-
बुध, 1 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Aamir Khan Sitaare Zameen Par Ott Release Date Revealed Know When And Where Watch
आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ अब OTT पर मचाएगी धूम, 125 करोड़ ठुकराने के बाद लिया ये बड़ा फैसला
- Written By: स्नेहा मौर्या
Aamir Khan Movie On OTT: आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ थिएटर के बाद अब OTT पर रिलीज होने जा रही है। 125 करोड़ का ऑफर ठुकराने के बाद फैंस इसे घर बैठे देख सकेंगे। तो चलिए जानते हैं कहां होगी रिलीज।

आमिर खान मूवी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Aamir Khan Sitaare Zameen Par OTT Release: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपनी अलग सोच और रणनीति को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई, फिर यूट्यूब पर ‘पे पर व्यू’ मॉडल के जरिए दर्शकों तक पहुंची और अब यह OTT प्लेटफॉर्म पर भी दस्तक देने जा रही है।
थिएटर और यूट्यूब के बाद OTT पर आएगी आमिर की फिल्म
आमिर खान ने इस फिल्म की रिलीज के लिए पारंपरिक रास्ते से हटकर काम किया। आमतौर पर फिल्में थिएटर के कुछ समय बाद सीधे OTT पर आ जाती हैं, लेकिन आमिर ने पहले इसे बड़े पर्दे पर रिलीज किया और फिर यूट्यूब पर 100 रुपये में उपलब्ध कराया। यह कदम इंडस्ट्री के लिए एक नया प्रयोग साबित हुआ, जिसे दर्शकों ने भी काफी सराहा।
125 करोड़ का ऑफर क्यों ठुकराया?
इस फिल्म के लिए आमिर खान को करीब 125 करोड़ रुपये का बड़ा OTT ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। उनका मानना था कि फिल्म को पहले अलग-अलग प्लेटफॉर्म के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाए। आमिर का फोकस सिर्फ कमाई नहीं, बल्कि कंटेंट को सही तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना था।
सम्बंधित ख़बरें
Alliance Reality Show: रवि किशन की विदाई से भावुक हुआ सेट, कुणाल खेमू बोले- उनकी एनर्जी हमेशा याद आएगी
Samay Raina Dating: बॉलीवुड के इस हसीना को डेट कर रहे समय रैना, वायरल वीडियो पर फैंस ने लगाए रिश्ते के कयास
77 साल की उम्र में हेमा मालिनी का शानदार डांस, 75 मिनट की ‘राधा रास बिहारी’ नृत्य नाटिका बनी आकर्षण का केंद्र
Vijaya Mehta Dies: अनुपम खेर की मेंटर विजया मेहता का निधन, 91 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
अब क्यों लिया OTT रिलीज का फैसला?
हाल ही में एक इंटरव्यू में आमिर खान ने बताया कि वह OTT के खिलाफ कभी नहीं थे, बल्कि वह फिल्म को थिएटर रिलीज के तुरंत बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाना नहीं चाहते थे। अब जब फिल्म का थिएट्रिकल रन और यूट्यूब रिलीज पूरी हो चुकी है, तो उन्होंने इसे OTT पर रिलीज करने का फैसला लिया है, ताकि जो लोग इसे पहले नहीं देख पाए, वे अब आसानी से देख सकें।
कब और कहां देख सकेंगे फिल्म?
‘सितारे जमीन पर’ 3 अप्रैल से SonyLIV पर स्ट्रीम होगी। इस फिल्म का निर्देशन R. S. Prasanna ने किया है और इसमें आमिर खान के साथ जेनेलिया देशमुख अहम भूमिका में नजर आई हैं।
ये भी पढ़ें- एग्जाम पेपर तक पहुंचा ‘धुरंधर 2’ का क्रेज, सवालों में दिखे हमजा-रहमान जैसे किरदार, स्टूडेंट्स भी हुए हैरान
बॉक्स ऑफिस पर भी रही सफल
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसने दुनियाभर में करीब 266 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है। थिएटर के बाद यूट्यूब पर 100 रुपये में फिल्म रिलीज करना एक नया प्रयोग था। इस मॉडल ने दर्शकों को घर बैठे फिल्म देखने का सस्ता और आसान विकल्प दिया, जिसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली।
वर्क फ्रंट की बात करें तो आमिर खान जल्द ही लाहौर 1947 को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म को वह प्रोड्यूस कर रहे हैं, जिसमें सनी देओल और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 13 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Aamir khan sitaare zameen par ott release date revealed know when and where watch
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Alliance Reality Show: रवि किशन की विदाई से भावुक हुआ सेट, कुणाल खेमू बोले- उनकी एनर्जी हमेशा याद आएगी
Jul 01, 2026 | 03:58 PMनागपुर: चलती अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी करने वाला युवक गिरफ्तार, सीट विवाद में फेंका था पत्थर
Jul 01, 2026 | 03:57 PMRaj Thackeray: बीजेपी पैदा कर रही है कल के दुश्मन, दल-बदल पर राज ठाकरे का करारा प्रहार
Jul 01, 2026 | 03:52 PMलाड़ली बहना योजना: जुलाई में आएगी 38वीं किस्त, जानिए क्या है नई अपडेट और कैसे चेक करें अपना स्टेटस
Jul 01, 2026 | 03:48 PMफिर बिल से बाहर निकले बिलावल भुट्टो, सिंधु जल संधि पर भारत को दी परमाणु धमकी, कहा- पानी रोकना अस्तित्व पर हमला
Jul 01, 2026 | 03:41 PMमोदी कैबिनेट में बड़े बदलाव की आहट, MP के सियासी गलियारों में हलचल; कई दिग्गजों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
Jul 01, 2026 | 03:39 PMGalaxy Z Fold 8 में मिलेगा बिल्कुल नया डिजाइन, अब फोन खोलने की भी नहीं पड़ेगी जरूरत
Jul 01, 2026 | 03:36 PMवीडियो गैलरी

दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM
अखिलेश यादव का जन्मदिन और ‘श्रीकृष्ण’ अवतार! हाथ में संविधान ने गरमाई यूपी की राजनीति; देखें वीडियो
Jul 01, 2026 | 02:07 PM
1 जुलाई से लागू 6 बड़े बदलाव! पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 हुआ सस्ता, ITR फाइलिंग और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को लगा झटका
Jul 01, 2026 | 11:21 AM
BJP नेता को जड़ा थप्पड़! IAS रिंकू सिंह राही पर बड़ा एक्शन, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 11:03 PM
MP कांग्रेस में सब ठीक? दिग्विजय-पटवारी की जुगलबंदी पर उठे सवाल, बढ़ रही BJP की ताकत; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 10:47 PM
अयोध्या के बाद अब आगरा के मंदिर में डाका! भगवान के चढ़ावे पर ‘चौथ’ वसूलने का Video हुआ वायरल
Jun 30, 2026 | 10:39 PM













