अमरावती: फसल स्पर्धा विजेता किसानों के लिए 1.3 करोड़ मंजूर, जिले से 266 किसानों ने मारी बाजी

Amravati News: खरीफ सिजन 2024 की फसल स्पर्धा में जिले के 266 किसान विजेता बने, जिनमें 3 राज्यस्तरीय हैं। सरकार ने 1.03 करोड़ रुपये पुरस्कार के लिए मंजूर किए, जिससे किसानों को प्रोत्साहन मिलेगा।
अमरावती: फसल स्पर्धा विजेता किसानों के लिए 1.3 करोड़ मंजूर, जिले से 266 किसानों ने मारी बाजी
फाइल फोटो
Published on: 
Updated on: 

Crop Competition News: खरीफ सिजन वर्ष 2024 के फसल स्पर्धा में जिले के 266 किसानों ने बाजी मारी है, जिसमें राज्यस्तरीय स्पर्धा में 3 किसान विजेता रहे। जिन्हें जल्द ही पुरस्कार से नवाजा जाएगा। स्पर्धा के विजेताओं को पुरस्कार वितरण के लिए सरकार ने 1 करोड़ 3 लाख 75 हजार रुपए की राशि को मंजूरी दी है। इसमें जिले के 266 किसानों को 12 लाख 80 हजार रुपए पुरस्कार के रूप में मिलेंगे।

राज्य में फसलों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए किसान विभिन्न प्रयोग करते रहते हैं और उत्पादन में वृद्धि का निरंतर प्रयास करते हैं। ऐसे प्रयोगशील और नवोन्मेषी किसानों को प्रोत्साहन देकर सम्मानित करने के लिए फसल स्पर्धा का आयोजन किया गया है। जिससे उनकी इच्छाशक्ति और मनोबल में वृद्धि होती है, वे और अधिक उत्साह के साथ नवीनतम कृषि तकनीकों का उपयोग करते हैं।

उत्पादन में बढ़ोतरी का प्रयास

इससे कृषि उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि होती है और उनके अनुभव व मार्गदर्शन से अन्य किसान भी प्रेरित होते हैं, जिससे राज्य के कुल कृषि उत्पादन में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है। इसी उद्देश्य से राज्य स्तर पर फसल स्पर्धाओं आयोजन किया जाता है।

फसल स्पर्धा में राज्य के कुल 1835 किसान विजेता

खरीफ सीजन 2024 के फसल स्पर्धा में राज्य के कुल 1,835 विजेता किसानों की घोषणा की गई है. राज्यस्तरीय स्पर्धा में जिले के 3, जिला स्तरीय स्पर्धा में 56 और तहसीलस्तरीय स्पर्धा में 207 किसान विजयी हुए हैं। जिले के इन 266 किसानों को 12 लाख 80 हजार रुपए पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे।

खरीफ सीजन वर्ष 2024 की फसल स्पर्धा

  • कुल 1,835 विजेता किसान (राज्य स्तर पर)
  • अमरावती जिले से 266 विजेता किसान
  • राज्यस्तरीय-3 किसान, जिलास्तरीय- 56 किसान एवं तहसीलस्तरीय 207 किसान शामिल
  • अमरावती जिले के किसानों के लिए 12 लाख 80 हजार रुपए की राशि
  • किसानों को नवीन कृषि तकनीक अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना
  • उत्पादकता बढ़ाने और नवाचार को बढ़ावा देना
  • उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले किसानों का सम्मान कर अन्य किसानों को प्रेरित करना

पुणे के सबसे अधिक 380 किसान विजयी

  • पुणे-340
  • कोल्हापुर-261
  • ठाणे-164
  • नाशिक-226
  • संभाजी नगर-147
  • लातुर-168
  • नागपुर-263
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com