Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 16 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पनवेल में स्पेनिश थीम पर बनेगी लग्जरी प्लॉटेड टाउनशिप, अलदर्स ग्रुप ने लॉन्च किया सेवन सिएरा

Seven Sierra Panvel: अलदर्स ग्रुप ने पनवेल में 50 एकड़ में स्पेनिश विलेज थीम पर आधारित प्लॉटेड टाउनशिप सेवन सिएरा लॉन्च की। हफीज कॉन्ट्रैक्टर द्वारा डिजाइन इस प्रोजेक्ट में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं।

  • Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: गोरक्ष पोफली
Updated On: Jul 16, 2026 | 09:04 PM

अलदर्स ग्रुप (सोर्स: नवभारत फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Seven Sierra Panvel Alders Group: 21 वीं सदी के शहर नवी मुंबई,पनवेल और उसके आसपास एमएमआर में रियल एस्टेट सेक्टर का तेजी से विकास हो रहा है। रेल,रोड, हवाई इंफ्रास्ट्रक्चर को देखते हुए यह इलाका रहिवासियों के लिए हॉट डेस्टिनेशन बन रहा है। तेजी से उभरते अलदर्स ग्रुप ने पनवेल के पास 50 एकड़ से अधिक क्षेत्र में विकसित की जा रही एकीकृत प्लॉटेड टाउनशिप ‘सेवन सिएरा’ की लॉन्चिंग की है।

इस प्रोजेक्ट का डिज़ाइन प्रसिद्ध वास्तुकार हफीज कॉन्ट्रैक्टर ने तैयार किया है। स्पेनिश जीवनशैली और भूमध्यसागरीय वास्तुकला से प्रेरित इस मास्टर प्लान्ड टाउनशिप में प्रीमियम विला प्लॉट्स के साथ 25 से अधिक सुविचारित लाइफस्टाइल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

हॉलिस्टिक जीवनशैली वाला विला टाउनशिप

अलदर्स ग्रुप के संस्थापक एवं कंपनी के सीएमडी विजय अलदार ने कहा कि प्लॉटेड परियोजनाएं भूमि स्वामित्व की सुरक्षा और आधुनिक जीवनशैली की अपेक्षाओं का बेहतरीन संतुलन प्रस्तुत करती हैं। सेवन सिएरा के माध्यम से हम पनवेल में स्पेन की शांतिपूर्ण, पर्यावरणपूरक एवं होलिस्टिक जीवनशैली पर आधारित एक सुव्यवस्थि विला टाउनशिप विकसित कर रहे हैं, जिसमें भूमध्यसागरीय वास्तुकला, विशाल खुले क्षेत्र और आधुनिक बुनियादी सुविधाओं का समावेश है। यह परियोजना घर खरीदने वालों और निवेशकों को एक अलग जीवनशैली का अनुभव तथा दीर्घकालिक मूल्य प्रदान करेगी।

सम्बंधित ख़बरें

12 साल की मासूम का रेप फिर पत्थर से कुचलकर की हत्या, वर्धा में हुई नसरापुर जैसी दरिंदगी, अस्पताल के बाहर बवाल!

Chhatrapati Sambhajinagar: यातायात पुलिस का विशेष अभियान, 1239 ऑटो रिक्शाओं पर गिरी गाज, वसूला भारी जुर्माना

राशन कार्ड के लिए 2.5 लाख की जाए आय सीमा, मुंबई जनता दल ने सरकार को दी 30 दिनों की मोहलत

महाराष्ट्र में बिना सर्जरी वजन घटाने का क्रेज, जानें क्या है गैस्ट्रिक बैलून थेरेपी और इसके जबरदस्त फायदे

मुंबई 3.0 का विस्तार

उन्होंने कहा कि नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक, नवी मुंबई मेट्रो, नैना (NAINA) तथा विकसित हो रहे पनवेल–कर्जत रेल मार्ग जैसी परिवर्तनकारी बुनियादी परियोजनाओं के कारण पनवेल तेजी से मुंबई 3.0 के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। यहां मास्टर प्लान्ड टाउनशिप की मांग लगातार बढ़ रही है। भूमि स्वामित्व के लाभ, आधुनिक बुनियादी सुविधाएं, प्रीमियम सुविधाएं तथा पेशेवर शहरी नियोजन का समन्वय करते हुए इस बढ़ती मांग को पूरा करने के उद्देश्य से सेवन सिएरा की अवधारणा विकसित की गई है।

परियोजना की लॉन्च रणनीति के तहत इओनियन ग्रुप को इसकी रणनीतिक बिक्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि गुड ओल्ड डिलाइट सेवन सिएरा की ब्रांडिंग, रचनात्मक अवधारणा और 360-डिग्री एकीकृत विपणन रणनीति का दायित्व संभालेगा। गुड ओल्ड डिलाइट के सह-संस्थापक अंकित शाह और स्वप्निल राऊत ने कहा, हम केवल परियोजनाओं का विपणन नहीं करते, बल्कि उन्हें एक विशिष्ट पहचान वाला ब्रांड बनाते हैं। ‘स्वराज्य’, ‘अयोध्या सिटी’ और ‘हाउस ऑफ कृष्णा’ जैसी सफल कॉन्सेप्ट-आधारित अभियानों के बाद हमारा हमेशा यह विश्वास रहा है कि हर परियोजना के पीछे लोगों को प्रेरित करने वाली एक अलग कहानी होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: 12 साल की मासूम का रेप फिर पत्थर से कुचलकर की हत्या, वर्धा में हुई नसरापुर जैसी दरिंदगी, अस्पताल के बाहर बवाल!

विजय अलदार से मुलाकात के बाद उनकी स्पष्ट सोच सामने आई। सिर्फ एक प्लॉटेड प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि विश्वस्तरीय लाइफस्टाइल डेस्टिनेशन विकसित करना। इसी सोच से प्रेरित होकर सेवन सिएरा के लिए ‘स्पेन के जीवन से प्रेरित एक गंतव्य’ की अवधारणा तैयार की गई।

Seven sierra panvel alders group spanish theme plotted township

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 16, 2026 | 09:04 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.