अकोला में 10वीं-12वीं परीक्षाओं के लिए सख्त इंतजाम, कॉपीमुक्त अभियान के तहत जमावबंदी और कड़ी निगरानी लागू
Akola Board Exam 2026 News: अकोला में 10 फरवरी से 12वीं और 20 फरवरी से 10वीं परीक्षाएं शुरू होंगी। कॉपीमुक्त परीक्षा के लिए जमावबंदी, सीसीटीवी, उड़न दस्ते और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
- Written By: रूपम सिंह
अकोला जिलाधिकारी अनीता मेश्राम, निवासी उपजिलाधिकारी गजेंद्र मालठाणे, माध्यमिक शिक्षणाधिकारी डॉ.अरविंद मोहरे, शिक्षणाधिकारी योजना संजयकुमार झापे, डी.ई.टी.एस. प्राचार्य डॉ. रत्नमाला खडके, माध्यमिक उपशिक्षणाधिकारी प्रमोद टेकाडे, सुभाष भालेराव, प्राथमिक उपशिक्षणाधिकारी जीतेंद्र प्रधान, विस्तार अधिकारी विनोद मानकर तस्वीर(सौजन्य- नवभारत)
Maharashtra Board Examination News: राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10 फरवरी से बारहवीं तथा 20 फरवरी से दसवीं की परीक्षाएँ शुरू हो रही हैं। ये परीक्षाएँ जिले में पूर्णतः कॉपीमुक्त वातावरण में संपन्न हों, इसके लिए शिक्षा विभाग, पुलिस प्रशासन और संबंधित यंत्रणाओं को आवश्यक सावधानी बरतने के निर्देश जिलाधिकारी वर्षा मीणा ने दिए है। कॉपीमुक्त अभियान हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय दक्षता समिति की बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनीता मेश्राम, निवासी उपजिलाधिकारी गजेंद्र मालठाणे, माध्यमिक शिक्षणाधिकारी डॉ.अरविंद मोहरे, शिक्षणाधिकारी योजना संजयकुमार झापे, डी.ई.टी.एस. प्राचार्य डॉ. रत्नमाला खडके, माध्यमिक उपशिक्षणाधिकारी प्रमोद टेकाडे, सुभाष भालेराव, प्राथमिक उपशिक्षणाधिकारी जीतेंद्र प्रधान, विस्तार अधिकारी विनोद मानकर उपस्थित थे।
जमावबंदी आदेश
परीक्षा काल में सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर परिसर में जमावबंदी लागू रहेगी। इस दौरान सार्वजनिक टेलीफोन, एसटीडी, मोबाइल केंद्र, आईएसडी, फैक्स, जेरॉक्स केंद्र तथा ध्वनिक्षेपक बंद रहेंगे। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला-अकोट मार्ग पर दुर्घटना में हुई 2 युवकों की मौत, कलेक्टर को सौंपा निवेदन
अकोला जिला महिला अस्पताल में हंगामा; जुड़वां नवजातों की मौत से प्रशासन पर लापरवाही का आरोप
अकोला मनपा की सामान्य सभा में हंगामा, 4.35 करोड़ के भुगतान प्रस्ताव को मंजूरी
दो युवकों की मौत पर अकोला में शिवसेना का आक्रोश, ठेकेदार पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग
कॉपी पर कड़ा दंड
किसी भी परीक्षार्थी को कॉपी या अनुचित व्यवहार करते पकड़े जाने पर पुलिस मामला दर्ज किया जाएगा। संबंधित विषय का परिणाम रद्द होगा और गंभीर मामलों में संपूर्ण परीक्षा परिणाम भी रद्द किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:- अकोला मनपा में स्थायी समिति को लेकर घमासान, पंजीकरण में देरी से चयन अटका
विशेष उपाययोजनाएं
सभी परीक्षा केंद्रों की प्रत्येक कक्षा में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य होंगे। सीसीटीवी न होने पर संबंधित केंद्र की मान्यता रद्द करने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। बिजली कटौती की स्थिति में बैटरी, इन्वर्टर की व्यवस्था अनिवार्य होगी। संवेदनशील केंद्रों पर वीडियो शूटिंग, उड़न दस्ते और बैठी पथक द्वारा विशेष निगरानी होगी। प्रत्येक बेंच पर केवल एक विद्यार्थी बैठाने का आदेश। अनुचित प्रकार पकड़े जाने पर तुरंत कानूनी कार्रवाई।
20 से 10वीं की परीक्षा
दसवीं परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च, विद्यार्थी संख्या 26,353, केंद्र 118 बारहवीं परीक्षाः 10 फरवरी से 11 मार्च, विद्यार्थी संख्या – 26,287, केंद्र 87 अमरावती विभाग में विभागीय आयुक्त, शिक्षा उपसंचालक, जिलाधिकारी, डी.ई.टी.एस.प्राचार्य, माध्यमिक व प्राथमिक शिक्षणाधिकारी, महिला अधिकारी-कर्मचारी स्तर पर उड़न दस्ते बनाए गए हैं। पेपर वितरण केंद्र पर 11 परिरक्षक नियुक्त किए गए हैं। संवेदनशील केंद्रों पर दसवीं के लिए 21 और बारहवीं के लिए 22 पथक कार्यरत रहेंगे।
