प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
वाशिम

वाशिम जिले में परीक्षाओं की पूरी तैयारी, दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षाएं 10 से शुरू; 42,425 छात्र होंगे शामिल

Washim Board Exams: वाशिम जिले में दसवीं और बारहवीं की परीक्षा नजदीक, बोर्ड ने परीक्षा भय और तनाव दूर करने के लिए काउंसलिंग सुविधा शुरू की। जिले में 42,425 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।

रूपम सिंह

Maharashtra Board SSC HSC News: वाशिम दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएँ अब नजदीक हैं। परीक्षा कालावधि में विद्यार्थियों के भय, पढ़ाई के नियोजन और तनाव को दूर करने के लिए महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। विद्यार्थियों की मदद के लिए विशेषज्ञ समुपदेशकों की नियुक्ति की गई है, जिससे अब एक कॉल पर छात्र अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे। मंडल के टाइम टेबल के अनुसार, बारहवीं की परीक्षा 10 फरवरी से 18 मार्च तक और दसवीं की परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च तक आयोजित की जाएगी।

परीक्षा के दौरान यदि विद्यार्थियों या उनके पालकों को कोई संदेह होगा तो उसका समाधान करने के लिए सूचना दी गई है। इसी प्रकार शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालय स्तर पर नकलमुक्त अभियान चलाया जाएगा। पढ़ाई कैसे करनी है, प्रश्नपत्र कैसे हल करना है, परीक्षा भयमुक्त होकर कैसे देना है और तनाव कम करने के उपाय जैसे विषयों पर बोर्ड के समुपदेशक मार्गदर्शन करेंगे।

भयमुक्त वातावरण में दें परीक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा संदर्भ में यदि छात्रों को कोई आशंका होगी तो उसका समाधान किया जाएगा। उपशिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) आकाश आहाले ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार का तनाव न लें और भयमुक्त वातावरण में आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें।

कुल 42425 विद्यार्थी होंगे शामिल

वाशिम जिले में दसवीं और बारहवीं की परीक्षा के लिए कुल 42,425 विद्यार्थी शामिल होंगे। इनमें दसवीं के 20,056 छात्र और बारहवीं के 22,362 छात्र सम्मिलित हैं। परीक्षा केंद्रों पर गड़बड़ी रोकने के लिए नकलमुक्त अभियान चलाया जा रहा है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

साथ ही परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था की जाएगी और विघुत आपूर्ति बाधित होने पर कोई समस्या न हो, इसके लिए जनरेटर की व्यवस्था भी की गई है।

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते