- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- 7 Bdo
अकोला: सिंचाई कुओं का भुगतान लंबित; किसानों में भारी रोष, 7 दिन में पैसे नहीं तो BDO कार्यालय पर ताला
जल सिंचाई कुंए के भुगतान न मिलने से किसान आक्रोशित, गट विकास अधिकारी के कक्ष को ताला लगाने की चेतावनी।

Akola BDO Office News: अकोला जल सिंचाई कुओं का निर्माण कार्य पूरा करने के बावजूद भुगतान न मिलने से किसानों में भारी नाराजगी है। इस मुद्दे को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के युवा नेता विशाल गावंडे के नेतृत्व में दगडपारवा सर्कल के किसानों ने पंचायत समिति कार्यालय पहुंचकर प्रशासन को निवेदन सौंपा।
किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर भुगतान नहीं किया गया, तो वे गट विकास अधिकारी के कक्ष पर ताला ठोकने का आंदोलन करेंगे। इस दौरान सहायक गट विकास अधिकारी सुनीता इंगले, कृषि अधिकारी भोयर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
किसानों के अनुसार, रोजगार गारंटी विभाग के अंतर्गत वर्ष 2024 में जल सिंचाई कुओं को मंजूरी दी गई थी। खुदाई और निर्माण कार्य पूरा हुए एक वर्ष बीत चुका है, लेकिन कई किसानों को अब तक मस्टर के अनुसार भुगतान नहीं मिला है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में कितना है फ्यूल स्टॉक? मुख्यमंत्री फडणवीस ने खुद दी बड़ी जानकारी, बोले- अफवाहों पर न दें ध्यान
महाराष्ट्र में हेल्थ रेवोल्यूशन: पल्स 2026 का आगाज, CM फडणवीस बोले- अब घर के पास मिलेगा वर्ल्ड क्लास इलाज
महाराष्ट्र विधानसभा में बड़ी सुरक्षा चूक, फर्जी पास बनाने वाले 5 गिरफ्तार, मंत्रालय के कर्मचारी शामिल
मुंबई के गोरेगांव में ED का बड़ा एक्शन, जयेश टन्ना की 41 करोड़ की संपत्ति जब्त; जानें क्या है पूरा मामला
इस संदर्भ में विशाल गावंडे ने गट विकास अधिकारी रविकांत पवार और रोजगार गारंटी विभाग के उपजिलाधिकारी पाटिल से चर्चा करते हुए स्पष्ट कहा कि तय समयसीमा में भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
सामूहिक रूप से सौंपा निवेदन
निवेदन सौंपने के दौरान मुकुंदराव देशमुख, शंकर भांडे, नागेश मालठाने, विजय चतुरकार, विनोद मते, अमोल मते, संतोष चतुरकर, विठ्ठल तराले, गोवर्धन कोकाटे, सुभाष सपकाल, सचिन देशमुख, भारती देशमुख, सुभाष चव्हाण, जीतेंद्र मालगे, रमेश देशमुख, कमलेश देशमुख और अलका देशमुख सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
किसानों का कहना है कि समय पर भुगतान न मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल भुगतान कर किसानों को राहत देने की मांग की है।
7 bdo
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
असम चुनाव: क्या है सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का ‘मिशन बसुंधरा’? जो इस चुनाव में साबित हो सकता है गेमचेंजर
Mar 27, 2026 | 06:28 PMआमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ अब OTT पर मचाएगी धूम, 125 करोड़ ठुकराने के बाद लिया ये बड़ा फैसला
Mar 27, 2026 | 06:27 PMमहाराष्ट्र में कितना है फ्यूल स्टॉक? मुख्यमंत्री फडणवीस ने खुद दी बड़ी जानकारी, बोले- अफवाहों पर न दें ध्यान
Mar 27, 2026 | 06:22 PMमहाराष्ट्र में हेल्थ रेवोल्यूशन: पल्स 2026 का आगाज, CM फडणवीस बोले- अब घर के पास मिलेगा वर्ल्ड क्लास इलाज
Mar 27, 2026 | 06:20 PMमेट्रो में सीट को लेकर फिर हुआ क्लेश, सरदार जी और महिला के बीच बहस का वीडियो वायरल
Mar 27, 2026 | 06:19 PMमन भटके नहीं बस ऐसे करें नाम जप, जीवन बदल देगा ये आसान तरीका, प्रेमानंद जी महाराज का उपाय
Mar 27, 2026 | 06:19 PMExcise Duty Cut: जनता को राहत, पर खजाने पर आफत! मात्र 15 दिनों में सरकार को होगा ₹7,000 करोड़ का नुकसान
Mar 27, 2026 | 06:18 PMवीडियो गैलरी

जंग न होती तो दुबई में होते…CM योगी ने मंच से लिए रवि किशन के मजे, बोले- अगली बार महिला होगी उम्मीदवार
Mar 27, 2026 | 02:01 PM
नागपुर में राम नाम की गूंज! पोद्दारेश्वर राम मंदिर की भव्य शोभायात्रा देखने उमड़ा जनसैलाब, देखें VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:59 AM
मामूली विवाद में महिला इंजीनियर को कार से कुचला, बाप-बेटे ने सोसाइटी के बीच खेली ‘मौत की रेस’- VIDEO
Mar 26, 2026 | 10:07 PM
जयपुर में विदेशी महिला से सरेआम बदसलूकी! सेल्फी के बहाने दरिंदगी की हदें पार, वीडियो देख खौल जाएगा खून
Mar 26, 2026 | 10:00 PM
बिहू से पहले असम की महिलाओं की चांदी, खातों में पहुंचे ₹9000; क्या 2026 के चुनावी नतीजे पलटेगी यह स्कीम?
Mar 26, 2026 | 09:51 PM
संसद में गूंजी इकरा हसन की दहाड़! विदेश नीति पर उठाए सवाल, खामेनेई का नाम लेकर PM मोदी को ललकारा
Mar 26, 2026 | 02:04 PM












