Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अहिल्यानगर में सरकारी कर्मचारियों का धरना, शीतकालीन अधिवेशन में ‘महामोर्चा’ की घोषणा

Ahilyanagar Government Employees Protest: अहिल्यानगर में सरकारी-अर्धसरकारी कर्मचारियों ने लंबित मांगों के समर्थन में धरना दिया। दिसंबर 2025 के शीतकालीन अधिवेशन में महामोर्चा निकाला जाएगा।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Nov 12, 2025 | 03:24 PM

शीतकालीन अधिवेशन पर निकाला जाएगा ‘महामोर्चा’ (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Ahilyanagar Dharna 2025: महाराष्ट्र राज्य के सरकारी-अर्धसरकारी, शिक्षक-गैरशिक्षक कर्मचारियों की समन्वय समिति, अहिल्यानगर विभाग की ओर से लंबित मांगों को लेकर मंगलवार सुबह जिलाधिकारी कार्यालय के सामने एक घंटे का “प्रदर्शन” किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। साथ ही, शीतकालीन अधिवेशन में ‘महामोर्चा’ निकालने की घोषणा की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत में दिल्ली के लाल किला क्षेत्र में कार में हुए भीषण विस्फोट में मारे गए नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। लंबित मांगों को लेकर सरकारी-अर्धसरकारी कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी की।

कई लोग हुए शामिल

इस आंदोलन में समिति के जिला संयोजक रावसाहेब निमसे, जिला सरकारी कर्मचारी केंद्रीय संगठन के अध्यक्ष सुभाष तळेकर, सरचिटणीस (महासचिव) रावसाहेब निमसे, कार्याध्यक्ष मुकुंद शिंदे, उपाध्यक्ष विलास पेद्राम, विजय काकडे, अशोक मासाळ, सहचिटणीस संदिपान कासार, संगठन मंत्री श्रीमती व्ही. डी. नेटके, सयाजी वाव्हळ, सारंग राऊत, दत्तात्रय पानसरे, प्रभाकर घोरपडे, अशोक मोळके, रमेश देशमुख, बी. एस. दंडवते आदि शामिल हुए।

सम्बंधित ख़बरें

Maharashtra में समुद्री सुरक्षा मजबूत, MDA सिस्टम से 32,000 जहाजों की होगी निगरानी

इधर खत्म होंगे चुनाव, उधर बढ़ेंगे दाम! नाना पटोले का सनसनीखेज दावा, बोले- फिटनेस सेंटर बनेंगे लूट की दुकान

Chhatrapati Sambhajinagar में दर्दनाक हादसा, हसूल तालाब बना मौत का कुंड, एक दिन में 4 मौतें

पुश-अप कर रहे छात्र के ऊपर गिरी बास्केटबॉल रिंग, मौत से मचा हड़कंप, Pune के कॉलेज में खौफनाक हादसा

आंदोलन की दिशा और तीव्रता बरकरार

सुभाष तळेकर ने कहा कि पहले धारा 353 जमानती थी, लेकिन उसमें संशोधन के कारण सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। उनके ऊपर हमले बढ़ते जा रहे हैं। सरकार से अपनी मांगें मनवाने के लिए कर्मचारियों के पास संगठन ही एकमात्र रास्ता है। सरकार ने सेवाओं में भर्ती प्रक्रिया शुरू की है, लेकिन इसकी गति बढ़ाने की आवश्यकता है, ऐसा उन्होंने स्पष्ट किया।

ये भी पढ़े: नागपुर NMC की सख्त कार्रवाई, 9 अवैध प्लॉट्स का निर्माण ध्वस्त, 1 ट्रक सामान जब्त, 4 जोन में अतिक्रमण

एक दिन का वेतन

रावसाहेब निमसे ने कहा कि पहले से तय 11 नवंबर का ‘प्रतीकात्मक संप’ अतिवृष्टि से किसानों पर आए संकट और चुनाव आचारसंहिता के कारण स्थगित किया गया था, लेकिन आंदोलन की दिशा और तीव्रता बरकरार रखी जाएगी। सरकारी कर्मचारी केवल अपने अधिकारों के लिए नहीं लड़ रहे, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए 17 लाख कर्मचारियों ने बाढ़ग्रस्त किसानों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री सहायता निधि में एक दिन का वेतन दान किया है।

आंदोलन को सफल बनाने की अपील

उन्होंने आगे कहा कि 3% महंगाई भत्ता देने की भी संगठन की मांग है। समन्वय समिति ने घोषणा की है कि दिसंबर 2025 में नागपुर में होने वाले शीतकालीन अधिवेशन के दौरान ‘महामोर्चा’ निकाला जाएगा। 11 नवंबर के बाद समिति की राज्यस्तरीयबैठक आयोजित कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। सभी जिलों के सरकारी, अर्धसरकारी, शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों से इस प्रदर्शन में एकजुट होकर भाग लेने और आंदोलन को सफल बनाने की अपील की गई है।

Ahilyanagar sarkari karmachari mahamorcha winter session protest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 12, 2025 | 03:24 PM

Topics:  

  • Ahilyanagar News
  • Employees Protest
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.