Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शंकरराव गडाख मामले में बरी, सात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज केस से मिली राहत

Ahilyanagar Sessions Court Verdict: अहिल्यानगर की अतिरिक्त सत्र अदालत ने सोनाई-राहुरी रोड ब्लॉक मामले में पूर्व मंत्री शंकरराव गडाख समेत सात प्रदर्शनकारियों को बरी कर दिया।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Dec 14, 2025 | 03:04 PM

गडाख मामले में बरी (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra Political News: अहिल्यानगर के अतिरिक्त सत्र न्यायालय ने सोनाई-करजगांव समेत 18 गांवों की क्षेत्रीय जलापूर्ति योजना के सुचारू संचालन की मांग को लेकर वर्ष 2019 में सोनाई-राहुरी मार्ग पर रास्ता रोकने के मामले में पूर्व मंत्री एवं विधायक शंकरराव गडाख सहित सात आरोपियों को बरी कर दिया है। सोनाई-करजगांव समेत 18 गांवों की रीजनल वॉटर सप्लाई स्कीम बार-बार बंद होने के कारण ग्रामीणों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ रहा था।

महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण का ध्यान कई बार आकर्षित किए जाने के बावजूद स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी। इसी के चलते प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए विरोध प्रदर्शन किया गया था। प्रदर्शन की पूर्व सूचना भी दी गई थी, लेकिन आरोप है कि सरकारी स्तर पर पुलिस के माध्यम से इसे दबाने का प्रयास किया गया।

गडाख सहित सात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था

इसके बावजूद शंकरराव गडाख के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने सोनाई-राहुरी रोड पर अभूतपूर्व रास्ता रोककर आंदोलन किया, जिससे प्रशासन को गंभीरता से संज्ञान लेना पड़ा। महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण से ठोस आश्वासन मिलने के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया था। इसके बाद सोनाई पुलिस ने गडाख सहित सात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

सम्बंधित ख़बरें

गैंगस्टर कुमार पिल्लई को हांगकांग वापस भेजने का आदेश; मुंबई की अदालत ने पुलिस को दिए निर्देश, जानें पूरा मामला

शिंदे सेना के विधायक अब्दुल सत्तार को लगा बड़ा झटका, पत्नी नफीसा बेगम के निधन से समर्थकों में गम की लहर

संभाजीनगर: 2,740 करोड़ की जल योजना को HUDCO का सहारा, राज्य ने नहीं दिया अनुदान, कर्ज से चलेगा जल प्रोजेक्ट

लाडकी बहिन योजना: रुक गई है आपकी किश्त? सरकार ने दिया e-KYC सुधारने का आखिरी मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

ये भी पढ़े: पुलिस पाटिल के 162 पद खाली, यवतमाल की कानून व्यवस्था रामभरोसे, कई सालों से लटकी प्रक्रिया

गडाख के बरी होने पर खुशी व्यक्त

प्रदर्शनकारियों की ओर से एडवोकेट महेश तवले, एडवोकेट संजय दुशिंग और एडवोकेट संजय वाल्हेकर ने पैरवी की। अदालत के फैसले के बाद नागरिकों ने शंकरराव गडाख के बरी होने पर खुशी व्यक्त की और भविष्य में भी नागरिक मुद्दों को लेकर संघर्ष में उनके साथ खड़े रहने का संकल्प जताया।

Shankarrao gadakh acquitted sonai road block case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 14, 2025 | 03:04 PM

Topics:  

  • Ahilyanagar
  • Court
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.