-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Cbic Reports Heavy Revenue Loss Due To Excise Duty Cut On Fuel
Excise Duty Cut: जनता को राहत, पर खजाने पर आफत! मात्र 15 दिनों में सरकार को होगा ₹7,000 करोड़ का नुकसान
- Written By: मनोज आर्या
CBIC के चेयरमैन विवेक चतुर्वेदी ने एक ब्रीफिंग में कहा कि एक्साइज ड्यूटी घटने से पेट्रोल-डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की घरेलू उपलब्धता भी सुनिश्चित होगी।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Excise Duty on Petrol-Diesel: मिडिल ईस्ट में पिछले 28 दिनो से जारी तनाव के बीच भारत सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतों को स्थिर रखने के लिए एक्साइज ड्यूटी में कटौती का ऐलान किया है। सरकार ने पेट्रोल पर 13 रुपये प्रति लीटर लगने वाले एक्साइज ड्यूटी को घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। वहीं, डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर लगने वाले एक्साइज ड्यूटी का घटाकर शून्य कर दिया है। हालांकि, इस कटौती के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी नहीं आएगी।
तेल कंपनियों को हो रहे घाटे को कम करने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। वहीं, इस कटौती से सरकार को हर 15 दिन में लगभग 7 हजार करोड़ रुपये का नुकसान होगा। सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस एंड कस्टम्स (CBIC) के चेयरमैन विवेक चतुर्वेदी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है।
सरकार के राजस्व को भारी नुकसान
CBIC के चेयरमैन विवेक चतुर्वेदी ने शुक्रवार को कहा कि पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती करने के सरकार के कदम से 15 दिनों में करीब 7,000 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान होगा। अंतरराष्ट्रीय कीमतों में बढ़ोतरी के कारण इन दोनों ईंधनों की बिक्री पर भारी नुकसान उठाने के बावजूद, OMCs ने पेट्रोल और डीजल की रिटेल कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की थी।
सम्बंधित ख़बरें
US-India Trade Deal: ट्रेड डील से ठीक पहले ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक, भारत की 4 कंपनियों पर लगा बैन हटाया
1 जुलाई से लागू 6 बड़े बदलाव! पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 हुआ सस्ता, ITR फाइलिंग और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को लगा झटका
Gold-Silver Rate Today: जून में 15,100 रुपये टूटा सोना और चांदी 38,250 रुपये सस्ती हुई, जानें आज का भाव
जुलाई की पहली तारीख को शेयर बाजार रौनक, हरे निशान में खुले निफ्टी और सेंसेक्स; तेजी में महिंद्रा का ये स्टॉक
CBIC के चेयरमैन विवेक चतुर्वेदी ने एक ब्रीफिंग में कहा कि एक्साइज ड्यूटी घटने से पेट्रोल-डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की घरेलू उपलब्धता भी सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज में कटौती का मकसद तेल मार्केटिंग कंपनियों के नुकसान (अंडर रिकवरी) को कम करना और यह सुनिश्चित करना है कि आम आदमी के लिए ईंधन की कीमतें न बढ़ें।
डीजल के एक्सपोर्ट पर लगी ड्यूटी
घरेलू मांग को पूरा करने के लिए सरकार ने डीजल पर ₹21.5 प्रति लीटर और ATF पर ₹29.5 प्रति लीटर का एक्सपोर्ट ड्यूटी भी लगाया है। यानी जो कंपनी भारत से दूसरे देश में पेट्रोल और डीजल भेजेगी उसे एक्सपोर्ट ड्यूटी चुकानी होगी। CBIC के चेयरमैन विवेक चतुर्वेदी ने कहा कि डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के निर्यात पर अतिरिक्त शुल्क से दो हफ्तों में सरकारी खजाने को ₹1,500 करोड़ मिलेंगे।
यह भी पढ़ें: PNG यूजर्स अब घर बैठे सरेंडर करें LPG कनेक्शन… पेट्रोलियम मंत्रालय ने लॉन्च किया नया डिजिटल पोर्टल
वित्त मंत्री ने भी दिया बयान
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि पश्चिम एशिया संकट को देखते हुए, घरेलू खपत के लिए पेट्रोल-डीजल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में ₹10 प्रति लीटर की कमी की गई है। इससे उपभोक्ताओं को कीमतों में बढ़ोतरी से सुरक्षा मिलेगी। वित्त मंत्री ने अपनी पोस्ट में लिखा कि इसके अलावा, डीजल के निर्यात पर ₹21.5 प्रति लीटर और ATF पर ₹29.5 प्रति लीटर का शुल्क लगाया गया है। इससे घरेलू खपत के लिए इन उत्पादों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित होगी। इस बारे में संसद को सूचित कर दिया गया है।
Cbic reports heavy revenue loss due to excise duty cut on fuel
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Jio का बड़ा AI धमाका, अब सिर्फ Hey Jio बोलते ही बनेगी कॉल की Summary, अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं
Jul 02, 2026 | 06:23 AMBirthday Horoscope 02 July 2026: 2 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? जानें वार्षिक भविष्यफल
Jul 02, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: आज पूरे राज्य में सक्रिय होगा मानसून, घर से निकलने से पहले जानें मौसम का मिजाज
Jul 02, 2026 | 05:55 AMजून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














