-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Abu Azmi Statement On Meat Sale Ban Said Government Will Not Decide What To Eat And What To Wear On 15th August
मांस बिक्री प्रतिबंध पर अबू आजमी का बयान, बोले- सरकार नहीं तय करेगी 15 अगस्त पर क्या खाएं, क्या पहने
- Written By: सोनाली चावरे
Maharashtra News: महाराष्ट्र में मांस बिक्री प्रतिबंध पर अबू आजमी ने सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त के दिन किसे क्या खाना चाहिए क्या पहनना चाहिए ये सरकार तय नहीं करेगी।

सपा नेता अबू आजमी (pic credit; social media)
Maharashtra meat sale controversy: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अबू आजमी ने महाराष्ट्र में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मांस बिक्री पर प्रतिबंध के फैसले की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि सरकार को यह तय करने का अधिकार नहीं है कि लोग क्या खाएं या क्या पहनें। आजमी ने बुधवार को आईएएनएस से बातचीत में तर्क दिया कि अंग्रेजों के खिलाफ स्वतंत्रता 15 अगस्त 1947 को मिली। हर साल आजादी का जश्न मनाते हैं। ऐसे दिन पर ऐसी पाबंदियां लगाना गलत है।
अबू आजमी ने सड़क किनारे मांस बेचने वालों, कबाब बनाने वालों और छोटे व्यापारियों की आजीविका पर इस प्रतिबंध के प्रभाव पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इस फैसले का सीधे तौर पर किसानों और होटल व्यवसायियों पर असर होगा। सरकार जनता के दुख-दर्द से बेपरवाह है।
राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ मुद्दे की तारीफ
राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के मुद्दे की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि गहन अध्ययन और संघर्ष के जरिए ‘वोट चोरी’ का पर्दाफाश किया गया है। राहुल गांधी द्वारा शुरू किया गया आंदोलन आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने महाराष्ट्र में कांग्रेस के बड़े नेताओं की चुनावी हार पर सवाल उठाते हुए मतदाता सूची में गड़बड़ी और चुनावी घोटाले का आरोप लगाया, साथ ही वोटर लिस्ट को दुरुस्त करने की मांग की।
सम्बंधित ख़बरें
लोकल यात्री ध्यान दें! हार्बर लाइन पर चार दिनों तक रहेगा रात्रिकालीन ब्लॉक, वडाला रोड तक ही चलेंगी कुछ ट्रेनें
महाराष्ट्र को कौशल संपन्न बनाने की तैयारी, स्किल फर्स्ट पैटर्न के जरिए प्रशिक्षण, उद्योग और रोजगार को मिला मंच
कर्जमाफी पर सीएम फडणवीस का सम्मान, रवींद्र चव्हाण बोले- संकट में किसानों के साथ खड़ी है सरकार
पटरी पर लौटी रफ्तार! दक्षिण-पूर्व घाट पर फिर दौड़ेगी डेक्कन क्वीन और इंटरसिटी एक्सप्रेस, देखें रेलवे का अपडेट
अबू आजमी ने कहा कि जब तक वोटर लिस्ट दुरुस्त नहीं होती, हम लोगों का संघर्ष जारी रहेगा। फंड के मुद्दे पर आजमी ने बताया कि उन्होंने अपने क्षेत्र के लिए 15 करोड़ रुपए की मांग की थी, जिसके बदले डिप्टी सीएम अजित पवार ने 20 करोड़ रुपए देने की बात कही थी। हालांकि, बाद में कहा गया कि सारा पैसा खर्च हो चुका है। आजमी ने अपने क्षेत्र की बदहाल स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि बच्चे सुरक्षित रूप से चल भी नहीं सकते।
तीन साल से नगर निगम के चुनाव नहीं
साढ़े तीन साल से नगर निगम के चुनाव नहीं हुए हैं। उनके क्षेत्र को 27 करोड़ रुपए का फंड मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी तक हमारा इरादा अकेले बीएमसी चुनाव लड़ने का है। हम 150 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। जिनके साथ गठबंधन होता है, वो चीजों को गंभीरता से नहीं लेते हैं। आपस में लड़ते रहते हैं और सीटों के बंटवारे को लेकर झगड़ा करते हैं। मुझे लगता है कि देश को बचाने के लिए एक साथ आकर चुनाव लड़ना चाहिए।
सभी को सम्मान के साथ बैठकर सीट बंटवारा करना चाहिए। लेकिन, हम लोग अकेले चुनाव लड़ेंगे। गुजरात हाईकोर्ट के मुस्लिम विवाह और तलाक से संबंधित फैसले पर उन्होंने कहा कि तलाक सहमति से नहीं, बल्कि संघर्ष की स्थिति में होता है। उन्होंने तलाक को एक ऐसी प्रक्रिया बताया, जिसे इस्लाम में नापसंद किया जाता है, लेकिन कभी-कभी यह मजबूरी बन जाती है। तलाक की प्रक्रिया तीन बार में पूरी होती है और जिसके बाद पति-पत्नी का साथ रहना संभव नहीं होता।
वक्फ बोर्ड के चेयरमैन के बयान को बताया चापलूसी
अबू आजमी ने छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के चेयरमैन के बयान को चापलूसी भरा करार देते हुए उनकी देशभक्ति पर सवाल उठाए और उनके डीएनए टेस्ट कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि मुसलमानों ने भारत की आजादी की लड़ाई में शहादत दी और अंग्रेजों को कड़ी टक्कर दी थी। मुस्लिम समुदाय हमेशा देश की रक्षा के लिए खड़ा रहता है।
(News Source-आईएएनएस)
Abu azmi statement on meat sale ban said government will not decide what to eat and what to wear on 15th august
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Haiwaan First Look: हैवान का फर्स्ट लुक आउट, अक्षय कुमार और सैफ अली खान के खौफनाक अवतार ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
Jul 15, 2026 | 10:11 PMकलेक्टर नहीं मिले तो गाड़ी पर रख दिया ज्ञापन…खंडवा में शिक्षा माफिया के खिलाफ ABVP का हल्ला बोल
Jul 15, 2026 | 10:04 PMआजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर एक्शन, 38 भवनों पर चलेगा बुलडोजर; रामपुर विकास प्राधिकरण ने बताई ये बड़ी वजह
Jul 15, 2026 | 09:47 PMHuawei ने लॉन्च किए दो नए फ्लैगशिप फोन, 6000mAh बैटरी, 200MP कैमरा और 100W फास्ट चार्जिंग से मचाएंगे धमाल
Jul 15, 2026 | 09:46 PMलोकल यात्री ध्यान दें! हार्बर लाइन पर चार दिनों तक रहेगा रात्रिकालीन ब्लॉक, वडाला रोड तक ही चलेंगी कुछ ट्रेनें
Jul 15, 2026 | 09:43 PMरूह कंपा देने वाला वीडियो! स्कूल जाने के लिए उफनती नदी पार करते मासूम, दांव पर लगी जिंदगी! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 09:42 PMभारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट का डेटा लीक, कंट्रोल रूम का लेआउट डार्क वेब पर अपलोड! दावे से हड़कंप
Jul 15, 2026 | 09:41 PMवीडियो गैलरी

ताजमहल में विदेशी महिला की खुलने लगी साड़ी, महिला कांस्टेबल ने किया कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 08:20 PM
माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PM
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM













