-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Women Will Get A New Year Gift The Money Under The Ladli Behna Yojana Will Increase
Ladli Behna Yojana: महिलाओं को मिलेगा नए साल का तोहफा, बढ़ेगा लाडली बहना योजना का पैसा
- Written By: रंजन कुमार
Ladli Behna Yojana Update: सरकार अगले साल लाडली बहनों को मिलने वाली राशि में बढ़ोतरी कर सकती है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसकी योजना बना रहे हैं। अभी लाडली बहनों को 1500 रुपए महीना मिलता है।

महिलाओं को योजना से मिला पैसा। इमेज-प्रतीकात्मक, एआई
Ladli Behna Yojana Details: मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना की लाभार्थियों के लिए नया साल बेहतर हो सकता है। 2026 में सरकार इस योजना की राशि में बढ़ोतरी करने वाली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसकी योजना बना रहे हैं।
सीएम मोहन यह तैयारी कर रहे हैं कि 2026 में लाडली बहनों के खातों में बढ़ी हुई राशि डाली जाए। बता दें, अभी प्रदेश सरकार द्वारा 1.26 करोड़ लाडली बहनों के बैंक खाते में 1500 रुपए हर महीना ट्रांसफर किए जा रहे हैं। इसे बढ़ाकर 1750 रुपए महिलाओं के खातों में डालने की तैयारी की जा रही।
3 हजार रुपए तक राशि ले जाने का दावा
सीएम कई बार इशारा दे चुके हैं कि वे लाडली बहना योजना की राशि बढ़ाकर 3 हजार रुपए तक ले जाएगी। 5 मार्च 2023 को लाडली बहना योजना की शुरुआत हुई थी। इसका पहला फॉर्म जंबूरी मैदान में तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में भरा गया था।
सम्बंधित ख़बरें
‘पुलिस ने मुझे अपराधी बनाया…’, मुरैना में फायरिंग मामले में आया नया मोड़; आरोपी ने लगाए गंभीर आरोप
मंडला में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, बारात की भीड़ में रची गई मौत की साजिश; सुपारी देकर युवक की कराई हत्या
राहुल गांधी को बड़ी राहत, कार्तिकेय चौहान की ओर से मानहानी केस को बंद करने की प्रार्थना; मामला हुआ क्लोज!
जासूसी मिशन या कोई वैज्ञानिक चक्रव्यूह? डिंडौरी के अमरपुर के सरई टोला में दिखा GPS से लैस गिद्ध; ग्रामीण हैरान
क्या है मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना?
मध्य प्रदेश में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूती देने और उनके स्वास्थ्य में बेहतर सुधार के लिए 28 जनवरी 2023 को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की शुरुआत की गई है। योजना को लागू करने से न सिर्फ महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा, बल्कि उनके ऊपर आश्रित बच्चों की भी देखभाल करने में मदद मिल रही है।
मुख्यमंत्री #लाड़ली_बहना योजना ➡️जून 2023 से दिसंबर 2025 तक योजना की 31 किस्तों का नियमित भुगतान किया गया@DrMohanYadav51 #डॉ_मोहन_यादव_का_विकसित_MP #अभ्युदय_मध्यप्रदेश #प्रगति_के_दो_वर्ष #JansamparkMP pic.twitter.com/r7SIgCMsMD — Women & Child Development Department, MP (@mp_wcdmp) December 29, 2025
योजना का उद्देश्य क्या?
महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, महिलाओं पर आश्रित बच्चों के पोषण में मदद और परिवार में महिलाओं के फैसले लेने की भूमिका को बढ़ाना है।
क्या है पात्रता?
पहली शर्त है कि आवेदक महिला मध्य प्रदेश की स्थायी निवासी हो। विवाहित हो, इनमें विधवा, तलाकशुदा या पति द्वारा छोड़ी गई महिलाएं भी शामिल हैं। जिस साल आवेदन हो रहा हो, उस साल 1 जनवरी तक उम्र 21 से ज्यादा और 60 साल से कम होनी चाहिए।
रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के आवेदन के लिए आपको ग्राम पंचायत या वार्ड ऑफिस जाना होगा। उन्हीं के यूजर आईडी और पासवर्ड से ऑनलाइन आवेदन के लिए लॉगिन करना होगा। ग्राम पंचायत या वार्ड ऑफिस या फिर कैंप स्थल से आवेदन फॉर्म मिलेंगे। इन्हीं ऑफिस में आवेदन फॉर्म लाडली बहना पोर्टल या मोबाइल एप से अपलोड होंगे। फॉर्म भरते वक्त आवेदक महिला का होना जरूरी है। उस वक्त उनकी फोटो ली जाएगी। आवेदन फॉर्म जमा होने के बाद एप्लीकेशन नंबर मिल जाएगा। इसको संभालकर रखना होगा।
यह भी पढ़ें: …तब तक ‘लाडली बहन’ योजना बंद नहीं होने देंगे, CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान
कौन से दस्तावेज चाहिए?
परिवार और परिवार के सदस्यों की समग्र आईडी होनी चाहिए। आधार कार्ड और समग्र से लिंक मोबाइल नंबर हो।
स्टेटस कैसे चेक करें?
- आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं।
- फिर Application & Payment Status पर क्लिक कर दें।
- एप्लीकेशन नंबर या समग्र नंबर enter करके Captcha Code लिखें।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। उसे एंटर करें और Search (खोजें) पर क्लिक करें।
- आवेदन का स्टेटस दिख जाएगा।
लिस्ट में नाम कैसे देखें?
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के लिए 2 लिस्ट तैयार होती है। पहली अंतरिम सूची और दूसरी अंतिम सूची तैयार की जाती है। पैसा खाते में आने के लिए अंतिम सूची में नाम आना जरूरी है। अंतिम लिस्ट में नाम चेक करने को आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर अंतिम सूची पर क्लिक करें। बॉक्स में मोबाइल नंबर लिखें, Captcha Code लिखकर Get OTP पर क्लिक करें। OTP दर्ज करने के बाद लिस्ट खुल जाएगी।
Women will get a new year gift the money under the ladli behna yojana will increase
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘पुलिस ने मुझे अपराधी बनाया…’, मुरैना में फायरिंग मामले में आया नया मोड़; आरोपी ने लगाए गंभीर आरोप
Jun 25, 2026 | 06:07 PMHaldi Upay: गुरुवार को करें हल्दी के ये 5 अचूक उपाय, धन संकट होगा छूमंतर और करियर छुएगा आसमान
Jun 25, 2026 | 06:03 PMSpice Storage: बारिश में नमी से खराब हो सकते हैं मसाले, इन्हें ताजा और खुशबूदार रखने के लिए अपनाएं ये तरीके
Jun 25, 2026 | 05:59 PMकहीं आपके साथ ट्रेन में सफर तो नहीं कर रहे किंग कोबरा! जनशताब्दी एक्सप्रेस में मिला अजगर, क्या है इसकी वजह?
Jun 25, 2026 | 05:53 PMIND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ जीत का सिलसिला बरकरार रखने उतरेगी टीम इंडिया, नई भूमिका में दिखेंगे कप्तान अय्यर
Jun 25, 2026 | 05:53 PMअमरावती सूतगिरणी रोड हत्याकांड का खुलासा, सिगरेट नहीं देने पर युवक की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार
Jun 25, 2026 | 05:43 PM’50 करोड़ नहीं, 80-90 करोड़ में बिके सांसद…’; ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर रोहित पवार का महायुती पर सबसे बड़ा हमला
Jun 25, 2026 | 05:41 PMवीडियो गैलरी

कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM













