- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharashtra Health Sector Pulse 2026 Inauguration Cm Devendra Fadnavis Bkc Mumbai
महाराष्ट्र में हेल्थ रेवोल्यूशन: पल्स 2026 का आगाज, CM फडणवीस बोले- अब घर के पास मिलेगा वर्ल्ड क्लास इलाज
- Written By: आकाश मसने
PULSE 2026: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में 'पल्स 2026' का उद्घाटन किया। AI तकनीक और 'महाकेअर' मॉडल के जरिए महाराष्ट्र अब हर नागरिक को किफायती और उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए तैयार है।

PULSE 2026 के उद्घाटन समारोह में मौजूद सीएम देवेंद्र फडणवीस व अन्य अतिथि (सोर्स: सोशल मीडिया)
CM Devendra Fadnavis Inaugurates PULSE 2026: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को मुंबई के बीकेसी में ‘प्लेटफॉर्म फॉर यूनिफाइड लर्निंग, स्किल्स, हेल्थ एंड एजुकेशन’ (PULSE 2026) का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने विश्वास जताया कि यह सम्मेलन न केवल महाराष्ट्र बल्कि देश और वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी बदलाव लाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। कार्यक्रम में विधान परिषद के सभापति प्रो. राम शिंदे, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार और मंत्री मंगलप्रभात लोढा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
क्या बोले सीएम फडणवीस?
मुख्यमंत्री फडणवीस ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि अब स्वास्थ्य क्षेत्र में बदलाव केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि समय की मांग है। उन्होंने कहा कि ‘पल्स’ परिषद के माध्यम से अगले दशक के लिए राज्य की स्वास्थ्य प्रणाली की दिशा तय की जाएगी। सरकार का मुख्य लक्ष्य स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा में गुणवत्ता, निरंतरता और सामर्थ्य को प्रभावी ढंग से शामिल करना है। राज्य सरकार का संकल्प है कि प्रत्येक नागरिक को उनके घर से 5 से 8 किलोमीटर के दायरे में सस्ती और उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा प्राप्त हो।
Pulse 2026: Pioneering Future-Ready Healthcare in Maharashtra Inaugurated ‘PULSE – Platform for Unified Learning, Skills, Health and Education’ in Mumbai, marking a significant step towards building a future-ready healthcare ecosystem in Maharashtra. Our focus is clear, ensuring… https://t.co/EGFRLFxcFQ pic.twitter.com/AKhUuy2S4K — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) March 27, 2026
तकनीक और नवाचार पर जोर
आधुनिक तकनीक के महत्व को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि महाराष्ट्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग करके क्षय रोग (टीबी) नियंत्रण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और प्राथमिक देखभाल को अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। कैंसर के इलाज के लिए ‘महाकेअर (महा केयर)’ नामक त्रि-स्तरीय मॉडल लागू किया जा रहा है, जिसमें जिला स्तर पर निदान, क्षेत्रीय स्तर पर उपचार और उच्च केंद्रों में उन्नत चिकित्सा की सुविधा मिलेगी। साथ ही, ई-संजीवनी और टेलीमेडिसिन के जरिए ग्रामीण इलाकों तक विशेषज्ञ डॉक्टरों की पहुँच सुनिश्चित की जा रही है।
यह भी पढ़ें:- Petrol-Diesel Price Cut: CM फडणवीस ने बताया क्यों जरूरी था एक्साइज ड्यूटी में कटौती का फैसला; जानें पूरी डिटेल
सम्बंधित ख़बरें
आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने, बनाएं एकीकृत योजना, मंत्री आशीष शेलार ने दिए रेलवे, मनपा और बेस्ट को निर्देश
भंडारा में पीएम सूर्यघर योजना का असर, 9,533 उपभोक्ताओं का बिजली बिल हुआ शून्य
पुणे: ऑनलाइन गेमिंग से लाखों की ठगी करने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, दुबई से जुड़ा है मास्टरमाइं
महाराष्ट्र में लुटेरी दुल्हन का सनसनीखेज कांड, शादी के एक महीने बाद पति को चूना लगा लाखों के जेवर लेकर फरार
भविष्य की योजनाएं और लक्ष्य
राज्य में सार्वजनिक स्वास्थ्य और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए नागपूर में ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ’ स्थापित करने का प्रस्ताव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘विकसित महाराष्ट्र 2047‘ के दृष्टिकोण से स्वास्थ्य क्षेत्र निवेश और आर्थिक विकास का केंद्र बनेगा। महाराष्ट्र अब चिकित्सा वेलनेस पर्यटन में एक वैश्विक हब बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने दृढ़ता के साथ कहा कि महाराष्ट्र स्वास्थ्य के क्षेत्र में भविष्य का इंतजार नहीं करेगा, बल्कि खुद भविष्य का निर्माण कर नए आदर्श स्थापित करेगा।
Maharashtra health sector pulse 2026 inauguration cm devendra fadnavis bkc mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Delhi Electricity Bill Hike: दिल्ली में बिजली उपभोक्ताओं को झटका, जून से बढ़कर आएगा बिल; DERC का बड़ा फैसला
Jun 13, 2026 | 05:02 PMआपातकालीन परिस्थितियों से निपटने, बनाएं एकीकृत योजना, मंत्री आशीष शेलार ने दिए रेलवे, मनपा और बेस्ट को निर्देश
Jun 13, 2026 | 05:00 PMभंडारा में पीएम सूर्यघर योजना का असर, 9,533 उपभोक्ताओं का बिजली बिल हुआ शून्य
Jun 13, 2026 | 05:00 PMअपने चेले-चपाटों को नसीहत दें अखिलेश…अदिति यादव मामले में सपा प्रमुख पर बरसे CM योगी, जानें क्या कुछ कहा
Jun 13, 2026 | 04:58 PM‘वीर-जारा’ में कैमियो के लिए Manoj Bajpayee ने नहीं मांगी थी फीस, यश चोपड़ा ने घर भेज दिया था चेक
Jun 13, 2026 | 04:57 PMपुणे: ऑनलाइन गेमिंग से लाखों की ठगी करने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, दुबई से जुड़ा है मास्टरमाइं
Jun 13, 2026 | 04:56 PMसीहोर के कपिल परमार का एशियन पैरा गेम्स 2026 के लिए चयन, जापान में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
Jun 13, 2026 | 04:55 PMवीडियो गैलरी

घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM
MP में UCC पर आया नया अपडेट, CM मोहन यादव ने बैठक में लिया बड़ा फैसला; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:19 PM
कानपुर से दिल्ली जा रहे मोहन भागवत की ट्रेन पर हमला! फिरोजाबाद स्टेशन के पास की घटना, देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:11 PM
जापान के बाद नेपाल ने भारतीय आमों पर लगाई रोक, आखिर क्या है असली वजह- VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:06 PM
मुस्लिमों की जबरन नसबंदी करो…बढ़ती आबादी पर नियाज़ खान का विवादितच बयान! देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:02 PM











