बंगाल में रिजल्ट के बाद भी डटें रहेंगे केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान; अमित शाह ने कर दिया बड़ा ऐलान-VIDEO

Bengal Chunav: अमित शाह ने बंगाल में ऐलान किया कि चुनाव खत्म होने के बाद भी कम से कम 60 दिनो तक केंद्रीय सुरक्षा बल राज्य में तैनात रहेंगे। साथ ही उन्होंने यूसीसी को लेकर भी बड़ी बात कही।
amit shah west bengal rally ucc announcement central forces 60 days stay behala roadshow tmc attack
अमित शाह (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Central Forces Stay In Bengal For 60 Days After Result: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में बड़ी बात कही। उन्होंने साफ कहा कि चुनाव खत्म होने के बाद भी कम से कम 60 दिनो तक केंद्रीय सुरक्षा बल राज्य में तैनात रहेंगे। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बिना किसी के डरे हुए मतदान करें।

बता दें कि अमित शाह बेहाला में रोड शो के बाद एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे, जहां 29 अप्रैल को दूसरे और अंतिम चरण में मतदान होना है। 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल को हो चुकी है, जबकि मतगणना 4 मई को होगी।

केंद्रीय बल बंगाल में 60 दिन तक रहेंगे- अमित शाह

अमित शाह ने जनता के सामने स्पष्ट तौर पर कहा कि भाइयों और बहनों, 29 तारीख को जाकर वोट दीजिए, गुंड़ों से डरने की जरूरत नहीं है, निर्वाचन आयोग ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने पर भी केंद्रीय बल यहां 60 दिन तक तैनात रहेंगे। यह रोड शो बेहाला पूर्व और बेहाला पश्चिम सीटों के भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार के आखिरी दिन निकाला गया। इस दौरान दक्षिण कोलकाता का इलाका भगवा रंग में रंगा नजर आया और शाह खुले वाहन पर खड़े होकर समर्थकों का अभिवादन करते दिखे।

अमित शाह ने चंदननगर में भी किया रोड शो

खुले वाहन पर सवार अमित शाह ने समर्थकों का अभिवादन किया, जबकि भाजपा कार्यकर्ता 'जय श्री राम' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाते दिखे। इसके बाद उन्होंने हुगली जिले के चंदननगर में भी एक भव्य रोड शो किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान गृह मंत्री ने दावा किया कि राज्य में भाजपा के पक्ष में मजबूत लहर है और सत्ता में आने पर पार्टी घुसपैठियों व हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

अमित शाह ने किया बड़ा दावा

रोड शो के बाद अमित शाह ने बड़ा दावा किया कि बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी साफ कहा कि चार मई के बाद किसी को भी एक से ज्यादा विवाह करने की अनुमति नहीं दि जाएगी। इसके अलावा उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला साथ ही हुमांयू कबीर का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि उनके द्वारा बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाने की कोशिश की जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com