-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Ahilyanagar »
- Satral Leopard Attack Farmers Anger Forest Department
तेंदुए का खेतों में उत्पात, पालतू पशुओं पर हमले जारी, सात्रल में आतंक
- Written By: आंचल लोखंडे
Leopard Terror: सात्रल गांव में तेंदुए का आतंक बढ़ा है। बकरी व बच्चे पर हमला किया गया। पंचनामा न होने पर किसानों में आक्रोश व्याप्त है। सुरक्षा के इंतजाम और पिंजरा लगाने की मांग तेज हुई है।

पंचनामा न होने पर किसानों में रोष (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Ahilyanagar News: राहुरी तालुका क्षेत्र के सात्रल इलाके में तेंदुए की लगातार मौजूदगी से ग्रामीण और किसान दहशत में हैं। भारत सखाराम दुके के वस्ती क्षेत्र में आधी रात तेंदुए ने घुसपैठ कर एक बकरी और उसका बच्चा उठा ले जाने की चौंकाने वाली घटना सामने आई। रात करीब दो से तीन बजे के बीच हुए इस हमले के बाद दो गांवों के किसान सहम गए हैं और बकरी मालिक को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, दुके के खेत के गोठे में कुल 8 से 10 बकरे बांधे गए थे। अचानक हुई हलचल पर जब घर के सदस्य बाहर आए तो तेंदुआ बकरी को मुंह में दबाकर खेत के किनारे की ओर भागता दिखाई दिया। कुछ दूरी पर बकरी के बच्चे को घसीटकर ले जाने के स्पष्ट निशान भी मिले। इस घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई है और किसानों ने रात के समय खेतों में जाने से परहेज़ शुरू कर दिया है।
वन विभाग के प्रति नाराज़गी
किसान भारत दुके ने बताया कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में तेंदुए की आवाजाही दिख रही थी। रात दौरान खेतों में जाते समय भी कई लोगों ने उसकी गतिविधियां महसूस की थीं। दो दिन पहले भी तेंदुए ने पास के खेत के गोठे पर छलांग लगाई थी। ग्रामीणों ने वन विभाग को कई बार सूचना दी थी, लेकिन त्वरित कार्रवाई नहीं हुई। जिससे लोगों में गहरा आक्रोश है।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में वन विभाग का सफल रेस्क्यू, कुएं में गिरे तेंदुए के शावक मां से मिले
Bhandara News: कुएं में गिरे दो तेंदुए शावक, ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग सक्रिय
मुंबई के अहिल्यानगर में लगेगा रक्षा और सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट, तीन बड़े उद्योगों को मिलेगी जमीन
अन्ना हजारे सालो बाद फिर मैदान में, RTI नियमों में बदलाव पर दिया अल्टीमेटम, 5 जुलाई से अनशन की चेतावनी
पिंजरा लगाने का आश्वासन-लेकिन देर से कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलने के बावजूद वन विभाग के अधिकारी रात में मौके पर नहीं पहुंचे। पंचनामा तुरंत नहीं होने पर किसान भड़क उठे। हालांकि सुबह रेंज फॉरेस्ट अधिकारी कोरके और मुसे सात्रल पहुंचे और परिस्थिति की समीक्षा की। अधिकारियों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए जल्द पिंजरा लगाने का आश्वासन दिया है।
सावधानी बरतने की अपील
घटना के बाद गांव में चेतावनी और एहतियात बरतने की सूचना जारी की गई है। रात में अकेले खेतों में न जाएं,टॉर्च का उपयोग करें,खेतों के किनारे रोशनी की व्यवस्था करें। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की बढ़ती गतिविधियों पर तुरंत नियंत्रण न हुआ तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उनका आरोप है कि वन विभाग की ढिलाई के कारण स्थिति भयावह होती जा रही है।
ये भी पढ़े: निजी व्यापारियों को धान बेचने को मजबूर किसान, 600 रुपए प्रति क्विंटल का हो रहा नुकसान
स्कूल जाने वाले बच्चों पर भी बढ़ता खतरा
ग्रामीणों ने चिंता व्यक्त की है कि तेंदुए का खतरा दिन-ब-दिन बढ़ रहा है और स्कूल जाने वाले बच्चों, रात में सिंचाई के लिए खेतों में जाने वाले किसानों तथा अन्य ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि पिंजरा लगाकर तेंदुए को जल्द नहीं पकड़ा गया तो गंभीर हादसा होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। वर्तमान में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने का कार्य शुरू हो गया है और ग्रामीण वन विभाग से तत्काल एवं प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा कर रहे हैं।
Satral leopard attack farmers anger forest department
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हम मंदिर में देने जाते हैं, लेने नहीं…रामटेक मंदिर बिल में मानदेय के प्रावधान पर वरुण सरदेसाई की तीखी आपत्ति
Jul 11, 2026 | 04:31 PMबांकीपुर उपचुनाव: BJP उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के बायोडाटा पर विवाद, सदस्यता की तारीख पर उठे सवाल
Jul 11, 2026 | 04:31 PMकश्मीर के हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन, हिजबुल कमांडर का बड़ा दावा; वायरल VIDEO से खुली पाकिस्तान की पोल
Jul 11, 2026 | 04:29 PMनागपुर स्टेशन फ्लाईओवर विवाद: दुकानदारों को मिली मुआवजे की पहली किस्त, 8 दिनों में जारी होगी अगली अधिसूचना
Jul 11, 2026 | 04:25 PMअमरावती मनपा के 43 करोड़ के सफाई टेंडर पर विधान परिषद में हंगामा, जांच के आदेश
Jul 11, 2026 | 04:25 PMपुणे जहरीली शराब कांड विधानसभा में गूंजा, 22 मौतों पर CID जांच जारी; 3 साल में 269 करोड़ की अवैध शराब जब्त
Jul 11, 2026 | 04:22 PMMP में ₹1200 करोड़ का ‘चावल घोटाला’! खड़गे का भाजपा पर तीखा हमला, बोले- कुपोषित बच्चों के निवाले पर डाला डाका
Jul 11, 2026 | 04:17 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM














