- Hindi News »
- Maharashtra »
- 14 Year Old Boy Killed In Car Collision
अकोला: कार की टक्कर से 14 वर्षीय बालक की मौत, ग्रामीणों ने किया रास्ता रोको आंदोलन
अकोला जिले के केलीवेली फाटे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से 14 वर्षीय तेजस मांडले की मौत हो गई। ग्रामीणों ने इस घटना के खिलाफ तीन घंटे तक रास्ता रोको आंदोलन किया।

Akola District: अकोला जिले के केलीवेली फाटे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से 14 वर्षीय बालक तेजस मांडले की मौत हो गई. इस घटना से आक्रोशित ग्रामिणों ने तपती धूप में तीन घंटे तक रास्ता रोको आंदोलन कर दोषियों के खिलाफ रोष व्यक्त किया. तेजस अपनी माँ के साथ बस स्टैंड पर दहीहांडा जाने के लिए आया था.
उसी समय दहीहांडा से आ रही स्विफ्ट डिज़ायर कार क्र.एमएच 27 डीएल 7240 चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे जोरदार टक्कर मारी. गंभीर रूप से घायल बालक को ग्राम मंडल अध्यक्ष किशोर बुले और परिजनों ने उसी कार से अकोला के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
शाम को शोकाकुल वातावरण में उसका अंतिम संस्कार किया गया. इस घटना की शिकायत प्रदीप मांडले ने दहीहांडा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई. आरोपी चालक किशोर भदे निवासी लोतवाडा, तहसील दर्यापुर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
सम्बंधित ख़बरें
राज्य में सड़क दुर्घटनाओं और मृत्युदर में आई कमी, अकोला में भी पुलिस अधीक्षक की पहल
युवती के फोटो वायरल कर बदनामी, जबरन विवाह की धमकी देने पर मामला दर्ज
सब्जी मंडी में शॉर्ट सर्किट से आग, सिलेंडर भी भड़का, नागरिकों की तत्परता से बड़ा अनर्थ टला
कुंभ 2027 से पहले साधुग्राम जमीन पर मंथन, महापौर कक्ष में महत्वपूर्ण बैठक, किसानों से सीधा संवाद
आगे की जांच एपीआई गोपाल ढोले और उनकी टीम कर रही है. रास्ता रोको आंदोलनघटना को लेकर ग्रामीणों ने रास्ता रोको आंदोलन करते हुए सड़क निर्माण ठेकेदार की लापरवाही पर भी नाराजगी जताई.
दहीहांडा फाटा से दहीहांडा तक 15 कि.मी. सड़क का हाल ही में कंक्रीटीकरण किया गया है, लेकिन कहीं भी गति अवरोधक नहीं लगाए गए. बस स्टैंड और स्कूल के पास लगातार वाहनों की आवाजाही रहती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है.
ग्रामस्थों का कहना है कि गति अवरोधक न होने के कारण ही यह दुखद हादसा हुआ. आंदोलन में सैकड़ों ग्रामस्थ शामिल हुए और चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने तुरंत कदम नहीं उठाए तो आगे और तीव्र आंदोलन किया जाएगा.
14 year old boy killed in car collision
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, पावरप्ले में बनाया अब तक का सबसे छोटा स्कोर
Apr 27, 2026 | 08:39 PMपुणे स्टेशन पर बड़ा हादसा: सोलापुर-CSMT वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच पटरी से उतरे, यात्रियों में मचा हड़कंप
Apr 27, 2026 | 08:34 PMराज्य में सड़क दुर्घटनाओं और मृत्युदर में आई कमी, अकोला में भी पुलिस अधीक्षक की पहल
Apr 27, 2026 | 08:27 PMबंगाल में रिजल्ट के बाद भी डटें रहेंगे केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान; अमित शाह ने कर दिया बड़ा ऐलान-VIDEO
Apr 27, 2026 | 08:25 PMभुवनेश्वर और हेजलवुड का पावरप्ले में कोहराम, ताश के पत्तों की तरह बिखरा DC का टॉप ऑर्डर, 7 रन पर गिरे 5 विकेट
Apr 27, 2026 | 08:24 PMBada Mangal: साल 2026 में पड़ रहे हैं 8 बड़ा मंगल, जानिए कब है पहला बड़ा मंगल और क्या है इसका महत्व
Apr 27, 2026 | 08:23 PMबता देना जहांगीर को…UP एनकाउंटर स्पेशलिस्ट IPS अफसर ने TMC उम्मीदवार को चेताया, बंगाल में SP की भी ली क्लास!
Apr 27, 2026 | 08:21 PMवीडियो गैलरी

छत्रपति शिवाजी महाराज पर बयान से मचे बवाल पर बागेश्वर बाबा ने मांगी माफी, देखें VIDEO
Apr 26, 2026 | 10:48 PM
क्रिप्टो करेंसी के ‘काले खेल’ में नपे तीन वर्दीधारी; इंदौर के 3 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
Apr 26, 2026 | 10:28 PM
Asaduddin Owaisi: क्या 18 करोड़ मुसलमानों से नाइंसाफी कर बनेगा ‘विकसित भारत’? ओवैसी ने मोदी सरकार को ललकारा!
Apr 26, 2026 | 10:07 PM
AIMIM नेता सैयदा फलक के बिगड़े बोल, PM मोदी और अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी; योगी आदित्यनाथ को बंदर कहा- VIDEO
Apr 26, 2026 | 10:00 PM
बीकॉम में हुआ फेल, फिर भी बन गया सरकारी बाबू! खण्डवा के मोहन काजले के फर्जीवाड़े पर कोर्ट का बड़ा फैसला- VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:58 PM
बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की जनता के बीच पहुंंचा ‘नवभारत’, जानें ममता के गढ़ में क्या है चुनावी मिजाज- VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:54 PM













