Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अहिल्यादेवी जयंती कार्यक्रम में सीएम देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, मराठा समाज को कही ये बात

Ahilyanagar Maharashtra Government: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मराठा समाज को न्याय देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। मनोज जरांगे पाटिल को दिए गए सभी आश्वासनों पर सरकार कायम है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jun 01, 2026 | 11:22 AM

मराठा आरक्षण, देवेंद्र फडणवीस, मनोज जरांगे पाटिल, अहिल्यानगर, (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Ahilyanagar Maratha Reservation: अहिल्यानगर जिले में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि राज्य सरकार की भूमिका हमेशा मराठा समाज को न्याय देने की रही है और जो भी आश्वासन दिए गए हैं, उन पर सरकार पूरी तरह कायम है। वे पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर की 301वीं जयंती के अवसर पर चौंडी में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे, जहां राज्य के कई मंत्री और नेता उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मनोज जरांगे पाटिल को दिए गए आश्वासन सार्वजनिक रूप से सबके सामने हैं और सरकार ने कभी भी पीछे से कोई अलग वादा नहीं किया है। उन्होंने बताया कि यह सभी आश्वासन संबंधित नेताओं द्वारा पढ़कर भी सुनाए गए हैं।

उन्होंने दोहराया कि सरकार की नीति लगातार मराठा समाज को न्याय देने की रही है और उसी दिशा में कार्यवाही की जा रही है। फडणवीस ने बताया कि चोंडी का विकास आराखड़ा मंजूर हो चुका है। पिछले वर्ष अहिल्यादेवी होल्कर की 301 जवीं जयंती पर यहां मंत्रिमंडल बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे।

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र में ग्राम पंचायत चुनाव का काउंटडाउन, 14,237 गांवों होगा महासंग्राम! 12 जून को निकलेगी आरक्षण लॉटरी

हकीकत बनने जा रहा साइंस फिक्शन! अंतरिक्ष से वायरलेस बिजली भेजने की दिशा में चीन को मिली बड़ी कामयाबी

मुंबई में गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड परियोजना को गति देने के लिए बीएमसी का एक्शन, 150 अवैध निर्माण ध्वस्त

यवतमाल के उमरगांव में गहराया जलसंकट, ग्रामीण 2.5 किमी दूर से ला रहे पानी

उन्होंने कहा कि आचार संहिता लागू होने के कारण कुछ कार्यों का भूमि पूजन नहीं हो सका, लेकिन आचार संहिता समाप्त होते ही यह कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। राज्य में ऐतिहासिक स्थलों के पुनर्निर्माण का निर्णय लिया गया है और उन पर काम शुरू हो चुका है।

CM ने अहिल्यादेवी होल्कर को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने हिंदू अस्मिता को मजबूत करने और सुशासन का आदर्श प्रस्तुत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के बाद लोक प्रशासन का सर्वोत्तम उदाहरण अहिल्यादेवी होल्कर ने प्रस्तुत किया।

चौंडी कार्यक्रम पर रोहित ने सरकार पर साधा निशाना

इसी कार्यक्रम को लेकर एनसीपी (शरद गुट) के विधायक रोहित पवार ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि चौंडी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने अनुचित व्यवहार किया और कार्यक्रम की गरिमा को नुकसान पहुंचाया। रोहित ने सोशल मीडिया पर कहा कि अहिल्यादेवी होल्कर की जयंती जैसे पवित्र अवसर पर कुछ नेताओं ने आत्म-प्रचार और अनुचित गतिविधियों को प्राथमिकता दी, जिससे कार्यक्रम का माहौल बिगड़ गया।

उन्होंने यह भी कहा कि स्मारक परिसर के पास हुई ऐसी घटनाएं अस्वीकार्य हैं और जनप्रतिनिधियों को मर्यादा का पालन करना चाहिए, कार्यक्रम के दौरान दिए गए बयानों और राजनीतिक प्रतिक्रियाओं के कारण राज्य की राजनीति में एक बार फिर सरगर्मी बढ़ गई है।

10 दिनों में किसानों की कर्जमाफी, कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे का बड़ा ऐलान

पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्यादेवी होलकर की 301वीं जयंती के अवसर पर अहिल्यानगर के चौंडी में आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अगले 8 से 10 दिनों के भीतर किसानों की कर्जमाफी की घोषणा कर दी जाएगी। कृषि मंत्री भरणे ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार की अनुमति से यह घोषणा की जा रही है। राज्य सरकार ने ‘पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर कर्जमाफी योजना’ के तहत दो लाख रुपए तक के कर्ज माफ करने का निर्णय लिया है। इससे 24 लाख 73 हजार से अधिक बकाएदार किसानों को लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें:-नागपुर में ‘सड़क पर संग्राम’: नाकाबंदी के दौरान पुलिस पर भड़का बाइक सवार, हाथापायी के बाद आरोपी अरेस्ट

मंत्री भरणे ने बताया कि चौंडी गांव और आसपास के विकास के लिए करीब 1200 से 1300 करोड़ रुपए की योजना तैयार की गई है। अगले दो-तीन वर्षों में इस क्षेत्र की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी। उन्होंने अहिल्यादेवी के जलसंधारण कार्यों को भी याद किया और कहा कि एक ब्रिटिश लेखक के अनुसार विश्व की महान स्त्रियों में अहिल्यादेवी का नाम प्रथम आता है। कृषि मंत्री ने यह भी घोषणा की कि गडेरिया (मेढपाल) और धनगर समाज के युवाओं के लिए कृषि विभाग की ओर से एक विशेष योजना लाई जा रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस योजना पर काम चल रहा है, जिससे समाज के युवकों को बड़ा फायदा होगा। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, सुनेत्रा पवार, विधान परिषद के सभापती राम शिंदे, पूर्व मंत्री अन्नासाहेब डांगे, एमएलए गोपीचंद पडलकर, सुनील कर्जतकर, रामराव वडकुटे, उत्तमराव जानकर सहित कई अन्य नेता उपस्थित थे।

Fadnavis reiterates commitment ahilyanagar maratha community at chondi event

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 01, 2026 | 11:22 AM

Topics:  

  • Ahilyanagar News
  • Devendra Fadnavis
  • Maharashtra Government
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.