Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 24 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

5 जुलाई से भूख हड़ताल पर बैठेंगे अन्ना हजारे! ‘RTI नियमों में बदलाव पर आर-पार’; CIC के साथ बैठक नाकाम

Anna Hazare Hunger Strike Warning RTI Rules: सूचना के अधिकार (RTI) नियमों में बदलाव के खिलाफ 5 जुलाई से भूख हड़ताल पर बैठेंगे अन्ना हजारे। सरकार के साथ बैठक रही बेनतीजा।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jun 24, 2026 | 06:27 PM
Follow Us
Follow Us:

Anna Hazare Hunger Strike: सूचना के अधिकार अधिनियम (RTI) के नए नियमों को लेकर वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रालेगन सिद्धि से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर यह है कि आज राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त राहुल पांडे और अन्ना हजारे के बीच हुई हाई-प्रोफाइल बैठक पूरी तरह बेनतीजा रही है। नियमों में बदलाव के खिलाफ अन्ना हजारे का आक्रामक रुख बरकरार है और उन्होंने साफ कर दिया है कि यदि सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं, तो वे पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 5 जुलाई से आमरण अनशन (भूख हड़ताल) पर बैठेंगे।

इस गतिरोध को तोड़ने और अन्ना हजारे को आंदोलन से पीछे हटाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है। ऐसे में अन्ना का अनशन तय माना जा रहा है।

एक विषय-एक आवेदन और बढ़ी हुई फीस पर आक्रामक हुए अन्ना हजारे

अन्ना हजारे का मुख्य विरोध आरटीआई (RTI) के तहत हाल ही में लागू किए गए कुछ नए और कड़े प्रावधानों को लेकर है। उन्होंने सरकार द्वारा आरटीआई आवेदनों के लिए शुल्क में की गई बढ़ोतरी, आवेदकों के लिए पहचान पत्र अनिवार्य करने और सबसे महत्वपूर्ण, आवेदन दाखिल करने के लिए “एक विषय, एक आवेदन” के नियम का कड़ा विरोध किया है। अन्ना हजारे का मानना है कि इन नए नियमों से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने वाला यह ऐतिहासिक कानून बेहद कमजोर हो जाएगा और आम नागरिकों के लिए सूचना हासिल करना बेहद जटिल हो जाएगा। इसी आक्रोश के चलते उन्होंने सरकार को आरटीआई के बदले हुए नियमों को तुरंत वापस लेने की चेतावनी दी है।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर दीक्षाभूमि अपडेट: भंते ससाई की छुट्टी, ट्रस्टी विलास गजघाटे संभालेंगे स्मारक समिति की कमान

नासिक में आत्महत्या की तीन दिल दहला देने वाली घटनाएं; विवाहिता सहित तीन लोगों ने फांसी लगाकर दी जान

Gadchiroli: गोंडवाना यूनिवर्सिटी अपडेट: कुलपति डॉ. प्रशांत बोकारे के नेतृत्व में ‘वैद्य चिकित्सालय’ शुरू

Simhastha Kumbh: कुंभ मेले को मद्देनजर नासिक पुलिस ने किया विस्तार, कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति

ये भी पढ़ें- मौत के कुएं बनते जा रहे हैं मेनहोल, BMC अधिकारी के साथ हुई घटना को लेकर ठेकेदारों पर भड़के अमोल मातोले

मुख्य सूचना आयुक्त के साथ बैठक बेनतीजा

रालेगन सिद्धि में आज हुई बैठक के बाद मुख्य सूचना आयुक्त राहुल पांडे ने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया कि वे नियमों और आपत्तियों को लेकर चर्चा करने आए थे, लेकिन आंदोलन को लेकर अंतिम फैसला पूरी तरह सरकार और अन्ना हजारे के बीच ही होना है। बैठक में कोई संतोषजनक हल न निकलने के कारण 5 जुलाई से होने वाली भूख हड़ताल का खतरा सरकार पर जस का तस मंडरा रहा है। इस बीच, प्रशासनिक अधिकारियों और अन्ना हजारे के बीच जल्द ही एक और दौर की बैठक होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे उम्मीद है कि आंदोलन की नौबत आने से पहले कोई बीच का रास्ता निकाला जा सकेगा।

अन्ना हजारे ने देवेंद्र फडणवीस को लिखा पत्र, पूरे महाराष्ट्र की नजरें टिकीं

मामले की गंभीरता को देखते हुए अन्ना हजारे ने इस पूरे विवाद पर सीधे दखल देने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक आधिकारिक पत्र भेजा है। इस पत्र के जरिए उन्होंने सरकार द्वारा थोपे गए नए आरटीआई नियमों को जनविरोधी बताते हुए इन्हें तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग की है। ‘मातोश्री’ और शिवसेना के सांसदों की बगावत के बीच अब रालेगन सिद्धि से उठने वाली इस नई जन-आंदोलन की गूंज ने सरकार की चिंताएं बढ़ा दी हैं। अब देखना यह होगा कि मुख्यमंत्री इस पत्र पर क्या एक्शन लेते हैं और क्या 5 जुलाई से पहले अन्ना हजारे को मनाने में सरकार कामयाब हो पाती है या नहीं।

Anna hazare hunger strike warning over rti rules meeting fails ralegan siddhi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 24, 2026 | 06:25 PM

Topics:  

  • Ahmednagar News
  • Anna Hazare
  • Devendra Fadnavis
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.