Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 16 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जिला परिषद की कल्याणकारी योजनाओं पर दलालों का कब्जा? ZP बैठक में सदस्यों का हंगामा, कार्रवाई की उठी मांग

Sambhajinagar ZP Meeting: छत्रपति संभाजीनगर जिला परिषद की बैठक में कल्याणकारी योजनाओं में दलालों की घुसपैठ और लाभार्थियों से अवैध वसूली को लेकर हंगामा। सीईओ पी. मिन्नू ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी।

  • Written By: गोरक्ष पोफली
Updated On: Jul 16, 2026 | 10:22 PM

जिला परिषद की बैठक (सोर्स: नवभारत फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Chhatrapati Sambhajinagar ZP Meeting Corruption Brokers Issue: छत्रपति संभाजीनगर जिला परिषद की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं और दलालों की बढ़ती भूमिका को लेकर गुरुवार को स्थायी समिति की बैठक में तीखी चर्चा हुई।

सदस्यों ने आरोप लगाया कि कई योजनाओं में लाभार्थियों की फाइलें सीधे स्वीकार नहीं की जातीं, बल्कि दलालों के माध्यम से आने वाली फाइलों को ही प्राथमिकता दी जाती है। इस व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए सदस्यों ने प्रशासन से भ्रष्ट अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।

बैठक में अनुसूचित जाति, जनजाति, विमुक्त एवं घुमंतू जाति, विशेष पिछड़ा वर्ग तथा नवबौद्ध समाज के लाभार्थियों को वेल्डिंग मशीन और आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने की योजना पर चर्चा हुई। इसी दौरान सदस्य संजय निकम ने आरोप लगाया कि कुछ योजनाओं में लाभार्थियों से फाइल मंजूर कराने के नाम पर अवैध धनराशि मांगी जा रही है। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र के एक लाभार्थी से कुएं की मंजूरी के लिए पैसे मांगे गए, जबकि अन्य लोगों से भी फाइल स्वीकृत करने के बदले रकम वसूले जाने की शिकायतें मिली हैं।

सम्बंधित ख़बरें

अजित पवार की जयंती पर ठाणे में अनोखा आयोजन, सुरों की त्रिवेणी के साथ अनाथ व दिव्यांग बच्चों की होगी मदद

ठाणे अमेज़ॉन डेटा सेंटर मामला: टीएमसी आयुक्त की बैठक बेनतीजा, अब राज्य सरकार के स्तर पर होगा अंतिम फैसला

पनवेल में स्पेनिश थीम पर बनेगी लग्जरी प्लॉटेड टाउनशिप, अलदर्स ग्रुप ने लॉन्च किया सेवन सिएरा

12 साल की मासूम का रेप फिर पत्थर से कुचलकर की हत्या, वर्धा में हुई नसरापुर जैसी दरिंदगी, अस्पताल के बाहर बवाल!

प्रशासनिक कार्यप्रणाली को पारदर्शी बनाने का प्रयास: सीईओ पी. मिन्नू

सदस्यों ने प्रशासन से भ्रष्टाचार पर तत्काल अंकुश लगाने और दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इस पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पी।मिन्नू ने कहा कि वह व्यवस्था में अनुशासन लाने और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं।

जिला परिषद के अध्यक्ष अविनाश गलांडे ने भी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि कोई कर्मचारी या अधिकारी दलालों के माध्यम से पैसे मांगता है तो उसके साक्ष्य उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन से पटरी पर गिरा बुजुर्ग! रेलवे कर्मचारी ने फरिश्ता बनकर बचाई जान, देखें VIDEO

ग्रामीण लाभार्थियों को पारदर्शी व्यवस्था से राहत मिलने की उम्मीद

इस हंगामेदार बैठक के बाद छत्रपति संभाजीनगर जिला परिषद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। स्थानीय समाजसेवियों और ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों ने सदस्यों द्वारा उठाए गए इस मुद्दे की सराहना की है, क्योंकि ग्रामीण इलाकों के गरीब लाभार्थी लंबे समय से दलालों की इस मनमानी और अवैध वसूली से परेशान थे। अब देखना यह होगा कि मुख्य कार्यकारी अधिकारी पी. मिन्नू और अध्यक्ष अविनाश गलांडे के कड़े निर्देशों के बाद क्या इस पारदर्शी व्यवस्था से दलालों के चंगुल से सीधे लाभार्थियों को राहत मिल पाती है।

Chhatrapati sambhajinagar zp meeting corruption brokers issue ceo p minnu action

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 16, 2026 | 10:22 PM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhaji Nagar News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.