 2,21,707 किसानों को 191 करोड़ 43 लाख 1 हजार रुपए की सहायता डीबीटी पद्धति से उनके खाते में जमा किए गए।
