-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Aditya Thackeray Stated That The Bmc And Eknath Shinde Are Responsible For The Havoc Caused By The Mumbai Rains
मुंबई की तबाही के लिए शिंदे जिम्मेदार! आदित्य ठाकरे का आरोप, कहा- ‘भ्रष्ट नाथ शिंदे’ नुकसान का दें मुआवजा
- Written By: सोनाली चावरे
आदित्य ठाकरे ने कहा कि मुंबई में बारिश से हुई तबाही के लिए बीएमसी और एकनाथ शिंदे जिम्मेदार हैं। डीसीएम एकनाथ शिंदे 'भ्रष्ट नाथ शिंदे' है।

आदित्य ठाकरे ने शिंदे पर लगाया आरोप
मुंबई: शहर में दशकों बाद समय से पहले यानी मई महीने में दस्तक देनेवाले मानसून के बादल सोमवार को जमकर बरसे। मानसून के पहले ही दिन मुंबई व आसपास के क्षेत्रों में हुई जोरदार बारिश की वजह से सड़कें जलमग्न हो गईं तो वहीं मुंबईकरों की लाइफ लाइन कही जानेवाली लोकल ट्रेनें, बसें और मेट्रो भी बुरी तरह प्रभावित हुईं।
मुंबई की इस दुर्गति के लिए शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) पार्टी के विधायक व नेता आदित्य ठाकरे ने बीएमसी प्रशासन, महाराष्ट्र की महायुति सरकार एवं खासतौर पर उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जिम्मेदार ठहराया है। इसी के साथ आदित्य ने मुंबई में घरों, दुकानों में बारिश का पानी भरने के कारण हुए नुकसान की भरपाई सरकारी तिजोरी से करने मांग की।
मुंबईकरों को नुकसान का मिले मुआवजा
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर मनपा अधिकारियों पर दबाव डालने वालों पर होगी सख्ती, नगरसेवकों के रिश्तेदारों की एंट्री बंद
STEMI Maharashtra बना हार्ट अटैक मरीजों की नई उम्मीद, AI से 10 मिनट में पहचान, 1.49 लाख मरीजों का समय पर इलाज
भंडारा की महिला का वोटर रिकॉर्ड पहुंचा उत्तर प्रदेश, SIR सत्यापन में गड़बड़ी का आरोप
वर्धा नगर परिषद 31 जुलाई से पहले जारी करेगी नई टैक्स असेसमेंट सूची, बढ़ सकता है प्रॉपर्टी टैक्स
दादर स्थित शिवसेना भवन में आयोजित प्रेस कॉनफ्रेंस में आदित्य ने कहा कि बीते सोमवार को हुई बारिश के कारण मुंबई जलमग्न हो गई। मुंबई में अंधेरी, साकीनाका, दादर समेत दक्षिण मुंबई में कई जगहों पर पानी भर गया था। इसकी वजह से मुंबईकरों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। इसलिए मैं राज्य सरकार से मांग करता हूं कि जिन मुंबईकरों के घर और दुकानें पानी में डूब गईं, उन्हें मुआवजा दिया जाए और यह मुआवजा राज्य सरकार के खजाने से दिया जाना चाहिए। क्योंकि इन लोगों (भाजपा और उप मुख्यमंत्री शिंदे की शिवसेना) ने पहले ही मुंबई महानगरपालिका का खजाना लूट लिया है।
जलभराव पर उठाए सवाल
आदित्य ने मानसून से पहले बीएमसी की तैयारियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि परेल, हिंदमाता और मुंबई के कुछ अन्य इलाके जो पिछले दो-तीन वर्षों से जलभराव से मुक्त थे, वहां इस बार पानी क्यों भरा? इसी के साथ उन्होंने बीजेपी नीत महाराष्ट्र सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि बीएमसी ने मानसून से पहले सड़क निर्माण व नालों की सफाई का काम ठीक से नहीं किया, सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है। भ्रष्ट सरकार ने सिर्फ अपनी जेबें भरने के लिए भ्रष्टाचार की बारिश देखी, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ।
डीसीएम शिंदे को कहा ‘भ्रष्ट’नाथ’
आदित्य ने बीएमसी के समय से पहले बारिश आने के दावे को पूरी तरह से गलत बताते हुए कहा कि मुंबई मनपा ने कोई ठोस तैयारी नहीं थी। आपको कल सड़क घोटाले का एहसास हुआ होगा। बांद्रा, अंधेरी, गोरेगांव, बोरीवली, दहिसर में हर जगह सड़कें खोदी गई हैं। ये सड़कें भाजपा के आदेश पर खोदी गई हैं। पहली बार देखा गया कि मनपा तैयार नहीं है। पहली बार मंत्रालय में पानी भरा। ब्रीच कैंडी के पास सड़क धंस गई। वह नई सड़क थी। कैसे टूट गई? पहले जहां जलभराव नहीं हुआ, वहां भी अब जलभराव होने लगा है। इसके लिए कौन जिम्मेदार है? ऐसा सवाल उन्होंने करते हुए डीसीएम एकनाथ शिंदे को ‘भ्रष्ट नाथ शिंदे’ करार दिया और उन पर मुंबई को डुबाने का आरोप लगाया।
Aditya thackeray stated that the bmc and eknath shinde are responsible for the havoc caused by the mumbai rains
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Google का बड़ा फैसला, अब Android Backup भी खाएगा 15GB स्टोरेज, कहीं आपका अकाउंट जल्दी फुल न हो जाए
Jul 07, 2026 | 10:13 PMCM मोहन यादव 8 जुलाई को देंगे बड़ी सौगात; पीथमपुर में करेंगे ‘लियूगोंग’ की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का भूमि-पूजन
Jul 07, 2026 | 10:13 PMछत्रपति संभाजीनगर मनपा अधिकारियों पर दबाव डालने वालों पर होगी सख्ती, नगरसेवकों के रिश्तेदारों की एंट्री बंद
Jul 07, 2026 | 10:12 PMLord Shiva: सावन 2026: भगवान शिव को कौन-कौन से फूल अर्पित करें? जानिए किन पुष्पों से प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ
Jul 07, 2026 | 10:05 PMLock Upp 2 Twist: श्रेष्ठा अय्यर का बड़ा खुलासा, श्रेया कालरा की चाल पर उठाए सवाल, हर्षद चोपड़ा को बताया फेक
Jul 07, 2026 | 10:05 PMपढ़ाई के दौरान लड़कियां प्रेग्नेंट हो जाती हैं…सरकार पर आती है जिम्मेदारी, UP की राज्यपाल ने क्यों कहा ऐसा?
Jul 07, 2026 | 10:03 PMमंडला में 108 की देरी या सिस्टम की लापरवाही; चार नवजातों की मौत ने खड़े किए गंभीर सवाल
Jul 07, 2026 | 10:03 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM
कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
Jul 07, 2026 | 03:51 PM
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM













