- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Accused Sentenced To 10 Years Rigorous Imprisonment In Minor Rape Case
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 10 साल के कठोर कारावास की सजा
- Written By: किर्तेश ढोबले

File Photo
अकोला. एक महीने तक नाबालिग लड़की का अपहरण और दुष्कर्म किए जाने के बाद वह गर्भवती हो गई थी. विशेष अदालत के अतिरिक्त सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश एस.जे. शर्मा ने आरोपी युवक को 10 साल के कठोर कारावास और 10 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई. लड़की के पिता द्वारा 17 जुलाई, 2015 को सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, आरोपी गणेश अंजनकर (32), निवासी कृषि नगर, अकोला ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया और उसे एक महीने तक सैलानी में रखा.
इस बीच, बार-बार दुष्कर्म किए जाने के बाद वह गर्भवती हो गई. सिविल लाइंस पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता को आरोपी के साथ सैलानी से हिरासत में ले लिया था. लड़की ट्यूशन को जा रही हूं ऐसा बताकर गयी थी. लड़की के पिता ने आरोपी और उसके परिवार पर संदेह व्यक्त किया था. पूछताछ के दौरान पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसके साथ दुष्कर्म किया है. जिससे पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दायर किया था.
अदालत ने गणेश अंजनकर को विभिन्न धाराओं में 10 साल के सश्रम कारावास, पांच हजार रुपये जुर्माना, यह जुर्माना अदा नहीं करने पर एक साल के साधारण कारावास इसी तरह सात साल के सश्रम कारावास और पांच हजार रुपये जुर्माना, यह जुर्माना अदा नहीं करने पर एक साल के साधारण कारावास की सजा सुनाई. ये सभी सजाएं आरोपियों को एक साथ काटनी होंगी. इस मामले में सरकार ने कुल नौ गवाहों से पूछताछ की थी. सबूतों पर विचार करते हुए अदालत ने आरोपी को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई.
सम्बंधित ख़बरें
अकोला जिला कारागृह में दो विचाराधीन कैदियों की लगातार मौत से मची खलबली, जेल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल
अकोला की श्री गजानन पतसंस्था में 8.97 करोड़ की गड़बड़ी, अध्यक्ष और CEO गिरफ्तार
अकोला में पतसंस्था का 8.97 करोड़ का घोटाला: अध्यक्ष और सीईओ गिरफ्तार, 2500 निवेशकों की जमा पूंजी फंसी
कच्छी मस्जिद में दो जमाअतों में हुई ईद-उल-अजहा की नमाज, अमन-चैन की दुआ
मामले के एक अन्य आरोपी दीपक नृपनारायण को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया. सरकार का प्रतिनिधित्व सहायक सरकारी वकील एड.किरण खोत ने किया. मामले की जांच तत्कालीन पीएसआई संजय मिश्रा ने की थी. एएसआई श्रीकांत गावडे और प्रिया शेगोकर ने अभियोजन अधिकारी के रूप में सहायता की.
Accused sentenced to 10 years rigorous imprisonment in minor rape case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 Final के लिए खास इंतजाम, मुंबई-बेंगलुरु से अहमदाबाद तक स्पेशल फ्लाइट और ट्रेनें शुरू
May 31, 2026 | 09:06 AMतंबाकू को कहें अलविदा, महज़ 20 मिनट में शरीर शुरू कर देता है खुद को ठीक करना
May 31, 2026 | 09:03 AMभंडारा में OBC जातिवार जनगणना की मांग को लेकर अनशन 20वें दिन भी जारी, सांसद प्रशांत पडोले का मिला समर्थन
May 31, 2026 | 08:57 AMफेवरेट टीम ने जीत मैच..तो सड़को पर उतरे हजारों फैंस और जश्न में फूंक दिया पूरा शहर, सामने आए डराने वाले VIDEO
May 31, 2026 | 08:55 AMप्याज के गिरते दामों पर किसान का अनोखा विरोध, कहा- खेती नहीं चल रही तो गांजा की खेती की इजाजत दें
May 31, 2026 | 08:51 AMअनिल अंबानी समूह पर सीबीआई की पहली चार्जशीट, 2,000 करोड़ रुपये से अधिक के कथित ऋण घोटाले का मामला
May 31, 2026 | 08:28 AMमहाराष्ट्र FDA की कमान मुंढे के हाथ, मिलावट माफिया पर कस सकता है शिकंजा; खाद्य सुरक्षा पर बढ़ी उम्मीद
May 31, 2026 | 08:16 AMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














