CM देवेंद्र फडणवीस पहुंचे अपने पैतृक गांव चंद्रपुर, दुर्गा माता मंदिर में की पूजा और बचपन की यादें की ताजा
CM Devendra Fadnavis: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अपने पैतृक गांव चंद्रपुर (मूल) पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध दुर्गा माता मंदिर में शतचंडी यज्ञ की पूर्णाहुति दी और परिजनों व ग्रामीणों से मुलाकात की।
- Written By: केतकी मोडक
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दुर्गा माता मंदिर शतचंडी में यज्ञ करते हुए (सोर्स- X @Dev_Fadnavis)
CM Devendra Fadnavis Visits Ancestral Village Chandrapur: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हाल ही में चंद्रपुर जिले में स्थित अपने पैतृक गांव मूल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गांव के प्रसिद्ध दुर्गा माता मंदिर में दर्शन किए और वहां आयोजित ‘शतचंडी यज्ञ’ में पूर्णाहुति देकर राज्य की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस भावुक और आध्यात्मिक दौरे के दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों और अपने परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की।
बचपन की यादें हुईं ताजा
अपने पैतृक गांव के दौरे को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि अपने पैतृक गांव मूल की हर यात्रा उनके मन को बेहद भावुक कर देती है। बचपन में इस पावन भूमि पर बिताए गए दिन और उनसे जुड़ी अनगिनत यादें एक बार फिर उनके मन में ताजा हो गई हैं।
Recently visited Mul, my ancestral village in Chandrapur district.
It was a divine experience to take darshan & attend the Sat Chandi Yagya, offering prayers and seeking blessings of Durga Maa.
It is always nostalgic to visit my village as it brings back infinite memories of so… pic.twitter.com/wYH1siauOj — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) July 12, 2026
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर: सड़क निर्माण के दौरान जेसीबी की चपेट में आए दुकानदार, मौके पर दर्दनाक मौत
पुणे में भीषण सड़क हादसा: जेजुरी के पास अनियंत्रित ट्रक ने वारकरियों को कुचला, 3 महिला श्रद्धालुओं की मौत
यशवंतपुर-बीकानेर एक्सप्रेस में लाखों की लूट, 74 मिनट खड़ी रही ट्रेन, सोलापुर के तडवाल स्टेशन पर खौफनाक वारदात
छत्रपति संभाजीनगर: दिवंगत बाबा फरजन के फार्महाउस पर फिर छापा; नकदी, आभूषण और हथियारों की जांच तेज
परिजनों और स्थानीय लोगों से की मुलाकात
इस दौरे के दौरान उन्होंने पूर्व मंत्री शोभाताई फडणवीस, अपने परिवार के सदस्यों, भाई-बहनों और स्थानीय नागरिकों के साथ समय बिताया। उन्होंने इन पलों को अपने लिए अविस्मरणीय और अनमोल बताया। इस दौरे के दौरान स्थानीय प्रशासन और भारी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे, जिन्होंने अपने गांव के सुपुत्र का गर्मजोशी से स्वागत किया।
यह भी पढ़ें:- नासिक जिला: 26 मुख्य सिंचाई परियोजनाओं में पहुंचा 50.26% जलभंडार, जून के सूखे के बाद स्थिति में सुधार
ऋणानुबंध और अधिक मजबूत करता है
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि इस पवित्र भूमि पर आने का हर अवसर मेरा इस मिट्टी से जुड़ाव और ऋणानुबंध को और अधिक मजबूत कर देता है। माता के चरणों में प्रार्थना कर जो आत्मिक शांति मिली, वह शब्दों से परे है।
