अमित शाह ने फडणवीस-शिंदे और पवार को कहा ‘बनिया’, बोले- इन तीनों ने मिलकर…
Amit Shah ने अहिल्यानगर में किसान सभा को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र सरकार बारिश प्रभावित किसानों की रिपोर्ट भेजे, मोदी सरकार तुरंत मदद करेगी। साथ ही शाह ने शिंदे-फडणवीस-पवार की चुटकी भी ली।
- Written By: आकाश मसने
अमित शाह के साथ सीएम फडणवीस व एकनाथ शिंदे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Amit Shah In Ahilyanagar: केंद्रीय गृहमंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार को महाराष्ट्र के अहिल्यानगर दौरे पर हैं। उनका यह दौरा सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने और स्थानीय विकास को गति देने के उद्देश्य से किया गया है। अहिल्यानगर के लोणी बाजार में गृहमंत्री अमित शाह के आगमन के अवसर पर किसान सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।
इस सभा में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कृषि और सहकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। किसानों को सरकार की नई नीतियों और सुविधाओं से अवगत कराते हुए अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के विकास और समृद्धि के लिए निरंतर काम कर रही है। उन्होंने महाराष्ट्र के सहकारिता क्षेत्र को और मजबूत बनाने के लिए नई योजनाओं की भी घोषणा करने की संभावना जताई।
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रवर शुगर फैक्ट्री की बढ़ी हुई उत्पादन क्षमता का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, अजित पवार सहित कई अतिथि मौजूद थे।
सम्बंधित ख़बरें
जेजुरी सड़क हादसा: 3 महिला वारकरियों की मौत, मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्रियों ने जताया शोक, 5-5 लाख मुआवजे का ऐलान
अजित पवार का खास बनकर ठगे 65 लाख! SRA फ्लैट के नाम पर मुंबई में 12 लोगों के साथ बड़ी धोखाधड़ी
रेलवे फाटक मुक्त होगा महाराष्ट्र, नागपुर में CM फडणवीस का बड़ा ऐलान; 3 साल में बनेंगे 145 ओवरब्रिज
CM देवेंद्र फडणवीस पहुंचे अपने पैतृक गांव चंद्रपुर, दुर्गा माता मंदिर में की पूजा और बचपन की यादें की ताजा
क्या बोले अमित शाह?
इस दौरान उन्होंने सीएम फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अजित पवार की चुटकी लेते हुए कहा कि “ये त्रिमूर्ति बनिया नहीं है लेकिन ये तीनों बनिए से कहीं बढ़कर हैं। मुझे पद्मश्री पाटिल की प्रतिमा के अनावरण के लिए बुलाया और पूछा कि महाराष्ट्र में भारी बारिश से प्रभावित किसानों के लिए भारत सरकार क्या करेगी, उन तीनों ने कल मुझसे इस बारे में चर्चा की। मैंने मोदी की ओर से उन्हें आश्वासन दिया है कि महाराष्ट्र सरकार हमें एक विस्तृत रिपोर्ट भेजे, मोदी महाराष्ट्र के किसानों की मदद करने में जरा भी देरी नहीं करेंगे।”
केंद्र ने महाराष्ट्र को दिए 3132 करोड़ रुपये
अमित शाह ने कहा कि एक तरह से इंद्रदेव ने इस साल महाराष्ट्र के किसानों पर संकट भेजा है। 60 लाख हेक्टेयर से अधिक किसानों की भूमि और खेती को नुकसान पहुंचा। वित्तीय वर्ष 24-25 में हमने केंद्र सरकार से महाराष्ट्र सरकार को 3132 करोड़ रुपये दिए हैं। जिसमें से 1631 करोड़ रुपये प्रधानमंत्री मोदी ने अप्रैल महीने में ही दे दिए थे।
महाराष्ट्र सरकार ने कई ऐसे फैसले लिए हैं, जिससे किसानों को मदद मिलेगी। 2215 करोड़ रुपये का राहत कोष दिया गया। जिससे 31 लाख से अधिक किसानों को लाभ होगा। महाराष्ट्र सरकार की ओर से 10 हजार रुपये नकद और 35 किलो अनाज भी दिया जा रहा है। कर्जमाफी की वसूली भी रोकने को कहा गया है।
यह भी पढ़ें:- शिरडी में अमित शाह के साथ फडणवीस, शिंदे और पवार की हाईलेवल बैठक, 45 मिनट तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा
इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से किसानों को नई संभावनाएं मिल रही हैं और राज्य सरकार इस दिशा में हर संभव सहयोग कर रही है।
शाह ने साई मंदिर में की पूजा-अर्चना
इससे पहले, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरडी के साई मंदिर में पूजा-अर्चना की। वहां से सीधे वह अहिल्यानगर पहुंचे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अमित शाह का शिरडी में पहुंचने पर स्वागत किया।
किसान सभा में किसानों की सक्रिय भागीदारी देखी गई और उन्होंने केंद्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर अपनी उम्मीदें जताई। यह सभा किसानों के लिए एक सकारात्मक संदेश लेकर आई कि उनकी समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता में है।
किसानों को नई योजनाओं और विकास की दिशा में बढ़ावा देने के साथ-साथ यह दौरा राज्य और केंद्र के बीच बेहतर तालमेल का भी प्रतीक माना जा रहा है। आगामी समय में इस क्षेत्र में कृषि उत्पादन और सहकारिता के क्षेत्र में और भी उन्नति की उम्मीद जताई जा रही है।
