Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नुकसानग्रस्तों से केंद्रीय समिति का संवाद, करंजी, देवराई, पारेवाड़ी, सोमठाणे आदि गांवों का दौरा

Ahilyanagar Flood Inspection: अहिल्यानगर में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का केंद्रीय समिति ने लिया जायजा। करंजी, देवराई, पारेवाड़ी, सोमठाणे आदि गांवों में निरीक्षण कर राहत के निर्देश दिए।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Nov 06, 2025 | 03:16 PM

राहत उपायों पर दिए निर्देश (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Ahilyanagar News: सितंबर महीने में हुई अतिवृष्टि के कारण जिले में कृषि, मकान, सड़कें, पुल, बिजली, पानी की आपूर्ति तथा सार्वजनिक संपत्तियों को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। इसी पृष्ठभूमि में केंद्र सरकार की उच्चस्तरीय समिति ने आज (5 नवंबर) पाथर्डी तहसील के विभिन्न गांवों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। इस दल का नेतृत्व भारत सरकार के सहसचिव आर. के. पांडे ने किया। उनके साथ कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के निदेशक डॉ. अरविंद वाघमारे, गृह मंत्रालय के अधिकारी आशीष गौर आदि उपस्थित थे।

दल के साथ जिलाधिकारी डॉ. पंकज आशिया, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय मुळीक, उपविभागीय अधिकारी प्रसाद मते, तहसीलदार उद्धव नाइक, जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी सुधाकर बोराले तथा जिला जलसंधारण अधिकारी पांडुरंग गायसमुद्रे सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। केंद्रीय दल ने पाथर्डी तहसील के करंजी, देवराई, पारेवाड़ी और सोमठाणे खुर्द गांवों का दौरा किया।

क्षतिग्रस्त खेतों और घरों का निरीक्षण

करंजी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बारिश का पानी घरों में घुसने से नुकसान झेलने वाले ग्रामीण राजेंद्र पारेकर से दल ने संवाद साधकर स्थिति की जानकारी ली। देवराई गांव के बंधारे और पारेवाड़ी के पानी से क्षतिग्रस्त पुल का भी निरीक्षण किया गया। जिले के अन्य क्षतिग्रस्त पुलों और बंधारों की विस्तृत जानकारी लेकर दल ने आवश्यक स्थानों पर पुनर्निर्माण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, सोमठाणे खुर्द के किसान मोहन शिदोरे के खेत में तूर और बाजरे की फसलों को हुए नुकसान का भी दल ने प्रत्यक्ष निरीक्षण किया।

सम्बंधित ख़बरें

अगर गणेश नाइक में हिम्मत है तो मेरे खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ें, श्रीकांत शिंदे की गणेश नाइक को खुली चुनौती

ठाणे मेट्रो-12 परियोजना को बड़ी सफलता, गोलवली स्टेशन पर 200वां यू-गर्डर स्थापित

ठोस आश्वासन के बाद हुआ अंतिम संस्कार, सूरज शिंदे की मौत पर हत्या का शक, 15 घंटे तक पुलिस स्टेशन में रहा शव

मुलशी में जमीन दिलाने के नाम पर 1.10 करोड़ की ठगी, हिंजवड़ी पुलिस ने दर्ज किया मामला

नुकसानी का विस्तृत आकलन

केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त यह उच्चस्तरीय दल एक दिन पूर्व ही अहिल्यानगर पहुंचा था। दल ने सबसे पहले जिलाधिकारी कार्यालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों से हुई हानि की विस्तृत जानकारी ली। बैठक में केंद्रीय दल प्रमुख आर. के. पांडे, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के निदेशक डॉ. अरविंद वाघमारे, गृह मंत्रालय के आशीष गौर, इसरो के वैज्ञानिक डॉ. एस. वी. एस. पी. शर्मा और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के कार्यकारी अभियंता विशाल पांडे उपस्थित थे।

ये भी पढ़े: वोट चोरी को लेकर मंत्री माणिकराव कोकाटे का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- इनमें कोई सच्चाई नहीं

पॉवर पॉइंट के माध्यम से प्रस्तुतीकरण

समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी डॉ. पंकज आशिया, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय मुळीक तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने पॉवर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से नुकसान की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान कृषि भूमि और फसलों को हुई हानि, जनहानि, पशुधन की क्षति, मकानों एवं सार्वजनिक संपत्तियों का नुकसान, राहत वितरण, पुनर्वास कार्य और आधारभूत सुविधाओं के पुनर्निर्माण की जानकारी केंद्रीय दल को दी गई।

 

Nuksangrashton se kendriya samiti ka samvad ahilyanagar heavy rain damage inspection

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 06, 2025 | 03:16 PM

Topics:  

  • Ahilyanagar
  • Farmers Loan Waiver
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.