Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इधर खत्म होंगे चुनाव, उधर बढ़ेंगे दाम! नाना पटोले का सनसनीखेज दावा, बोले- फिटनेस सेंटर बनेंगे लूट की दुकान

Nana Patole Nagpur: नाना पटोले का बड़ा दावा। 5 राज्यों के चुनाव खत्म होते ही बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम। ऑटोमेटिक फिटनेस सेंटर्स को बताया 'लूट की दुकान'। पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Apr 06, 2026 | 08:57 AM

नाना पटोले (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nana Patole on Petrol Diesel Price Hike: पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आरोप लगाया है कि वे केवल अपने उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुंचाते हैं। उन्होंने दावा किया कि इधर 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म होंगे और उधर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए जाएंगे। वे नागपुर में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।

उन्होंने पेट्रोलियम पदार्थों के दामों को नियंत्रित रखने के लिए केंद्र सरकार की ओर से एक्साइज की रियायत दिए जाने को झूठ ठहराते हुए कहा कि चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छूने लगेंगे। उन्होंने कहा कि युद्ध के कारण कच्चा तेल देश में कम आ रहा है लेकिन पीएम मोदी इस मामले में झूठी जानकारी देशवासियों को दे रहे हैं।

नाना पटोले ने यह भी दावा किया कि पेट्रोल-डीजल के लिए किसानों के नाम पर केन्द्र राज्य सरकारों से जो जीएसटी वसूल रहा है वह किसानों को दी जा रही प्रति वर्ष 6,000 रुपये सम्मान निधि से काफी अधिक है। मोदी सरकार बड़े उद्योगों व खदानों को कम दाम पर पेट्रोल-डीजल दे रही है।

सम्बंधित ख़बरें

Chhatrapati Sambhajinagar में दर्दनाक हादसा, हसूल तालाब बना मौत का कुंड, एक दिन में 4 मौतें

पुश-अप कर रहे छात्र के ऊपर गिरी बास्केटबॉल रिंग, मौत से मचा हड़कंप, Pune के कॉलेज में खौफनाक हादसा

Ranchi में माओवादी नेता की इलाज के दौरान मौत, Narendra Modi हत्या साजिश मामले से था जुड़ा

JEE-NEET: 1 मिनट की देरी और परीक्षा देने से चूके छात्र, नागपुर के गोंडखैरी सेंटर पर छात्रों का फूटा गुस्सा

यह भी पढ़ें – मातोश्री के गेट पर खड़े थे शाह, संजय राउत ने खोल दिए अतीत के पन्ने, मोदी-पवार की मीटिंग का भी खोला राज!

वाहन फिटनेस सेंटर बनेंगे लूट की दुकान

नाना पटोले (Nana Patole) ने कहा कि वाहनों की फिटनेस जांच के लिए आरटीओ है लेकिन केंद्र सरकार ऑटोमेटिक फिटनेस सेंटर खुलवा रही है। राज्य के संभाजीनगर, नाशिक व अहिल्यानगर में ऑटोमेटिक फिटनेस सेंटर होंगे। वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट के लिए अन्य जिलों से वाहनों को वहां जाना पड़ेगा।

उन्होंने दावा किया कि ये सेंटर बीजेपी कार्यकर्ताओं के रहेंगे जिनमें वाहनों में फिटनेस संबंधी त्रुटि दर्शाकर रुपयों की वसूली की जाएगी। सरकार आरटीओ व्यवस्था को खत्म करने का काम रही है। उन्होंने कहा कि बड़े नेता ने देश को टोल मुक्त करने का दावा किया लेकिन वह पूरा नहीं किया गया।

Nana patole claim petrol diesel price hike elections automatic fitness centers scam

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 06, 2026 | 08:57 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Nagpur News
  • Nana Patole
  • Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.