-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Sehore »
- Sehore District Jail Prisoner Suspicious Death Treatment Negligence
सीहोर जिला जेल में कैदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप, जेल प्रबंधन पर उठे सवाल
- Reported By: विजेंद्र सिंह राणा | Edited By: प्रीतेश जैन
Jail Negligence Allegations: सीहोर जिला जेल में कैदी श्रीराम वर्मा की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। जांच की मांग के बीच जेल प्रबंधन ने चुप्पी साधे रखी है।

सीहोर जिला जेल (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Sehore Jail Prisoner Death Case: सीहोर जिला जेल में एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान श्रीराम वर्मा के रूप में हुई है, जो इच्छावर क्षेत्र में हुए एक मारपीट और हिंसक विवाद के मामले में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद था। कैदी की मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर इलाज में गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं, जबकि जेल प्रबंधन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
जानकारी के अनुसार श्रीराम वर्मा को एक पुराने जमीनी विवाद और मारपीट के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। मंगलवार सुबह उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
समय पर नहीं कराया इलाज
परिजनों का आरोप है कि श्रीराम वर्मा की तबीयत कई दिनों से खराब थी, लेकिन इसके बावजूद जेल प्रबंधन ने उन्हें समय पर उचित इलाज उपलब्ध नहीं कराया। उनका कहना है कि अगर समय रहते इलाज मिल जाता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। परिजनों ने इसे जेल प्रशासन की गंभीर लापरवाही बताया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं दूसरी ओर जेल प्रबंधन की ओर से इस पूरे मामले में चुप्पी साधी हुई है। अधिकारियों ने मीडिया से बातचीत करने से भी परहेज किया है, जिससे मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
UCC पर सियासत तेज: उमंग सिंघार का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- जनता के मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार
MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का मुख्यमंत्री मोहन यादव को खुला पत्र, प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी पर उठाए सवाल
पति को कैंसर हुआ तो पत्नी ने तलाक लिए बिना ही कर ली दूसरी शादी, विरोध पर कहा- तुम तो मर जाओगे मेरा क्या होगा?
‘दूसरी सरकारों ने सिर्फ झोलियां भरीं’… संजना सिंह का बड़ा हमला, दतिया की जनता से किया खास वादा-VIDEO
क्या था मामला?
यह पूरा मामला इच्छावर क्षेत्र के ग्राम कालापीपल में 26 अप्रैल को हुए एक जमीनी विवाद से जुड़ा है। उस समय खेत पर मोटर चालू करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि मारपीट और चाकूबाजी की घटना हो गई थी। इस दौरान एक पक्ष ने गंभीर आरोप लगाते हुए कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने फरियादी नेपाल वर्मा की शिकायत पर अनार सिंह, मनोज, सीता बाई, दुर्गाप्रसाद और श्रीराम वर्मा सहित अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
ये भी पढे़ं : आज मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान की शुरुआत, साइबर सुरक्षा को मिलेगी नई दिशा
जेल की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई
कैदी की मौत के बाद जेल परिसर और जिला अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू करने की बात कही है। अब पूरी स्थिति पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और संभावित न्यायिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
Sehore district jail prisoner suspicious death treatment negligence
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Delhi HC: सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल में स्थानांतरित करने का निर्देश, डॉक्टरों के पैनल के गठन का आदेश
Jul 21, 2026 | 03:43 PMAkola News: अकोला महानगरपालिका की कचरा प्रबंधन व्यवस्था संकट में, फिर जारी हुई निविदा
Jul 21, 2026 | 03:40 PMरेलवे की चादर से बना कुर्ता पहन बाजार पहुंचा बुजुर्ग, लोग बोले- मासूम चोर; VIDEO जमकर हो रहा वयारल
Jul 21, 2026 | 03:40 PMमध्य प्रदेश विधानसभा में भारी हंगामे के बीच UCC बिल पास; कांग्रेसी विधायकों ने जमकर की नारेबाजी
Jul 21, 2026 | 03:37 PMअवेंजर्स डूम्सडे को टक्कर देगा ‘रामायण’ का VFX? सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस, फैंस बोले- हॉलीवुड रह गया पीछे!
Jul 21, 2026 | 03:37 PMबार-बार सड़कें खोदने की झंझट से मिलेगी मुक्ति: नागपुर मनपा बनाएगी 38 किमी लंबा अंडरग्राउंड यूटिलिटी कॉरिडोर
Jul 21, 2026 | 03:34 PMपुणे मनपा का अवैध निर्माणों पर बड़ा हथौड़ा: मोहम्मदवाड़ी में 200 वर्ग फुट पक्का अतिक्रमण ध्वस्त, अलर्ट जारी
Jul 21, 2026 | 03:34 PMवीडियो गैलरी

क्या ट्रेड डील से बर्बाद हो जाएंगे भारतीय किसान? महापंचायत में उठे बड़े सवाल-VIDEO
Jul 21, 2026 | 02:23 PM
जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद सौरव दास का बड़ा दावा, सरकार के सामने रखीं 3 बड़ी मांगें-VIDEO
Jul 21, 2026 | 02:03 PM
‘दूसरी सरकारों ने सिर्फ झोलियां भरीं’… संजना सिंह का बड़ा हमला, दतिया की जनता से किया खास वादा-VIDEO
Jul 21, 2026 | 01:38 PM
‘युवा परेशान हैं…’ प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 21, 2026 | 01:19 PM
कृष्ण जी पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज…मौलाना जर्जिस के बयान पर भड़के हिंदू संगठन, बुलडोजर ऐक्शन की मांग- VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:53 PM
जंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:52 PM













